ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किसान न्याय रैली: केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर बरसीं प्रियंका, बोलीं- बोलीं- ये देश भाजपा नेताओं की जागीर नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

किसान न्याय रैली: केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर बरसीं प्रियंका, बोलीं- बोलीं- ये देश भाजपा नेताओं की जागीर नहीं

By @dmin
Published: October 10, 2021
Share
भाजपा सरकार को उत्तर प्रदेश में पेपर लीक पर चर्चा करनी चाहिए: प्रियंका गांधी
भाजपा सरकार को उत्तर प्रदेश में पेपर लीक पर चर्चा करनी चाहिए: प्रियंका गांधी
SHARE

वाराणसी (एजेेंसी)। वाराणसी में आयोजित किसान न्याय रैली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर बरसीं। दुर्गा मंत्रों के साथ भाषण की शुरुआत करते हुए प्रियंका ने लखीमपुर घटना, कृषि कानून, महंगाई समेत कई अन्य मुद्दों पर सरकार के खिलाफ करीब आधे घंटे के भाषण में हुंकार भरी। मोदी-योगी की सरकार पर कई आरोप भी लगाए।

भाषण की शुरुआत में ही प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि दिल की बात करने आई हूं। प्रियंका ने कहा कि बीते वर्षों में जो देखा उसका जिक्र कर रही हूं। सोनभद्र में उभ्भा नरसंहार हुआ जिसमें 13 लोगों को मारा गया। जब मैं मिलने गयी तो बहुत कष्ट हुआ। लोग मुझसे बोले मुझे रुपये नहीं न्याय चाहिए। उसके बाद मैं उन्नाव में गयी वहां भी इसी तरह का घटना हुई।

उस मामले में भाजपा के पूर्व विधायक और भाजपा से जुड़े लोग शामिल थे। लखीमपुर में भी ऐसा ही हुआ। देश के गृह राज्यमंत्री के बेटे ने अपनी गाड़ी के नीचे छह किसानों को कुचल दिया। सरकार उस मंत्री (गृह राज्य मंत्री) का बचाव कर रही है, जिसके बेटे ने ऐसा काम किया। प्रधानमंत्री लखनऊ आए लेकिन दो घंटे की दूरी पर लखीमपुर नहीं जा सकते थे।

सीएम योगी ने किया महिलाओं का अपमान
उन किसानों के आंसू पोंछने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नहीं गए। मैंने वहां जाने की कोशिश की तो रोका गया। हर तरफ पुलिस की घेराबंदी थी। लेकिन अपराधी को पकडऩे के लिए कोई नहीं निकला। शहरों को साफ करने वालों को सीएम ने अपशब्द कहे। महिलाओं का अपमान किया। प्रियंका ने तंज कसा कि यूपी पुलिस ने अपराधी को निमंत्रण भेजा बात करने के लिए क्या किसी देश में ऐसा देखा है कि किसी अपराधी को पुलिस निमंत्रण दे। प्रियंका ने कहा कि गृह राज्यमंत्री का इस्तीफा होना चाहिए।

पीएम मोदी पर करारा हमला
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि सौ रुपए का पेट्रोल, 90 रुपए डीजल, एक हजार का सिलेंडर मिल रहा है। बेरोजगारी चरम पर है। जनता दुखी और त्रस्त है। आप इन परेशानियों से गुजर रहे हैं संघर्ष कर रहे हैं वहीं पीएम के खरबपति मित्र रोजाना हजारों करोड़ कमा रहे हैं। कोरोना काल में रोजगार बंद हुआ लेकिन सरकार ने राहत नहीं दी।  

देश के हवाई अड्डे, रेलवे अपने मित्रों को सौंप दिए। पीएम ने अपने लिए दो हवाई जहाज खरीदे। एक हवाई जहाज आठ हजार करोड़ का और अपने दोस्त को फायदा पहुंचाने के लिए देश की एयर इंडिया को 18 हजार करोड़ में बेच दिया। कहा कि बिजली नहीं मिल रही है, फिर भी बिजली के बिल मिल रहे हैं, क्या पीएम ने ये देखा है? खेती किसानी के सामानों पर भी सरकार ने जीएसटी लगाया है। क्या किसानों की परेशानियों को पीएम ने देखा है।  

