ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एलएसी और हिंद महासागर में सुरक्षा होगी चाक-चौबंद, इन दो देशों के बीच जल्द हो सकती है बड़ी डील
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

एलएसी और हिंद महासागर में सुरक्षा होगी चाक-चौबंद, इन दो देशों के बीच जल्द हो सकती है बड़ी डील

By Om Prakash Verma
Published: February 2, 2023
Share
एलएसी और हिंद महासागर में सुरक्षा होगी चाक-चौबंद, इन दो देशों के बीच जल्द हो सकती है बड़ी डील
एलएसी और हिंद महासागर में सुरक्षा होगी चाक-चौबंद, इन दो देशों के बीच जल्द हो सकती है बड़ी डील
SHARE

वॉशिंगटन (एजेंसी)। भारत और अमेरिका के बीच 3 बिलियन डॉलर की अहम डिफेंस डील जल्द हो सकती है। बता दें कि इस सौदे के तहत भारत को अमेरिका से 30एमक्यू-9बी प्रीडएटर ड्रोन्स मिलने हैं। इस डील से भारत की एलएसी और हिंद महासागर में निगरानी क्षमता बढ़ेगी और सुरक्षा चाक-चौबंद हो सकेगी। दोनों देशों के बीच इस डील को लेकर बीते पांच सालों से बातचीत हो रही है। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल भी अमेरिका के दौरे पर हैं और उन्होंने अमेरिकी अधिकारियों और वहां के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुल्लिवन के साथ भी इस डील को लेकर बातचीत की है।

अमेरिका की राजनीतिक रक्षा मामलों की प्रमुख जेसिका लेविस से जब इस डील को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हम पांच साल से इस डील पर बातचीत कर रहे हैं और अब गेंद भारत के पाले में है। हालांकि उन्होंने इस डील पर ज्यादा जानकारी देने से इंकार कर दिया। खबर है कि भारत और अमेरिका दोनों ही देश चाहते हैं कि जल्द से जल्द यह डील फाइनल हो जाए ताकि भारत को जल्दी ही प्रीडएटर ड्रोन्स की सप्लाई की जा सके। अमेरिका की बाइडेन सरकार भी जल्द इस डील को फाइनल करना चाहती है क्योंकि इस डील से अमेरिका में रोजगार बढ़ेगा और साथ ही उनकी सरकार इस डील को अपनी उपलब्धि के तौर पर पेश करना चाहती है ताकि अगले साल होने वाले चुनाव में इसका फायदा उठाया जा सके।

भारत की तीनों सेनाओं को 10-10 प्रीडएटर ड्रोन्स मिलने हैं। प्रीडिएटर ड्रोन्स की खासियत है कि ये किसी भी हालात में निगरानी करने की क्षमता रखते हैं। ये ड्रोन्स लंबे समय तक आसमान में उड़ान भर सकते हैं। खास बात ये है कि ये ड्रोन्स दिन और रात में भी निगरानी कर सकते हैं और पेलोड लेकर भी उड़ान भर सकते हैं। इन ड्रोन्स में लगे 360 डिग्री कैमरे से समुद्र, आकाश और जमीन पर निगरानी रख सकते हैं। एआई और मशीन लर्निंग तकनीक से लैस ये ड्रोन्स डाटा की समीक्षा कर उसे विभिन्न जगहों पर वितरित भी कर सकते हैं ताकि आपात स्थिति में तुरंत एक्शन लिया जा सके। सर्विलांस के साथ ही राहत और बचाव कार्यों में भी इन ड्रोन्स की मदद ली जा सकती है।

एलएसी पर तनाव और हिंद महासागर में चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच भारत ने साल 2017 में इन ड्रोन्स की खरीद के लिए बातचीत शुरू की थी और अब जल्द ही इस डील के फाइनल होने की उम्मीद है। इन एमक्यू-9बी प्रीडएटर ड्रोन्स की मदद से भारत की निगरानी करने की क्षमता में जबरदस्त इजाफा होगा।

CG Breaking : मोहला का फॉरेस्ट रेंजर निलंबित, काम में लापरवाही पर सरकार की कार्रवाई
छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री पर सेस समाप्त, एक करोड़ की संपत्ति पर 60 हजार की सीधी बचत… अधिसूचना जारी
डीजीपी अवस्थी का आईजी और एसपी को दिए निर्देश: चिटफंड प्रकरणों में कंपनी मालिकों पर जल्द हो सख्त कार्रवाई
shreekanchanpath 246 # 19 June 2024
अक्षय कुमार ने ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का नाम बदलते ही शेयर किया पहला पोस्टर, बोले ‘ये दीवाली लक्ष्मी वाली…’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : भिलाई में ठगी का नया तरीका, बीएसएनएल में गाड़ी लगाने का झांसा देकर मोबाइल व कैश लेकर भागा शातिर
Next Article रात की काली स्याह को तोड़ती उम्मीद की रोशनी का पुल हो रहा तैयार, कैमरे से हो रही निगरानी रात की काली स्याह को तोड़ती उम्मीद की रोशनी का पुल हो रहा तैयार, कैमरे से हो रही निगरानी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?