ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एशिया कप ने सुलझाईं विश्व कप की मुश्किलें, राहुल-ईशान ने हल किया मध्यक्रम का संकट
Share
Notification Show More
Latest News
‘रियासत वीथिका’ में राजसी परंपराओं, दुर्लभ धरोहरों और ऐतिहासिक विरासत से रूबरू होगी नई पीढ़ी
October 28, 2026
किसानों की समृद्धि और आय बढ़ाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
October 28, 2026
राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
October 27, 2026
विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज़ मेडल से किया गया सम्मानित
पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
October 27, 2026
प्राकृतिक एवं जैविक खेती के साथ संतुलित उर्वरक उपयोग और मृदा संरक्षण पर दिया गया जोर
मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक
October 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSportsWorld

एशिया कप ने सुलझाईं विश्व कप की मुश्किलें, राहुल-ईशान ने हल किया मध्यक्रम का संकट

By Om Prakash Verma Published September 19, 2023
Share
एशिया कप ने सुलझाईं विश्व कप की मुश्किलें, राहुल-ईशान ने हल किया मध्यक्रम का संकट
एशिया कप ने सुलझाईं विश्व कप की मुश्किलें, राहुल-ईशान ने हल किया मध्यक्रम का संकट
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। 2019 के वनडे विश्व कप और 2022 के टी-20 विश्व कप से ठीक पहले तक भारतीय टीम प्रयोगों के दौर से गुजरती रही, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। एशिया कप की जीत ने पांच अक्तूबर से शुरू होने वाले वनडे विश्व कप से पहले टीम इंडिया की मुश्किलों को सुलझा दिया है। एशिया कप से पहले तक चर्चा का केंद्र बनी टीम की मध्यक्रम की परेशानी को केएल राहुल और ईशान किशन ने अपने प्रदर्शन से हल कर दिया है। वहीं, जसप्रीत बुमराह की वापसी, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या की मारक गेंदबाजी और कुलदीप यादव की फिरकी ने टीम को गेंदबाजी में अतिरिक्त ताकत प्रदान की है।

राहुल ने हर संशय पर लगाया विराम
एशिया कप से पहले केएल राहुल को लेकर सबसे ज्यादा संशय था। वह टूर्नामेंट के पहले दो मैचों में चोट से उबरने की वजह से टीम में भी नहीं थे। उन्हें लेकर यह भी स्पष्ट नहीं था कि वह वापसी में सफल होंगे भी या नहीं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 111 रन की पारी ने इन सभी कयासों पर विराम लगा दिया। राहत की बात यह है कि राहुल ने सभी मैचों में विकेट कीपिंग भी की। उनकी विकेट कीपिंग भी शानदार रही। उन्होंने तेज गेंदबाजों पर डाइव लगाकर कैच भी लिए और कुलदीप यादव की गेंदबाजी पर शानदार विकेट कीपिंग की।

दोहरी भूमिका के बारे में पहले बता दिया
टीम प्रबंधन ने राहुल को दोहरी भूमिका देने का पहले से ही मन बना लिया था। राहुल कहते भी हैं कि टीम प्रबंधन ने उन्हें उनकी भूमिका के बारे में पहले ही बता दिया था। यही कारण था कि एनसीए में पुनर्वास के दौरान वह बल्लेबाजी के साथ विकेट कीपिंग में भी प्रशिक्षकों से बात कर हाथ आजमाते रहे। यही वजह थी कि वह आश्वस्त थे कि जब भी वह खेलेंगे अपनी भूमिका के साथ न्याय करने में सफल रहेंगे।

ईशान ने मध्यक्रम में दिया संतुलन
टीम प्रबंधन राहुल की तरह वापसी की उम्मीद श्रेयस अय्यर से भी रखी थी, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच खेलने के बाद वह फिर चोटिल हो गए। हालांकि उनकी फिटनेस को अब तक आंका जा रहा है। बावजूद इसके टीम प्रबंधन उनको लेकर ज्यादा परेशान नहीं होगा, क्योंकि ईशान किशन ने मध्यक्रम में दी गई जिम्मेदारी को दोनों हाथों से भुनाया है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर शानदार साझेदारी की। उन्होंने यहां 82 रन बनाए और दिखाया कि वह इस भूमिका के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज होने के कारण ईशान मध्यक्रम में टीम को अच्छा संतुलन दे रहे हैं।

कुलदीप फिर बने मैच विजेता
भारतीय टीम की चिंता का एकमात्र कारण स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ उनका प्रदर्शन रहा है। श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजों का ढंग से सामना नहीं कर सके और बिखर गए। विश्वकप के दौरान भी टीम को स्पिन गेंदबाजों को रास आने वाली पिचें मिल सकती हैं। हालांकि स्पिन गेंदबाजी में कुलदीप यादव के प्रदर्शन ने टीम प्रबंधन को बड़ी राहत दी है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पांच और श्रीलंका के खिलाफ चार विकेट लेकर भारत को जीत दिलाई। वह मैन ऑफ द सीरीज भी बनें। कप्तान रोहित ने कुलदीप के बारे में कहा कि जब हम उन्हें लाए थे वह दबाव में थे, लेकिन उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया जिससे उनका मनोबल बढ़ा। वह इस वक्त ऐसी मनोदशा में हैं कि मैच के दौरान किसी भी तरह की स्थिति में वह टीम की वापसी करा सकते हैं।

रोहित के पास गेंदबाजी में हर तरह का विकल्प
रोहित शर्मा गेंदबाजों के प्रदर्शन से बेहद खुश हैं। रोहित ने एशिया कप जीतने के बाद कहा कि एक कप्तान और क्या चाहिए जब उसके पास तेज गेंद फेंकने वाला, स्विंग कराने वाला और उछाल भरी गेंदें फेंकने वाले गेंदबाज हों। यह साल भर में पहली बार था जब बुमराह, सिराज और हार्दिक एक साथ मैच में उतरे और शानदार गेंदबाजी की। इन तीनों की गेंदबाजी की बदौलत मोहम्मद शमी जैसा गेंदबाज बेंच पर बैठा रहा, लेकिन रोहित के लिए यह सुखद स्थिति है कि उनके पास शमी जैसे गेंदबाज का विकल्प है। सिराज ने फाइनल में 21 रन देकर छह विकेट लेकर विश्व कप के लिए बुमराह का जोड़ीदार होने का रास्ता भी साफ कर लिया।

You Might Also Like

‘रियासत वीथिका’ में राजसी परंपराओं, दुर्लभ धरोहरों और ऐतिहासिक विरासत से रूबरू होगी नई पीढ़ी

किसानों की समृद्धि और आय बढ़ाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक

Om Prakash Verma September 19, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जादू टोने का आरोप लगाकर महिला और उसके परिवार को घर घूसकर पीटा, पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी जादू टोने का आरोप लगाकर महिला और उसके परिवार को घर घूसकर पीटा, पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: पांच हजार करोड़ का चावल घोटाला

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?