ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किसानों के रेल रोको आंदोलन से 130 जगहों पर असर, 50 ट्रेनों की आवाजाही रुकी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

किसानों के रेल रोको आंदोलन से 130 जगहों पर असर, 50 ट्रेनों की आवाजाही रुकी

By @dmin
Published: October 18, 2021
Share
किसानों के रेल रोको आंदोलन से 130 जगहों पर असर, 50 ट्रेनों की आवाजाही रुकी
किसानों के रेल रोको आंदोलन से 130 जगहों पर असर, 50 ट्रेनों की आवाजाही रुकी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के संबंध में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने तथा गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पंजाब और हरियाणा में किसान सोमवार को सुबह संयुक्त किसान मोर्चा के छह घंटे के ‘रेल रोको’ आंदोलन के तहत रेल की पटरियों पर बैठ गए। इस रेल रोको आंदोलन से नॉर्दन रेलवे जोन की 130 जगहों पर असर पड़ा और करीब 50 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई हैं। रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर ने इसकी जानकारी दी है।

उत्तर पश्चिमी रेलवे में राजस्थान और हरियाणा में कुछ जगहों पर रेल यातायात प्रभावित हुआ। इन दोनों राज्यों में 2 ट्रेनें कैंसिल हुईं और 13 ट्रेनें आंशिक तौर पर रद्द हुईं। इसके अलावा प्रदर्शन के कारण एक ट्रेन को डाइवर्ट करना पड़ा।

नॉर्दन रेलवे जोन में जो ट्रेनें प्रभावित हुई हैं उनमें चंडीगढ़-फिरोजपुर एक्सप्रेस शामिल हैं। यह ट्रेन लुधियाना से सुबह 7 बजे रवाना होनी थी, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रेन अभी तक फिरोजपुर-लुधियाना पर खड़ी है। नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस को भी शंभु स्टेशन पर पर प्रदर्शनकारियों की वजह से रोकना पड़ा।

किसानों ने हनुमानगढ़ में रेल पटरी पर प्रदर्शन किया और केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं जयपुर में मोर्चे के सदस्यों ने जयपुर जंक्शन के बाहर प्रदर्शन किया। मोर्चे के राज्य संयुक्त सचिव संजय माधव ने कहा, हमें जयपुर जंक्शन में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई इसलिए हमने प्रवेश द्वार पर ही धरना दिया।

आंदोलन के कारण राजस्थान के हनुमानगढ़ व गंगानगर जिले में रेल यातायात प्रभावित हुआ है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार किसान आंदोलन के चलते हुए भिवानी-रेवाड़ी, सिरसा-रेवाड़ी, लोहारू-हिसार, सूरतगढ़-बठिंडा, सिरसा-बठिंडा हनुमानगढ़-बठिंडा, रोहतक-भिवानी, रेवाड़ी-सादुलपुर, हिसार-बठिंडा, हनुमानगढ़-सादुलपुर तथा श्रीगंगानगर- रेवाड़ी रेलखंडों के बीच रेल यातायात प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि आंदोलन के कारण बठिण्डा-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा व सिरसा-लुधियाना स्पेशल रेलसेवा को सोमवार को रद्द कर दिया गया। वहीं कम से कम 13 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। जबकि कुछ ट्रेनों को मार्ग बदलकर चलाया जा रहा है।

एशिया कप मैचों का बदला समय, 7:30 की जगह अब इस समय शुरू होंगे मैच
भानुप्रतापपुर उपचुनाव का सहप्रभारी एनएसयुआई नेता ने छात्रा से किया रेप… शिकायत के बाद हुआ गिरफ्तार
अब दर्ज होगा सरकारी संपत्ती को नुकसान करने का मामला, निर्माणाधीन शौचालय को अज्ञात ने किया ध्वस्त
सुराजी गांव योजना: महिलाओं में ला रही सामूहिक चेतना…. वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, गेंदा फूल की खेती एवं सब्जी उत्पादन से बन रही स्वावलंबी
छत्तीसगढ़ रेरा का बड़ा फैसला : रजत बिल्डर को लौटानें होंगे 57.97 लाख रुपये… आबंटी के पक्ष में फैसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चारपाई पर स्वास्थ्य सुविधाएं, एंबुलेंस नहीं मिली तो बाइक पर ही खाट बांधकर बेटी को अस्पताल लेकर पहुंचा पिता चारपाई पर स्वास्थ्य सुविधाएं, एंबुलेंस नहीं मिली तो बाइक पर ही खाट बांधकर बेटी को अस्पताल लेकर पहुंचा पिता
Next Article पुलिस की सतर्कता से टली डकैती की बड़ी घटना पुलिस की सतर्कता से टली डकैती की बड़ी घटना… बैंक में डाका डालने की प्लानिंग करते पांच गिरफ्तार…. पिस्टल व कारतूस सहित कई हथियार व औजार बरामद

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?