ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने की वनडे से संन्यास की घोषणा, खेलते रहेंगे टी-20 मैच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalSportsWorld

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने की वनडे से संन्यास की घोषणा, खेलते रहेंगे टी-20 मैच

By Om Prakash Verma
Published: June 2, 2025
Share
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने की वनडे से संन्यास की घोषणा, खेलते रहेंगे टी-20 मैच
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने की वनडे से संन्यास की घोषणा, खेलते रहेंगे टी-20 मैच
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे से संन्यास का एलान कर दिया है। वह टी20 में खेलना जारी रखेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि उन्होंने टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियों के लिए एकदिवसीय प्रारूप से संन्यास की घोषणा की है।

2015 और 2023 में बनाया टीम को विश्व विजेता
मैक्सवेल के वनडे करियर की शुरुआत 2012 में हुई थी। 149 वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करते हुए दिग्गज खिलाड़ी ने कुल 3990 रन बनाए और 5.46 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए 77 विकेट अपने नाम किए। वह 2015 और 2023 की विश्व कप विजेता टीम का भी हिस्सा थे। मैक्सवेल के नाम इस प्रारूप में चार शतक और 23 अर्धशतक दर्ज हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ खेली थी 201* रन की नाबाद पारी
36 वर्षीय खिलाड़ी ने 2023 विश्व कप के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ 201 रन की नाबाद पारी खेली थी। इस प्रारूप में यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक थी। गेंदबाजी में भी वह विपक्षी बल्लेबाजों के लिए मुसीबत साबित हुए हैं। उन्होंने चार बार पारी में चार विकेट लिए। फील्डिंग में भी उनका कोई सानी नहीं रहा। उनके नाम इस प्रारूप में 91 कैच दर्ज हैं।

संन्यास के फैसले पर क्या बोले मैक्सवेल?
मैक्सवेल ने संन्यास के फैसले पर बात करते हुए कहा- ‘मुझे याद है कि शुरुआत में ही मुझे समय से पहले और अप्रत्याशित रूप से चुन लिया गया था। मुझे ऑस्ट्रेलिया के लिए कुछ मैच खेलने पर गर्व है। मुझे लगा कि मैं ऐसा ही करूंगा। तब से मैं उतार-चढ़ाव से गुजरा हूं, जैसे टीम से बाहर होना, वापस आना, कुछ विश्व कप में खेलना और कुछ बेहतरीन टीमों का हिस्सा होना।Ó

अब समय आ गया है
मैक्सवेल को आखिरी बार इस प्रारूप में चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते देखा गया था। इस दौरान वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। वहीं, आईपीएल 2025 से भी वह चोट के कारण कुछ मैचों के बाद ही बाहर हो गए। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने फाइनल वर्ड पॉडकास्ट से बात करते हुए आगे कहा- ‘मुझे लगा कि मैं टीम को थोड़ा निराश कर रहा हूं क्योंकि शरीर परिस्थितियों के अनुसार प्रतिक्रिया कर रहा है। मैंने (चयन समिति) जॉर्ज बेली के साथ अच्छी बातचीत की और उनसे पूछा कि आगे के बारे में उनके क्या विचार हैं? हमने 2027 विश्व कप के बारे में बात की और मैंने उनसे कहा, मुझे नहीं लगता कि मैं इसमें सफल हो पाऊंगा, अब समय आ गया है कि मेरी स्थिति वाले लोगों के लिए योजना बनानी शुरू कर दी जाए ताकि वे इस स्थिति में भाग ले सकें और इसे अपना बना सकें।Ó

भेंट-मुलाकात में किसान ने की खाते में रकम नहीं आने की शिकायत, मुख्यमंत्री बघेल ने बैंक अधिकारी को बुलाकर कराई खाते की जांच
छत्तीसगढ़ 11वीं बार बना ओवर ऑल चैम्पियन, 164 मेडल जीतकर कर्नाटक को पछाड़ा
नक्सलियों के सरेंडर पर बोले सीएम साय… नक्सलवाद की रात ढल रही है, बस्तर में हो रही है विकास की नई सुबह
बीएसपी कर्मी श्रीमती के सबिता ने जीता मिसेस सिल्वर का खिताब
कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी की पदयात्रा नया स्वर्णिम अध्याय: दक्ष वैद्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजीव शुक्ला बन सकते हैं BCCI के कार्यवाहक अध्यक्ष, जानिए रोजर बिन्नी के पद छोड़ने की वजह राजीव शुक्ला बन सकते हैं BCCI के कार्यवाहक अध्यक्ष, जानिए रोजर बिन्नी के पद छोड़ने की वजह
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: गऊ माता की शहादत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?