ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस प्रवक्ता ने मृत नक्सलियों को बताया शहीद, भड़की भाजपा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

कांग्रेस प्रवक्ता ने मृत नक्सलियों को बताया शहीद, भड़की भाजपा

By Om Prakash Verma
Published: April 18, 2024
Share
कांग्रेस प्रवक्ता ने मृत नक्सलियों को बताया शहीद, भड़की भाजपा
कांग्रेस
SHARE

रायपुर (श्रीकंचनपथ न्यूज़)। कांकेर जिले के छोटे बैठिया जंगल के माड़ इलाके में 29 नक्सलियों के मारे जाने पर राजनीति गरमाती दिख रही है। 16 अप्रैल को नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई इस मुठभेड़ में कई इनामी बड़े माओवादी मारे गए थे। अब इस मामले पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का अजीबोगरीब बयान आया है। उन्होंने मारे गए नक्सलियों को शहीद बताया है। इस बयान पर भड़की भाजपा ने कांग्रेस को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से ऐन पहले कांकेर में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में बड़ी संख्या में माओवादी मारे गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मुठभेड़ को कथित तौर पर भर्जी बता दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान में सुधार किया, लेकिन तब तक भाजपा को हमलावर होने का मौका मिल चुका था। उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने बघेल के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की थी। ताजा मामले में भाजपा की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मृत नक्सलियों को शहीद बताकर भाजपा के हाथ में एक और मुद्दा दे दिया है। उन्होंने बयान में मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें शहीद तक बता दिया। पुलिस-नक्सल मुठभेड़ में 29 माओवादी मारे गए थे, वहीं 3 जवान भी घायल हुए थे। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है और घायल जवानों का उपचार जारी है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने खुद घायल जवानों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना था।

इधर, सुप्रिया श्रीनेत का बयान आने के बाद भाजपा एक बार फिर कांग्रेस के प्रति हमलावर हो गई है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एक्स पर कांग्रेस को लपेटे में लिया और कहा कि कांग्रेस पार्टी का ये निकृष्ट बयान लोकतंत्र पर प्रहार है। उन्होंने बयान को सुरक्षा बलों के मनोबल और पराक्रम पर प्रहार बताया है। साव ने कहा कि सुप्रिया का बयान छत्तीसगढ़ और बस्तर की जनता पर प्रहार है। नक्सलियों को शहीद मानने वाली कांग्रेस ने 5 साल बस्तर में इसी मानसिकता से कार्य किया है।

Chandrayaan-3 : चांद पर अद्भुत घटना का साक्षी बना रोवर प्रज्ञान, इसरो ने ट्वीट कर दी जानकारी
कोरबा में रेत से भरा ट्रेक्टर पलटा, ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच दब गए दो लोग, एक ने कूदकर बचाई जान
त्योहारों से पहले जनता को तोहफा, सरकार ने घटाया खाने के तेलों पर आयात शुल्क… जाने आपकी जेब को कितनी मिलेगी राहत
किसान मेला में बोले केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह- फसल से खिलवाड़ पर अब सीधा प्रहार, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर धमकी देने वाले प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नहीं होगा प्रमोशन में आरक्षण, शासन के 2019 के आदेश को किया निरस्त
Next Article रायपुर में अशोका बिरयानी सेंटर के दो कर्मचारियों की मौत, गटर साफ करने उतरे थे दोनों

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?