ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलाप्रेमियों के लिए अच्छी खबर: भिलाई में मिलने वाली है कला प्रदर्शन के लिए जगह, बनेगा आर्ट कम एक्जीबिशन सेंटर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

कलाप्रेमियों के लिए अच्छी खबर: भिलाई में मिलने वाली है कला प्रदर्शन के लिए जगह, बनेगा आर्ट कम एक्जीबिशन सेंटर

By Om Prakash Verma
Published: March 2, 2023
Share
कलाप्रेमियों के लिए अच्छी खबर: भिलाई में मिलने वाला कला प्रदर्शन के लिए जगह, बनेगा आर्ट कम एक्जीबिशन सेंटर
कलाप्रेमियों के लिए अच्छी खबर: भिलाई में मिलने वाला कला प्रदर्शन के लिए जगह, बनेगा आर्ट कम एक्जीबिशन सेंटर
SHARE

कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने मनोरंजन और शिक्षा से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण अधोसंरचना की प्रगति की समीक्षा ली
दुर्ग। भिलाई में कलाप्रेमियों को अपनी कला के प्रदर्शन के लिए एक और अच्छी जगह मिलने वाली है। जिला प्रशासन ने भिलाई में आर्ट कम एक्जीबिशन सेंटर बनाने का निर्णय लिया है। इस सेंटर में ललित कलाओं के प्रदर्शन के लिए अच्छा स्पेस कलाकारों को मिल सकेगा। पेंटिंग प्रदर्शनियों के लिए अच्छी कला गैलरी यहां उपलब्ध होगी। इसके अलावा सेंटर में एक बढिय़ा वीडियो रिकार्डिंग स्टूडियो भी होगा। डिजिटल माध्यमों के तेजी से लोकप्रिय होने के चलते नागरिकों को एक बढिय़ा रिकार्डिंग स्टूडियो की दरकार होती है। ऐसा कोई आधुनिक मानकों को पूरा करता हुआ अच्छा स्टूडियो भिलाई में नहीं था, अब इसकी कमी पूरी होगी। इसके साथ ही कैफेटेरिया भी होगा, इस तरह से कलारसिकों के लिए यह जगह खास होगी। बैठक में नगर निगम भिलाई आयुक्त रोहित व्यास, जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, दुर्ग निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर, रिसाली निगम आयुक्त आशीष देवांगन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

दिव्यांग बच्चों के लिए बनेगा परिसर
कलेक्टर ने आज समीक्षा बैठक में बालोद रोड में प्रस्तावित दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई के लिए परिसर के डिजाइन का अवलोकन भी किया। इस आवासीय परिसर के तीन हिस्से होंगे। पहले हिस्से में दिव्यांग बच्चों के रहने की एवं पढ़ाई की सुविधा होगी। इनमें ऐसे बच्चों को रखा जाएगा जिनकी पढ़ाई किसी कारण से विद्यालयों में रहकर कराना संभव नहीं है। इसके साथ ही उपचारात्मक कार्य भी होता रहेगा। अभी यहां पर वृद्धाश्रम संचालित है। इसे भी आधुनिक मानकों के अनुरूप अद्यतन किया जाएगा। तीसरा खंड मानसिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए होगा। काग्निटिव बिहैवियर थैरेपी आदि के माध्यम से इलाज की सुविधा यहां होगी। परिसर में आयु के आधार पर, लिंग के आधार पर और समस्या के आधार पर आवासीय परिसर होंगे। इसमें चिकित्सकों और नर्स के साथ ही बच्चों और बुजुर्गों के केयर के लिए स्टाफ नियुक्त किये जाएंगे। इस आवासीय परिसर का उद्देश्य ऐसे बच्चों की पढ़ाई को निरंतरता मिलेगी जो अपनी शारीरिक बाधाओं की वजह से शालाओं में नहीं जा पा रहे। इसके माध्यम से उन्हें आधुनिक उपकरणों के माध्यम से शिक्षा दी जाएगी।

मेडिटेशन रूम, डांस रूम, म्यूजिक रूम आदि भी होंगे
बच्चों को बिल्डिंग में सहजता हो, इसके लिए एकास्टिक से लेकर दीवार में रंगों के चयन तक का ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए विस्तार से कार्ययोजना बनाई गई है। बच्चों के लिए म्यूजिक रूम, डांस रूम, फिजियोथैरेपी रूम, मेडिटेशन रूम आदि बनाए जाएंगे। पूरा परिसर बाधारहित होगा। बच्चों के ट्रीटमेंट के लिए और उनकी बाधाओं को दूर करने के लिए सबसे बढिय़ा उपकरण यहां रखे जाएंगे।

पितृ पक्ष 2022, पितरों के तर्पण का महापर्व शुरू, भूलकर भी न करें ये काम नहीं तो पितर हो जाएंगे नाराज
छत्तीसगढ़ में एनसीआर की तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीजन का होगा विकास…. बजट पूर्व बैठक में ओपी चौधरी ने रखे राज्यहित में कई प्रस्ताव
Breaking News : आईटीआई ग्राउंड में युवक की बेरहमी से पिटाई… अस्पताल में हुई मौत
दो सालों में उद्योगों की स्थापना के लिए छत्तीसगढ़ में हुए 103 एमओयू
छत्तीसगढ़ के बाद अब झारखंड में सफलता, एक करोड़ के इनामी सहित 8 नक्सली ढेर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जिला अस्पताल में साढ़े दस करोड़ की लागत से हो रहा रिनोवेशन का काम, मल्टीस्पेशयलिटी अस्पताल की तरह होंगी सुविधाएं जिला अस्पताल में साढ़े दस करोड़ की लागत से हो रहा रिनोवेशन का काम, मल्टीस्पेशयलिटी अस्पताल की तरह होंगी सुविधाएं
Next Article CG Crime : 2 हजार रुपए के लिए राजधानी में BBA के स्टूडेंट की हत्या, गुलदस्ता बनाने वाली कैंची से किया वार

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?