इस देश में केवल सत्ताधारी और उनके दोस्त सुरक्षित
किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए प्रियंका ने कहा कि इतने दिनों में अबतक 600 किसानों की मौत हुई। अभी भी आंदोलन जारी है क्योंकि किसानों को पता है कि हमारे फसल की कीमत उचित नहीं मिलेगी। उन्हें पता है कि कृषि कानूनों से सबकुछ पूंजीपतियों के हाथ में चला जायेगा। पीएम मोदी जी ने आंदोलन कर रहे किसानों को आंदोलनजीवी और आतंकी कहा।

इतना ही नहीं, यूपी के सीएम योगी ने किसानों को उपद्रवी कहा।  कांग्रेस नेता ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव जो मनाया जा रहा है वो आजादी हमें किसानों ने दिया है। किसान के बेटों ने दिया है। कहा कि सरकार में न दलित सुरक्षित हैं, न अल्पसंख्यक सुरक्षित हैं, न महिला सुरक्षित हैं, न नौजवान सुरक्षित हैं। इस देश में केवल प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और उनसे जुड़े लोग और उनके खरबपति मित्र सुरक्षित हैं।

प्रियंका ने जनता की भावनाओं को टटोला
प्रियंका ने कहा कि अपने अंतर्मन में झांकिए। खुद से एक सवाल पूछिए क्या इन सात सालों में आपके जीवन में तरक्की आई, विकास आपके दरवाजे पर आया। अगर सवालों का जवाब नहीं है तो आइए मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर सरकार को बदलिए। जो आपको आतंकवादी कहते हैं उनको न्याय देने के लिए मजबूर कीजिए। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता किसी से नहीं डरते हैं। हमें जेल में डालिये, कुचलिए लेकिन जबतक न्याय नहीं मिलेगा हम लड़ते रहेंगे, लड़ते रहेंगे, लड़ते रहेंगे। 

बात चुनाव की नहीं, देश बचाने की जरूरत
प्रियंका गांधी ने कहा कि बात अब चुनाव की नहीं है। अब देश को बचाने की बात है। कहा कि देश नष्ट हो रहा है, इसको पहचानिए। सच्चाई बोलने से क्यों डर रहे हैं। समय आ गया है अब। ये देश आपका देश है। इस देश को कौन बचाएगा? आप किसान हो, इस देश की आत्मा हो। जो आपको आंदोलनकारी कहते है उनको न्याय के लिए विवश कीजिए। 

कम लागत में अधिक मशरूम उत्पादन के लिए तैयार की गई है विशेष संरचना
Durg Breaking : प्रेमी से शादी घरवालों को नहीं था मंजूर, छात्रा ने फंदे पर लटककर दे दी जान.. पुलिस को मिला सुसाइड नोट
दुर्ग में युवक की ईंट पत्थर मारकर हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को भेजा जेल
Gustakhi Maaf: गोवा और छत्तीसगढ़ के बीच ड्रग्स का बहनापा
ऑडियो विजुअल सेटअप वाले प्रदेश के पहले म्यूजियम का सीएम बघेल ने किया लोकार्पण… जानें इसकी खास बातें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डेंगू का प्रकोप: सरकारी इंतजाम नाकाफी, मेडिकल कॉलेज में 540 बच्चे भर्ती, कम पड़ गए बे बीमारी का कहर: डेंगू और वायरल बुखार से 21 लोगों की मौत, दो बच्चों सहित चार ने तोड़ा दम
Next Article दूर होगी वैक्सीन की किल्लत, 15 जून तक राज्यों को कोरोना टीकों की मिलेगी 5.86 करोड़ खुराक उपलब्धि: देश में कोरोना वैक्सीन की 95 करोड़ खुराक लगाई गई, स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने दी जानकारी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?