ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ओमिक्रॉन वैरिएंट का दूसरा केस मिला, देशभर में अब तक 33 लोग संक्रमित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

ओमिक्रॉन वैरिएंट का दूसरा केस मिला, देशभर में अब तक 33 लोग संक्रमित

By @dmin
Published: December 11, 2021
Share
ओमिक्रॉन वैरिएंट का दूसरा केस मिला, देशभर में अब तक 33 लोग संक्रमित
ओमिक्रॉन वैरिएंट का दूसरा केस मिला, देशभर में अब तक 33 लोग संक्रमित
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट का दूसरा मामला सामने आया है। ओमिक्रॉन से संक्रमित 35 वर्षीय व्यक्ति को लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसे केवल कमजोरी है। यह व्यक्ति जिम्बाब्वे से आया था और इसने साउथ अफ्रीका की भी यात्रा की थी। दिल्ली सरकार द्वारा अब उसके संपर्क में आए लोगों को भी ट्रेस किया जा रहा है। मरीज को कोविड टीके की दोनों डोज भी लग चुकी हैं।

बता दें कि, एलएनजेपी अस्पताल को कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित रोगियों के इलाज के लिए नामित किया गया है। इससे पहले, रविवार को तंजानिया से दिल्ली लौटा 37 वर्षीय व्यक्ति ओमिक्रॉन संक्रमित पाया गया था। वह दिल्ली में ओमिक्रॉन का पहला मरीज था। उसका भी पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

केंद्र ने मास्क के इस्तेमाल में कमी पर आगाह किया
देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले बढ़कर 33 हो गए हैं। केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट पर चिंताओं के बीच देश में मास्क का इस्तेमाल कम होने को लेकर शुक्रवार को आगाह किया और कहा कि लोग जोखिम भरा और अस्वीकार्य व्यवहार कर रहे हैं।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, पुणे जिले में साढ़े तीन वर्षीय बच्ची समेत महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन वैरिएंट के सात नए मामले सामने आए हैं। यह बच्ची कोविड-19 के इस नए वैरिएंट से संक्रमित देश की सबसे कम उम्र की मरीज हो सकती है। सात नए मामलों में से चार पुणे जिले से हैं और ये सभी भारतीय मूल की नाइजीरिया से आई तीन महिलाओं के संपर्क में आए थे जिनमें पहले इस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। गुजरात में भी ओमिक्रॉन के दो नए मामले सामने आए हैं।

वाशिंगटन विश्वविद्यालय में स्वतंत्र वैश्विक स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र ‘इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ मीट्रिक्स एंड इवैल्यूएशनÓ के आकलन का हवाला देते हुए नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश में मास्क का इस्तेमाल कोरोना वायरस की दूसरी लहर आने के पहले की अवधि की तुलना में कम हो गया है। उन्होंने टीके की खुराक लेने और मास्क लगाने दोनों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि हम आपको आगाह करते हैं कि अभी मास्क हटाने का वक्त नहीं आया है। इस तरीके से हम फिर से खतरे की स्थिति में आ गए हैं। सुरक्षा क्षमता के नजरिए से हम निचले, जोखिम भरे और अस्वीकार्य स्तर पर हैं। हमें यह याद रखना होगा कि टीके की दोनों खुराक और मास्क अहम है।

भारत में वैक्सीन विकास : आज दुनिया देखेगी देश की ताकत, 64 देशों के राजदूत पहुंचे हैदराबाद
सुरक्षित गर्भपात सेवाओं में नवाचार के लिए छत्तीसगढ़ को प्रथम पुरस्कार…
रतनपुर में बनेगा भव्य ऑडिटोरियम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की घोषणा
जाम कमोड को खोलने पहुंचे सफाईकर्मी तो निकला नवजात का शव, मेडिकल कॉलेज में मचा हड़कंप
एक-दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीडीएस रावत सहित 13 जवानों की शहादत पर हंसने वालों से फिल्ममेकर अली अकबर नाराज, छोड़ेंगे इस्लाम सीडीएस रावत सहित 13 जवानों की शहादत पर हंसने वालों से फिल्ममेकर अली अकबर नाराज, छोड़ेंगे इस्लाम
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 57 # 11 december 2021

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?