ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना पकड़ रही रफ्तार, मिले 300 नए केस, देश में कुल 2669 सक्रिय मामले
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 13 # 25 October 2026
October 25, 2026
84.53 लाख की लागत से बन रही 1.080 किमी पक्की सड़क
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह
October 25, 2026
कवर्धा में मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल, गांव में मचा हड़कंप
October 25, 2026
जिला प्रशासन ने रात में की कार्रवाई, वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहनों सहित धान पुलिस को सौंपा
धान का अवैध परिवहन : झारखंड में दो पिकअप जब्त
October 25, 2026
बच्चों से आत्मीय संवाद कर पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण
October 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedHealthNational

कोरोना पकड़ रही रफ्तार, मिले 300 नए केस, देश में कुल 2669 सक्रिय मामले

By Om Prakash Verma Published December 21, 2023
Share
कोरोना पकड़ रही रफ्तार, मिले 300 नए केस, देश में कुल 2669 सक्रिय मामले
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 300 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही तीन कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह आंकड़े जारी किए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 358 नए मामले सामने आए हैं, इनमें से 300 अकेले केरल में मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कुल सक्रिय मामले बढ़कर 2,341 हो गए हैं। वहीं देश में कुल सक्रिय मामले बढ़कर 2669 हो गए हैं।

केरल में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 72 हजार पार
केरल में कोरोना से तीन मरीजों की मौत हुई है, जिसके बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 72,059 हो गया है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि केरल में कोरोना के मामले बढऩे के बावजूद चिंता की कोई बात नहीं है और हमारा हेल्थ सिस्टम वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए तैयार है। बीते 24 घंटे में 211 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 68,37,414 हो गई है।

घबराने की जरूरत नहीं
देश में कोरोना के मामले बढऩे के बीच महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को सलाह दी है कि वह घबराएं नहीं और राज्य सरकार पूरी तरह से हालात से निपटने के लिए तैयार है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने बताया कि राज्य में भी कोरोना के नए सबवैरिएंट जेएन.1 से संक्रमित एक व्यक्ति मिला है। सावंत ने कहा कि राज्य का हेल्थ सिस्टम कोरोना के नए सबवैरिएंट से निपटने के लिए तैयार है और लोगों को घबराने के जरूरत नहीं है।

सावंत ने अपील की है कि अगर लोगों में बीमारी के कोई लक्षण दिखें तो उन्हें डॉक्टर से सलाह लेकर जरूरी कदम उठाने चाहिए। साथ ही उन्होंने लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने की भी अपील की। राज्य में लगातार जेनेटिक सीक्वेंसिंग की जा रही है। साथ ही लोगों से मास्क पहनने को कहा गया है।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह

कवर्धा में मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल, गांव में मचा हड़कंप

धान का अवैध परिवहन : झारखंड में दो पिकअप जब्त

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ

Om Prakash Verma December 21, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लोक संस्कृति व कला से सुसज्जित हुआ विधानसभा का जीरो प्वाइंट चौक, सीएम साय ने किया लोकार्पण
Next Article सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में रेलवे की महिला टीम ने कांस्य पदक जीता, टीम में रायपुर की दो खिलाड़ी भी शामिल

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?