ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस में थमेगा संग्राम? बातचीत को तैयार हुए सिद्धू, 3 बजे चन्नी से मीटिंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

कांग्रेस में थमेगा संग्राम? बातचीत को तैयार हुए सिद्धू, 3 बजे चन्नी से मीटिंग

By @dmin
Published: September 30, 2021
Share
कांग्रेस में थमेगा संग्राम? बातचीत को तैयार हुए सिद्धू, 3 बजे चन्नी से मीटिंग
कांग्रेस में थमेगा संग्राम? बातचीत को तैयार हुए सिद्धू, 3 बजे चन्नी से मीटिंग
SHARE

चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर पंजाब से लेकर दिल्ली तक खलबली मचाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू आखिरकार बातचीत के लिए मान गए हैं और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की पेशकश को स्वीकार कर लिया है। अपने फैसले पर अब तक कायम रहे सिद्धू वार्ता के लिए तैयार हो गए हैं, जिससे यह उम्मीद जताई जा रही है कि क्या पंजाब का संग्राम अब खत्म हो जाएगा?

नवजोत सिंह सिद्धू ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है कि वह आज दोपहर तीन बजे पंजाब भवन में पहुंच कर मुख्यमंत्री से बातचीत करेंगे। बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने नाराज चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू से बुधवार को टेलीफोन पर बातचीत की और मुद्दों को सुलझाने के लिए वार्ता की पेशकश की।

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘मुख्यमंत्री ने मुझे बातचीत के लिए आमंत्रित किया है… आज दोपहर 3:00 बजे पंजाब भवन, चंडीगढ़ पहुंचकर बातचीत करूंगा। किसी भी चर्चा के लिए उनका स्वागत है! माना जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान ने बातचीत के लिए सिद्धू से दूरी बना ली है, जिसकी वजह से अब सिद्धू बातचीत को तैयार हुआ हैं। बता दें कि इससे पहले सिद्धू को मनाने के प्रयास में मंत्रियों परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग सहित कई नेताओं ने पटियाला में उनके आवास पर उनसे मुलाकात की थी और उन्होंने सिद्धू से पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करने का आग्रह किया।

Chief Minister has invited me for talks … will reciprocate by reaching Punjab Bhawan, Chandigarh at 3:00 PM today, he is welcome for any discussions !

— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) September 30, 2021

बातचीत का प्रस्ताव देने वाले सीएम चन्नी ने बुधवार को कहा था कि पार्टी सर्वोपरि है और सरकार पार्टी की विचारधारा का अनुसरण करती है। उन्होंने बुधवार को कैबिनेट बैठक से अलग संवाददाताओं से कहा, ‘मैंने आज टेलीफोन पर सिद्धू साहब से बात की। पार्टी सर्वोपरि है और सरकार पार्टी की विचारधारा को स्वीकार कर उसका अनुसरण करती है। (मैंने उनसे कहा कि) आपको आना चाहिए और बैठकर बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘अगर आपको (सिद्धू) को कुछ गलत लगता है तो आप उस बारे में बता सकते हैं और (प्रदेश) अध्यक्ष पार्टी का प्रमुख होता है। प्रमुख को परिवार के बीच बैठना चाहिए।

हरीश रावत का बड़ा दावा: मेरा राजनीतिक करियर खत्म करने के चक्कर में कांग्रेस की हुई हार, जानें और क्या-क्या लगाया आरोप
गुस्ताखी माफ: ऐसे में कौन चाहेगा गरीबी रेखा से बाहर आना
एसआर हॉस्पिटल में स्वतंत्रता दिवस समारोह, एसएसबी के कमान्डेन्ट ने किया ध्वजारोहण
Breaking News : विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सलियों का हमला,  नुक्कड़ सभा से लौटते समय फायरिंग
NEET UG Result 2022, हरियाणा की तनिष्का ने पूरे देश में किया टॉप, सक्सेस का ये दिया ये मंत्र, पढि़ए टॉपर की कहानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फंस गई कांग्रेस: सिद्धू का इस्तीफा मान ले तो कम होगा एक चेहरा, न माने तो बढ़ेगी मुश्किल फंस गई कांग्रेस: सिद्धू का इस्तीफा मान ले तो कम होगा एक चेहरा, न माने तो बढ़ेगी मुश्किल
Next Article Arvind Kejriwal's big announcement for Punjab पंजाब के लिए अरविंद केजरीवाल की बड़ी घोषणा: हर व्यक्ति के लिए इलाज से लेकर ऑपरेशन व दवाइयां तक फ्री… और भी कई हैं ऐलान… पढ़े पूरी खबर

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?