ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना के बाद अब नोरोवायरस ने बढ़ाई चिंता, जानें क्या है नोरोवायरस, लक्षण और बचाव के उपाय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना के बाद अब नोरोवायरस ने बढ़ाई चिंता, जानें क्या है नोरोवायरस, लक्षण और बचाव के उपाय

By @dmin
Published: July 21, 2021
Share
कोरोना के बाद अब नोरोवायरस ने बढ़ाई चिंता, जानें क्या है नोरोवायरस, लक्षण और बचाव के उपाय
कोरोना के बाद अब नोरोवायरस ने बढ़ाई चिंता, जानें क्या है नोरोवायरस, लक्षण और बचाव के उपाय
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दुनियाभर के लोगों के लिए कोरोनावायरस आज भी परेशानी का सबब बना हुआ है। लोग अभी इस वायरस के खौफ से पूरी तरह उभर भी नहीं पाएं हैं कि एक और वायरस ने उनकी चिंता बढ़ाकर रख दी है। माना जा रहा है कि यह वायरस कोरोनावायरस से भी ज्यादा खतरनाक है। सबसे ज्यादा डराने वाली बात है कि इस वायरस के केस नर्सरी और चाइल्ड केयर सेंटर्स जैसी उन जगहों पर ज्यादा पाए गए हैं जहां पर बच्चों की संख्या ज्?यादा होती है। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ाने वाले इस वायरस का नाम है नोरोवायरस, जिसे उल्टी बग (vomiting Bug) के रूप में भी जाना जाता है। आइए जानते हैं आखिर क्या है यह नोरोवायरस, इसके लक्षण और बचाव के उपाय।

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) की तरफ से कहा गया है कि नोरोवायरस कोरोना वायरस की तुलना में कहीं ज्यादा खतरनाक है और इसकी वजह से संक्रमण तेजी से फैलता है। जो भी व्यक्ति इस वायरस से संक्रमित है उसमें उल्टी और डायरिया जैसे लक्षण दिखााई देते हैं।

क्या है नोरोवायरस
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के अनुसार, नोरोवायरस एक बहुत ही संक्रामक वायरस है जो उल्टी और दस्त का कारण बनता है। इससे पीडि़त व्यक्ति काफी संख्या में दूसरों को भी बीमार कर सकता है। क्योंकि यह कम्युनिकेबल डिजीज (संक्रामक बीमारी) यानि एक से दूसरे को फैलने वाली बीमारी की श्रेणी में आती है। नोरोवायरस को ‘वोमेटिंग बगÓ के रूप में भी जाना जाता है।

नोरोवायरस के लक्षण

  • डायरिया, उल्टी, सिर चकराना और पेट में तेज दर्द होना सबसे अहम लक्षण हैं।
  • इसके अलावा बुखार, सिरदर्द और बदन दर्द भी कई मरीजों में देखा गया है।
  • वायरस के शरीर में दाखिल होने के अंदर 12 से 48 घंटे में ही संक्रमण फैल जाता है।
  • वायरस से संक्रमित व्यक्ति को 2 से 3 हफ्ते तक उल्?टी होती है।

कोरोना की तरह फैलता है यह वायरस
सीडीसी का कहना है कि नोरोवायरस में कई अरब वायरस हैं। कोई भी व्यक्ति अगर इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आता है, संक्रमित खाना खाता है, वायरस से प्रभावित सतह को छूता है या बिना हाथ धोएं मुंह में डाल लेता है, उसे इस वायरस से संक्रमित होने का खतरा ज्यादा है। ये वायरस दूसरे वायरस की ही तरह शरीर में दाखिल होकर उसे संक्रमित करता है।

नोरोवायरस से बचाव
साफ-सफाई रखकर काफी हद तक नोरोवायरस से सुरक्षित रहा जा सकता है। नोरावायरस का संक्रमण खाने-पीने की चीजों से भी फैल सकता है। सीडीसी के मुताबिक इस बीमारी से बचने के लिए यह बहुत जरूरी है कि कुछ भी छूने के बाद, बाहर से आने पर और कुछ खाने से पहले हमेशा अपने हाथों को ठीक से धोएं। इसके अलावा जिस तरह से कोविड-19 से बचने के लिए सैनिटाइजर का प्रयोग लोग कर रहे हैं, उसी तरह से इसके लिए भी एल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर का प्रयोग करना बेहतर रहेगा।

भिलाई में मंत्री अग्रवाल ने विद्यार्थियों को किया सम्बोधित, कहा- देश की बागडोर संभालने हर तरह की खुबियों से होना होगा लैस
ब्रेकिंग न्यूज: पावर हाउस सब्जीमंडी में आलू प्याज की दुकान में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर खाक
अंग्रेजी हुकूमत काल के जनजातीय विद्रोहों पर आधारित संग्रहालय को दिया जा रहा अंतिम स्वरूप
Gustakhi Maaf: दिव्यांगों के साथ यह कैसी ड्रामेबाजी?
आंदोलन का 12वीं दिन: सरकार से बातचीत विफल होने के बाद नवा रायपुर में किसानों का आंदोलन जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 31 thousand rupees earned by selling dung deposited in one week आसमान से आ रही आफत: 24 जुलाई को पृथ्वी से टकरा सकता है स्टेडियम जितना विशाल एस्टेरोइड…. जाने क्या हो सकता है खतरा
Next Article बकरीद पर जानवरों की कुर्बानी के खिलाफ मुस्लिम शख्स ने रखा 72 घंटे का रोजा बकरीद पर जानवरों की कुर्बानी के खिलाफ मुस्लिम शख्स ने रखा 72 घंटे का रोजा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?