ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑयल पुलिंग का तरीका फायदे और इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

ऑयल पुलिंग का तरीका फायदे और इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण…

By Sonu Sahu
Published: January 28, 2023
Share
SHARE

ऑयल पुलिंग एक पुराना आयुर्वेदिक उपचार है। इसमें तरह-तरह के तेलों का इस्तेमाल करके मुंह की समस्याओं का इलाज किया जाता है। एक शोध के अनुसार, ऑयल पुलिंग की मदद से मुंह को टार्टर और प्लाक जैसी कई परेशानियों से सुरक्षित रखा जा सकता है। यह मुंह की गहराई से सफाई करने में भी सहायक है। आइए आज इसका तरीका, फायदे और वैज्ञानिक कारण जानते हैं।

Contents
  • ऑयल पुलिंग करने का तरीका
  • ऑयल पुलिंग के पीछे का विज्ञान
  • मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को कम करेगा तरीका
  • मसूड़ों के स्वास्थ्य में कर सकता है सुधार
  • प्लाक और कैविटी से होता है बचाव

ऑयल पुलिंग करने का तरीका

सबसे पहले नारियल, तिल या जैतून का एक बड़ी चम्मच तेल मुंह में डालें और 15 से 20 मिनट के लिए इसे अपने मुंह में चारों ओर घुमाएं। ध्यान रखें कि इसे निगलना नहीं है। इसके बाद तेल को थूक दें। इसे वॉश बेसिन, सिंक या टॉयलेट में थूकने से बचें क्योंकि इससे क्लॉगिंग हो सकती है। अंत में कुछ भी खाने से पहले अपने मुंह को पानी से धो लें। किसी विशेषज्ञ की निगरानी में ही ऑयल पुलिंग करें। इसके अतिरिक्त छोटे बच्चों को इससे दूर रखें। दरअसल, अगर ऑयल पुलिंग को गलत तरीके से किया जाता है तो यह यूस्टेशियन ट्यूब और कान के मध्यम भाग को चोट पहुंचा सकता है। ध्यान रखें कि ऑयल पुलिंग करते समय तेल को निगलना नही है क्योंकि इससे सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

ऑयल पुलिंग के पीछे का विज्ञान

ऑयल पुलिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले तेल एंटी-ऑक्सीडेंट्स से युक्त होते हैं, जो हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद कर सकते हैं। ये तेल कोशिका झिल्लियों की लिपिड परत को खींच लेते हैं और उनमें सुधार करते हैं।

मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को कम करेगा तरीका

मुंह पोषण के साथ-साथ बैक्टीरिया का भी प्रवेश द्वार है। बता दें कि 700 से अधिक प्रकार के बैक्टीरिया होते हैं, जो मुंह को अपना घर बना सकते हैं और ऑयल पुलिंग का तरीका उन्हें कम करने में मदद कर सकता है। 75 लोगों पर किए गए एक अध्ययन में ऑयल पुलिंग ने मुंह में हानिकारक बैक्टीरिया को काफी कम कर दिया था।

मसूड़ों के स्वास्थ्य में कर सकता है सुधार

मुंह में मौजूद टॉक्सिन्स मसूड़ों से जुड़ी कई बीमारियों का कारण बन सकते हैं। इससे मसूड़ों में सूजन होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। हालांकि, ऑयल पुलिंग प्रभावी रूप से आपको इस स्थिति से सुरक्षित रखने में मदद कर सकती है। मसूड़ों की सूजन से पीडि़त 60 व्यक्तियों के साथ किए गए एक अध्ययन से पता चला कि 30 दिनों तक ऑयल पुलिंग करने से उनकी स्थिति में सुधार हुआ।

प्लाक और कैविटी से होता है बचाव

प्लाक और कैविटी बच्चों से लेकर बड़ो होने वालीं आम समस्याएं हैं। विभिन्न अध्ययनों के अनुसार, ऑयल पुलिंग की प्रक्रिया इन दोनों स्थितियों का इलाज करने में मदद कर सकती है क्योंकि यह मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को कम करती है। यह आपकी लार में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को उसी तरह कम कर सकती है, जिस तरह माउथवॉश करता है।

आतंकियों की कायराना हरकत, हिंदू महिला शिक्षक की गोली मारकर की हत्या
दिव्यांगों के लिए निगम ने लगाया विशेष टीकाकरण शिविर, सैकड़ों की संख्या में पहुंचे टीका लगवाने… दीगर जिलों से भी पहुंचे दिव्यांग
रामकृष्ण मिशन आश्रम के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम बघेल, कहा- हर व्यक्ति का विकास हो, हर बच्चा-नौजवान स्वस्थ हो, शिक्षित हो, स्वालम्बी बने
पाकिस्तान को मुफ्त में मिलेगा भारत में बना कोरोना टीका, 1 करोड़ 70 लाख डोज का रास्ता साफ
Bhilai Steel Plant : संयंत्र के आरएमपी-2 व बीआरएम में आग से फैली अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने घंटों मशक्कत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ओटमील के पानी के सेवन से मिल सकते हैं ये 5 फायदे, डाइट में करें शामिल
Next Article ब्लू आउटफिट में हंसिका मोटवानी ने दिए सिजलिंग पोज, तस्वीरों ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?