ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलेक्टर जनदर्शन में बुजुर्ग ने की शिकायत…. कहा मुझे मकान से बेदखल करने बनाया जा रहा दबाव… कलेक्टर ने कार्रवाई के दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कलेक्टर जनदर्शन में बुजुर्ग ने की शिकायत…. कहा मुझे मकान से बेदखल करने बनाया जा रहा दबाव… कलेक्टर ने कार्रवाई के दिए निर्देश

By @dmin
Published: November 8, 2021
Share
कलेक्टर जनदर्शन में बुजुर्ग ने की शिकायत…. कहा मुझे मकान से बेदखल करने बनाया जा रहा दबाव… कलेक्टर ने कार्रवाई के दिए निर्देश
कलेक्टर जनदर्शन में बुजुर्ग ने की शिकायत…. कहा मुझे मकान से बेदखल करने बनाया जा रहा दबाव… कलेक्टर ने कार्रवाई के दिए निर्देश
SHARE

दुर्ग। कलेक्टर जनदर्शन में सोमवार को एक बुजुर्ग ने कलेक्टर के समक्ष अपना आवेदन रखा। उनका कहना था कि उन्होंने अपनी जमीन का कुछ हिस्सा 35 साल पहले विक्रय किया था और शेष बचे छोटे से हिस्से में झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। अब इतने बरसों बाद जिसे प्लाट बेचा था, वो जगह छोडऩे को लेकर दबाव डाल रहा है।

कलेक्टर ने एसडीएम को संबंधित प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिये और जांच उपरांत नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश भी दिये। उन्होंने बुजुर्ग को आश्वस्त किया कि प्रकरण की जांच के निर्देश दिये गये हैं। शीघ्र इसका प्रतिवेदन आ जाएगा। इसके उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

सोमवार एवं मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन जिले में किया जा रहा है। जनदर्शन में काफी संख्या में आवेदन आ रहे हैं और इनका मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है। अधिकांश आवेदन भूमि विवाद से संबंधित हैं। साथ ही राजस्व मामलों, राशन कार्ड आदि से संबंधित आवेदन भी आ रहे हैं।

बड़े बेटे ने किया पिता के मकान पर क्लेम
हाउसिंग बोर्ड के एक मकान का प्रकरण भी कलेक्टर के समक्ष आया। इसमें आवेदनकर्ता ने बताया कि उसके पिता ने मकान बनवाया था जिसमें आधा पैसा उसने लगाया था। पिता का स्वर्गवास हुआ जिसके पश्चात् मकान छोटे भाई के नाम पर था। छोटे भाई का भी स्वर्गवास हुआ। छोटे भाई के स्वर्गवास के पश्चात एक महिला ने पत्नी होने का क्लेम करते हुए नामांतरण के लिए आवेदन लगाया हुआ है।

आवेदक का कहना है कि उनके संज्ञान में छोटे भाई की पहली पत्नी वैध थी परंतु दोनों कुछ समय बाद एक साथ नहीं रहते थे, उनका तलाक हुआ है कि नहीं इसकी जानकारी उनके पास नहीं है परंतु यदि भाई की पहली पत्नी का तलाक हुआ है तो तलाक का प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया जाए और दूसरी महिला जो कि उनके छोटे भाई की पत्नी होने का दावा कर रही है उसके नामांतरण पर रोक लगाने का आग्रह भी किया।

आवेदनों के प्रभावी निराकरण की हो रही मानिटरिंग
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे मौके पर ही प्रकरणों की समीक्षा कर अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दे रहे हैं। जिन मामलों में जांच की जरूरत है उनमें समय सीमा के भीतर प्रतिवेदन देने निर्देशित किया गया है। सभी आवेदनों को दर्ज कर इनका प्रभावी निराकरण किया जा रहा है। जनदर्शन में पेंशन, राशन कार्ड आदि मामले आ रहे हैं। इनमें अधिकतर मामले बैंक में त्रुटिपूर्ण अंकन से संबंधित हैं जिन्हें मौके पर ही दुरूस्त करने के निर्देश दिये गये हैं।

जनदर्शन का समय सुबह 10 बजे से 2 बजे तक होता है। आवेदकों को टोकन दिये जाते हैं और इसके आधार पर बारी-बारी से समस्याओं का प्रभावी निराकरण किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्तों को अपने क्षेत्रों में विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिये हैं ताकि लोगों की बुनियादी समस्याओं का समाधान वहीं वार्ड स्तर पर हो सके। भिलाई निगम में ऐसे शिविर लगाये जा चुके हैं। अन्य निकायों में इसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। कलेक्टर जनदर्शन में आज सहायक कलेक्टर श्री हेमंत नंदनवार एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के चौथे दिन ग्राम कुदरगढ़ पहुंचे, क्षेत्रवासियों को 2.45 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात
धान के अवैध परिवहन पर सख्ती : जशपुर में 6 पिकअप से 380 बोरी धान जब्त, झारखंड से ला रहे थे कोचिए
पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नि:शुल्क मानव स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन
कोरोना बुलेटिन: कोवाक्सिन को मिली फेज-3 ट्रायल की मंजूरी, सीरम 2बी ट्रायल पूरा करने की कगार पर
दिल्ली से आई विशेषज्ञों की टीम ने देखा ‘हमर लैब’ बेहतर सुविधा के लिए दी बधाइयां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद नंदकुमार पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद नंदकुमार पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण
Next Article सेक्टर-9 का फुटबाल ग्राउंड खिलाडिय़ों के लिये हुआ तैयार… जल्द शुरू हो सकेंगे मुकाबले… फ्लड लाइट की भी सुविधा सेक्टर-9 का फुटबाल ग्राउंड खिलाडिय़ों के लिये हुआ तैयार… जल्द शुरू हो सकेंगे मुकाबले… फ्लड लाइट की भी सुविधा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?