ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एलोवेरा से पाएं सुंदर और बोदाग चेहरा, ऐसे करें उपयोग…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

एलोवेरा से पाएं सुंदर और बोदाग चेहरा, ऐसे करें उपयोग…

By Sonu Sahu
Published: February 17, 2023
Share
SHARE

अगर आप अपने चेहरे को सुंदर और बोदाग बनाए रखना चाहती हैं, तो आप बजार में मिलने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट को छोड़ एलोवेरा जेल अपनाइये, क्योंकि त्वचा की समस्या के लिए एलोवेरा जेल सबसे अच्छा होता है. इसकी ठंडक से मुंहासे और दाग ठीक होने लगते हैं. आज हम आपको एलो वेरा का ऐसा मास्क बनाना सिखाएंगे जो हर तरह की स्किन प्रॉब्लम के लिये प्रयोग किया जा सकता है.

Contents
  • चेहरे के लिये स्क्रब बनाएं
  • मुंहासों के लिये
  • रूखी त्वचा के लिये
  • ऑइली स्किन के लिये
  • संवेदनशील त्वचा के लिये

चेहरे के लिये स्क्रब बनाएं

चेहरे को स्क्रब करना काफी जरुरी होता है नहीं तो आपके चेहरे पर बिल्कुल भी ग्लो नहीं दिखेगा. आप चाहें तो स्किन के लिये स्क्रब खुद घर पर ही तैयार कर सकती हैं. यह स्क्रब हर तरह की स्किन टाइप को सूट करता है. इसके लिये आपको एलो वेरा जेल, दही और थोड़ा ब्राउन या फिर वाइट शुगर की आवश्यकता होगी. इन सभी चीजों को मिक्स कर के चेहरे पर लगा कर गोलाई में रगड़ें. एलो वेरा स्किन को नमी पहुंचाता है और गंदगी से निजात दिलाता है. वहीं दही से स्किन में चमक आती है क्योंकि इसमें लैक्टिक एसिड पाया जाता है. और शुगर से डेड स्किन हटती है. इस स्क्रब को हफ्ते में एक बार लगाएं.

मुंहासों के लिये

मुंहासो की सबसे बुरी बात यह होती है कि इनके दाग चेहरे पर लंबे समय तक टिके रहते हैं. मुंहासों को दूर करने के एलो वेरा जेल, थोड़ा सा जायफल पावडर और कुछ बूंद नींबू के रस की लें. इन सभी को मिला कर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगा कर 10 मिनट रूक कर ठंडे पानी से धो लें. एलो वेरा जेल चेहरे पर पड़े मुंहासों को दूर कर उनके दाग को मिटाएगा.

रूखी त्वचा के लिये

त्वचा को नमी पहुंचाने के लिये एलो वेरा जेल काफी अच्छा होता है. आपको सिर्फ एलो वेरा जेल को ऑलिव औइल, शहद और बादाम तेल के साथ मिक्स करें. इसे चेहरे पर लगाएं और फिर आधे घंटे के बाद धो लें. यह आपके चेहरे को काफी लंबे समय तक मॉइस्चराइज रखेगा और उम्र से पहले पडऩे वाली झुर्रियों को हटाएगा.

ऑइली स्किन के लिये

दही के साथ थोड़ा एलो वेरा जेल और टमाटर का रस मिलाइये और इस पेस्ट को चेहरे पर लगा कर हल्के हल्के मसाज कीजिये. इससे चेहरे का औइल निकलेगा और मुंहासों के निशान भी मिट जाएंगे. इस पेस्ट को चहरे पर 20 मिनट के लिये लगा छोड़ दें और फिर चेहरा धो लें.

संवेदनशील त्वचा के लिये

जिनकी स्किन संवेदनशील होती है, उनके चेहरे पर मुंहासे काफी जल्दी आते हैं और उनकी उम्र का भी जल्दी ही पता चलने लगता है. अगर आपकी त्वचा भी संवेदनशील है तो एलो वेरा और पपीते का पेस्ट बना कर लगाये, इसमें आपको काफी मदद मिलेगी. यह स्किन को हाइड्रेट करती है और एक्ने से बचाती है. इसके अलावा इससे चेहरे पर तुरंत ही ग्लो भी आता है.

पहलगाम हमले के बाद बड़ा एक्शन : दो स्थानीय आतंकियों के घर तबाह, एक को बम से उड़ाया और एक पर चला बुलडोजर
Bijapur : मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की आंगनबाड़ी सहायिका की हत्या, बेटे के सामने रेता गला
कोरोना ने बढ़ाई चिंता: 168 दिन बाद संक्रमण दर 7 प्रतिशत के पार, मिले 16866 नए मरीज
CG Breaking : बीजापुर में नक्सलियों का उत्पात, सड़के काटी और बैनर लगाकर किया सड़क मरम्मत का विरोध
लॉन्च हुई ऐसी पावरफुल बैटरी की 50 साल तक नहीं पड़ेगी चार्ज करने की जरूरत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खर्राटों और थाइरॉयड से मुक्ति पाने के लिए करें उज्जयी प्राणायाम…
Next Article रायगढ़ में एसपी ने बाटें 215 गुम मोबाइल, जिन्होंने छोड़ दी थी आस उनके भी मिल गए मोबाइल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?