ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किसानों, ग्रामीणों और मजदूरों के हितों की रक्षा छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: श्रीमती अनिला भेंड़िया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

किसानों, ग्रामीणों और मजदूरों के हितों की रक्षा छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: श्रीमती अनिला भेंड़िया

By @dmin
Published: July 12, 2022
Share
SHARE

रायपुर । प्रदेश की महिला एंव बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने कहा है कि किसानों, ग्रामीणों और मजदूरों के हितों की रक्षा छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्रीमती भेंड़िया ने आज बालौद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम कोटेरा, गंजईडीह, संजारी, आलीवारा और सिरपुर में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करने के बाद इस आशय के विचार प्रकट किए। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने इस दौरान ग्राम कोटेरा और ग्राम गंजईडीह में सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम संजारी में सी.सी.रोड निर्माण, हाईमास्क लाईट स्थापना और तालाब सौंदर्यीकरण कार्य, ग्राम भरनाभाट में मंगल भवन निर्माण कार्य, ग्राम आलीवारा में सी.सी.रोड निर्माण कार्य, ग्राम सिरपुर में सी.सी.रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल स्वयं किसान पुत्र हैं। इसलिए वे किसानों की वास्तविक जरूरतों को भलीभांति समझते हैं। इसलिए उन्होंने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, किसानों को इनपुट सब्सिडी के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं किसानों के ऋणमाफी जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का संचालन किया जा रहा है। जिसमें हाट बाजारों में ही स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोगों का स्वास्थ्य जांच व उपचार कर उन्हें दवाईयां प्रदान की जा रही है। इससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उनके ग्राम में ही मिल रही है। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना के संचालन से अब गोठानों में गोबर खरीदी की जा रही है, इससे पशुपालन करने वाले किसानों को लाभ मिल रहा है, गोबर विक्रय से आमदनी होने पर अब वे अपनी बहुत सी अन्य जरूरतों को भी पूरा कर पा रहे हैं। मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने ग्रामीणों की मांग और समस्याएं भी सुनी और उनके उचित निराकरण का भरोसा भी उन्हें दिलाया। इस अवसर पर गणमान्य नागरिक श्री अनिल लोढ़ा, श्री हस्तिमल सांखला सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

Nari Shakti Vandan Act: पीएम मोदी का 43 करोड़ महिलाओं को साधने की कोशिश, जानिए कांग्रेस ने क्या कहा
Gustakhi Maaf: मतदान प्रतिशत बढ़ाने का उतावलापन
केंद्रीय मंत्रालय और विभाग अपनी मर्जी से नहीं कर सकेंगे खरीदारी, पीएमओ के इन दिशा निर्देशों का करना होगा पालन
प्रदेश में कोरोना का कोहराम जारी,प्रतिदिन बढ़ रहा संक्रमितों व मौत का आंकड़ा, मिले 3189 नए संक्रमित, 23 की मौत
श्रीरामनवमी का भव्य आयोजन, एक मुठ्ठी दान से मिला 92 क्विंटल अन्न से बनेगा महाप्रसाद, लाइव पेंटिंग और झांकियां रहेंगी मुख्य आकर्षण का केन्द्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में फैलता संचार नेटवर्क… इंटरनेट की सुविधा से ग्रामीण अब जानने लगे हैं देश और दुनिया की तरक्की
Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ सिविल सर्विसेस महिला हॉकी टीम के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात…

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?