ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खनन में अनुसंधान और विकास के लिए हिंदुस्तान जिंक ने सीआईएसआर-सीआईएमएफआर से किया एमओयू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

खनन में अनुसंधान और विकास के लिए हिंदुस्तान जिंक ने सीआईएसआर-सीआईएमएफआर से किया एमओयू

By Om Prakash Verma
Published: August 23, 2023
Share
खनन में अनुसंधान और विकास के लिए हिंदुस्तान जिंक ने सीआईएसआर-सीआईएमएफआर से किया एमओयू
खनन में अनुसंधान और विकास के लिए हिंदुस्तान जिंक ने सीआईएसआर-सीआईएमएफआर से किया एमओयू
SHARE

नई दिल्ली। वेदांता समूह की कंपनी और भारत में जिंक-लीड-सिल्वर के सबसे बड़े एकीकृत उत्पादक हिंदुस्तान जिंक ने खनन में अनुसंधान और विकास में तेजी लाने के लिए सीएसआईआर-सीआईएमएफआर के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। यह एमओयू खनिज, कोयला और ईंधन क्षेत्रों और संबद्ध उद्योगों के क्षेत्र में तकनीकी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अनुभव रखने वाले जाने माने वैज्ञानिक संस्थानों को सूचीबद्ध कर सहयोग स्थापित करने के संभावित अवसरों को तलाशेगा।

महत्वपूर्ण नवीन प्रौद्योगिकियों पर कार्य करने हेतु संस्थान के वन वीक वन लैब कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस उद्योग अग्रणी एमओयू के माध्यम से, सीआईएसआर-सीआईएमएफआर और हिंदुस्तान अन्वेषण, खनन और अन्य क्षेत्रों के विभिन्न क्षेत्रों में अनुसंधान और विकास के संभावित क्षेत्रों की पहचान करेंगे।

एमओयू पर हस्ताक्षर करने के अवसर पर हिंदुस्तान जिंक के मुख्यकार्यकारी अधिकारी एवं वेदांता के कार्यकारी निदेशक अरुण मिश्रा ने कहा कि, “यह सहयोग खनन उद्योग की उन्नति के लिए सतत् अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के विकास और वितरण का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्य सुरक्षित, स्मार्ट और सस्टेनेबल खनन के हमारे दृष्टिकोण को मजबूत करेंगे और खनन कार्यों के दौरान आने वाले विभिन्न चुनौतीपूर्ण मुद्दों को हल करने के लिए संस्थान की सराहना की।

उद्घाटन सत्र में सीएसआईआर के महानिदेशक और डीएसआईआर सचिव डॉ. एन कलाईसेल्वी, हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा, हिंदुस्तान जिंक सीओई माइनिंग प्रमुख प्रवीण शर्मा, सीएसआईआर-सीआईएमएफआर धनबाद के निदेशक प्रो. अरविंद कुमार मिश्रा, प्रो. शालीवाहन, निदेशक आईआईपीई, विशाखापत्तनम और डॉ. एन. वी. रमण राव, निदेशक, एनआईटी रायपुर उपस्थित थे। एमओयू का आदान-प्रदान हिंदुस्तान जिंक, टाटा स्टील, अदानी, एनएमडीसी और एसआरके मिनरल्स रांची जैसे समूहों के साथ किया गया।

नवाब मलिक का नया धमाका: फैशन टीवी का हेड काशिफ खान को बताया ड्रग माफिया… सैक्स रैकेट चलाने का भी आरोप… वानखेड़े को बताया इसका खास
Gustakhi Maaf: महादेव ऐप को लेकर निर्णायक मोड़ पर छत्तीसगढ़
डायल 112 की टीम पर तलवार से हमला करने वाला सिरफिरा बदमाश गिरफ्तार
अगहन माह का पहला गुरुवार आज, महिलाएं कर रहीं हैं विधि विधान से पूजा
सीएम बघेल ने सबका रखा ध्यान, संगठन में 50 फीसदी आरक्षण देकर कांग्रेस ने बढ़ाया नारी का मान : रत्नावली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Politics: सतनाम गुरू पर भाजपा का बड़ा दाँव, 10 आरक्षित सीटों के साथ ही कुल 45 सीटों पर है एससी वर्ग का प्रभाव CG Politics: सतनाम गुरू पर भाजपा का बड़ा दाँव, 10 आरक्षित सीटों के साथ ही कुल 45 सीटों पर है एससी वर्ग का प्रभाव
Next Article एमेज़ॉन इंडिया लगातार मशीन लर्निंग का भविष्य सुनिश्चित कर रहा है, मशीन लर्निंग समर स्कूल का तीसरा संस्करण लॉन्च किया एमेज़ॉन इंडिया लगातार मशीन लर्निंग का भविष्य सुनिश्चित कर रहा है, मशीन लर्निंग समर स्कूल का तीसरा संस्करण लॉन्च किया

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?