ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: पांच हजार करोड़ का चावल घोटाला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: पांच हजार करोड़ का चावल घोटाला

By Om Prakash Verma
Published: September 19, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
अजीब हालात हैं देश के। केन्द्र की भाजपा सरकार की जिस भी बात को कोई राज्य स्वीकार न करे, वही घोटाला। केन्द्र ने धान खरीदी में बायोमेट्रिक्स लागू किया। छत्तीसगढ़ समेत कुछ राज्यों ने इसकी दिक्कतों की तरफ केन्द्र का ध्यान आकर्षित किया है। इससे धान खरीदी बिक्री में अफरातफरी का माहौल बनेगा। भाजपा यही तो चाहती है। भाजपा नेता धरमलाल कौशिक ने सीधा आरोप लगाया है कि राज्य सरकार ने 5 हजार करोड़ का चावल घोटाला किया है। हो सकता है घोटाला हुआ हो। यह भी हो सकता है कि घोटाला न हुआ हो। पर आरोप लगाने से पहले कौशिक को बताना चाहिए कि लगातार 15 साल तक छत्तीसगढ़ पर शासन करने के दौरान उसने ऐसा क्या किया कि जनता ने उसे बुहार कर रख दिया। ऐसा क्या किया था रमन सरकार ने कि उसके सारे कद्दावर नेता भी चार साल तक चुप्पी साधकर बैठे रहे। भाजपा के 15 साल और भूपेश सरकार के लगभग पांच साल की तुलना करें तो ऐसा लगता है कि भाजपा के पास न तो कोई योजना थी और न ही कोई सोच। जिन सपनों को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ था, उन सपनों की तरफ तो उसने कभी मुड़कर भी नहीं देखा। बस सत्ता सुख लेती रही। जब जनता ने कूड़ेदान में डाल दिया तब जाकर उसे होश आया है। पिछले साढ़े चार साल से देश छत्तीसगढ़ की नई योजनाओं को देख रहा है, उसकी पीठ थपथपा रहा है। छत्तीसगढ़ की भाषा, खान-पान, पहनना-ओढऩा, धार्मिक सामाजिक विरासत को भी अब दुनिया देख रही है। चिकित्सा, शिक्षा, आवास सभी क्षेत्रों में प्रगति हो रही है। निचले तबके के लोगों का जीवन आसान हुआ है। जनता और उसकी जरूरत से कटी हुई पार्टी के पास कोई मुद्दा हो भी तो कैसे? भूपेश बघेल स्वयं किसान हैं। इसलिए उन्हें भूजल की चिंता है, गौधन की चिंता है, किसानों की उपज की चिंता है, वनोपज संग्राहकों की चिंता है। छत्तीसगढ़ की राजनीति में जो भी आया वह मालामाल हो गया। नेताओं और उनके खास लोगों ने निजी स्कूल कालेज खोल लिये। अपने बच्चों को पढऩे के लिए बाहर भेज दिया। यह भूपेश बघेल की सरकार है जो सभी लोगों की उत्कृष्ट शिक्षा का प्रबंध कर रही है। फकत चार साल में 400 से ज्यादा आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों की स्थापना कर उन्होंने जता दिया है कि वे शिक्षा के निजीकरण के भी सख्त खिलाफ हैं। चिकित्सा का रुख सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कालेजों की ओर मोडऩे की भी वे भरसक कोशिशें कर रहे हैं। पर भाजपा ऐसा नहीं होने देना चाहती। इससे उसके ऐसे तमाम नेताओं के पेट में दर्द उठ रहा है जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भारी भरकम निवेश कर रखा है। इसलिए वह आरोप पर आरोप लगा रही है। कभी शराब घोटाला, कभी चावल घोटाला तो कभी गोबर घोटाला। पर जनता सब जानती है। उसे जुमलेबाजी और कामकाज का फर्क भी मालूम है।

दिसंबर 2021 तक जीपीएस सिस्टम से लैस होगी भारतीय रेल, रखी जाएगी रेलवे संपत्ति पर नजर
छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण की बढ़ी रफ्तार, प्रदेश की करीब 25 प्रतिशत आबादी तक पहुंचा टीका…. पिछले पांच दिनों में ही 7.71 लाख लोगों का टीकाकरण
जेटिंग मशीन से सुधारा जाएगा सीवेज सिस्टम, महापौर देवेंद्र यादव के प्रयासों से 3 मशीन खरीदने शासन से मिली स्वीकृति
स्वच्छता ही सेवा : 14 सितंबर से शुरू होगा अभियान, कलेक्टर ने कहा- स्वच्छता की भागीदारी सार्वजनिक भागीदारी
राखी बंधवाने की शर्त पर दी गई थी आरोपी को जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एशिया कप ने सुलझाईं विश्व कप की मुश्किलें, राहुल-ईशान ने हल किया मध्यक्रम का संकट एशिया कप ने सुलझाईं विश्व कप की मुश्किलें, राहुल-ईशान ने हल किया मध्यक्रम का संकट
Next Article 'आप हैं सच्चे विश्वकर्मा' पहल के तहत डालमिया भारत ने 162 अनुभवी कॉन्ट्रैक्टर्स को किया सम्मानित ‘आप हैं सच्चे विश्वकर्मा’ पहल के तहत डालमिया भारत ने 162 अनुभवी कॉन्ट्रैक्टर्स को किया सम्मानित

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?