ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एमेजॉन इंडिया ने एमेज़विट का तीसरा संस्करण आयोजित किया, तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं के कौशल को बढ़ा कर अवसर प्रदान करना है
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 16 # 28 October 2026
October 28, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट के 19 ऐतिहासिक जनहितैषी निर्णय: दक्ष वैद्य साहू
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट के 19 ऐतिहासिक जनहितैषी निर्णय: दक्ष वैद्य साहू
October 28, 2026
मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश सुशासन और विकास के स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर: रत्नावली कौशल
मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश सुशासन और विकास के स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर: रत्नावली कौशल
October 28, 2026
एआई+ स्मार्टफोन के चुनिंदा मॉडल्स 15 नवंबर से होंगे महँगे
एआई+ स्मार्टफोन के चुनिंदा मॉडल्स 15 नवंबर से होंगे महँगे
October 28, 2026
आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात अर्बन, 135 की रफ्तार से हवाएं, जगह-जगह पेड़ गिरे
October 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

एमेजॉन इंडिया ने एमेज़विट का तीसरा संस्करण आयोजित किया, तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं के कौशल को बढ़ा कर अवसर प्रदान करना है

By Om Prakash Verma Published August 5, 2023
Share
एमेजॉन इंडिया ने एमेज़विट का तीसरा संस्करण आयोजित किया, तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं के कौशल को बढ़ा कर अवसर प्रदान करना है
एमेजॉन इंडिया ने एमेज़विट का तीसरा संस्करण आयोजित किया, तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं के कौशल को बढ़ा कर अवसर प्रदान करना है
SHARE

इस सम्मेलन का मकसद तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ – साथ तकनीकी लीडर्स और विचारशील लीडर्स से सही ज्ञान साझा कर उनके करियर को आगे बढ़ाना है।

एमेजॉन ने बेंगलुरु में एमेज़विट – एमेजॉन वूमेन इन टेक्नालॉजी कॉन्फ्रेंस के तीसरे संस्करण को होस्ट किया जिसका मकसद तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं के कौशल को बढ़ा कर सही कैरियर के अवसर दिलाना है। दिन भर चले इस सम्मेलन से महिलाओं को नवीन तकनीकियों बारे में जानने का मौका मिला, साथ ही चयनित सत्रों से व्यावसायिक विकास के बारे में जानने, बेहतर तरीकों का आदान-प्रदान करने, नए अवसरों पर नज़र रखने और अपने नेटवर्क को बढ़ाने का भी मौका मिला ।

समावेश को सशक्त बनाना, अपनेपन को बढ़ावा देना’ इस विषय पर आधारित इस कार्यक्रम ने तकनीकी उद्योग की महिलाओं को प्रेरणादायक उदाहरणों और अनुभवों से काफी कुछ सीखने में मदद की। इस सम्मेलन में एक दिलचस्प एजेंडा लाया गया, जिसमें विचारोत्तेजक भाषण दिया गया। एमेजॉन के लीडर्स द्वारा और तकनीक में माहिर महिलाओं द्वारा प्रौद्योगिकी वार्ता की गई। गहन फायरसाइड चैट हुई और साथ ही इसमें नेटवर्किंग के अवसर भी शामिल थे। एमेज़विट 2023 ने कुछ खास विषयों पर सत्र की होस्टिंग की जैसे की समावेशन और अपनापन; एमेजॉन पर अत्याधुनिक नवाचारों के स्पेक्ट्रम की खोज; समावेशी तकनीकी टीमों का निर्माण; मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस; एमेजॉन पे के पीछे की तकनीक आदि।

एमेजॉन इंडिया और इमर्जिंग मार्केट्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अमित अग्रवाल ने कहा, “भारत में डिजिटल परिवर्तन की एक नई शुरुआत होने जा रही है, जिसका हमारे समाज में समावेश, ऐसा सिद्धांत जिसके अनुसार सभी को समान सुविधाएँ, गतिविधियों, अनुभवों का लाभ मिलेगा और समानता पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। महिलाएं खास तौर पर इसे सही आकार देने में अहम भूमिका निभा रही हैं। एमेज़ विट के साथ जुड़ने के बाद उद्योग भर में कई महिला प्रौद्योगिकी लीडर्स से सुनी गई उनकी कहानियों से मैं काफी प्रेरित हुआ हूं। मैं इस बात से बहुत रोमांचित हूं कि कैसे एमेज़विट जैसे प्लेटफॉर्म विचार-विमर्श, ज्ञान साझा करने और परिवर्तन के सामने आने पर प्रेरित होने के लिए उत्प्रेरक बन सकते हैं।

एमेज़विट कॉन्फ़्रेंस 2023 में 400 से भी ज़्यादा प्रतिभागी एक साथ शामिल हुए, जिसमें टैक लीडर्स सहित, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर्स, टेक्निकल प्रोग्राम मैनेजर्स, बिजनेस इंटेलिजेंस इंजीनियर्स समेत अन्य भूमिकाओं में महिलाएं थीं। इस कार्यक्रम में विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र की उन महिला छात्रों ने भी भाग लिया, जिन्हें कड़े स्क्रीनिंग और शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया के बाद चुना गया था। इस कार्यक्रम के दौरान, एमेजॉन टीम ने प्रतिभागियों को संलग्न करते हुए सूचनात्मक बूथों द्वारा अपनी नई योजनाओं, नवपरिर्वतन और प्रौद्योगिकी दृष्टिकोण के बारे में बताया और उनसे सम्बन्धित जानकारी साझा की।

एमेज़विट कॉन्फ्रेंस के बारे में बताते हुए, दीप्ति वर्मा, वीपी – पीपल एक्सपीरियंस एंड टेक्नोलॉजी, एमेजॉन स्टोर्स – भारत, जापान और इमर्जिंग मार्केट्स, ने कहा, “एमेजॉन में, हम अधिक विविध और समावेशी कार्यस्थल बनाने के महत्व को भली प्रकार से जानते हैं, और यह भी मानते हैं कि एमेज़विट जैसे आयोजन इस लक्ष्य तक पहुंचने में ख़ास भूमिका निभाते हैं। महिलाएं अलग अलग तरह के दृष्टिकोण,रचनात्मकता और आलोचनात्मक सोच सामने लाती हैं, जो उत्पादों और प्रौद्योगिकियों को एक नया रूप देने में काफ़ी मददगार है। एमेज़विट के साथ हमारा लक्ष्य तकनीकी समुदाय में महिलाओं को सशक्त बना कर प्रोत्साहित करना है। साथ ही उन्हें कुछ नया सीखने, आगे बढ़ने और बदलाव लाने के इस बेहतरीन अवसर में भाग लेने के लिए एक मंच देना है।”

इस सम्मेलन में एमेजॉन के सीनियर लीडर्स के साथ-साथ उद्योग जगत के कुछ प्रमुख लीडर्स ने भी भाग लिया। वक्ताओं में मीता महादेवन, डायरेक्टर,सर्च रिलीवेंस,सर्च साइंस और एआई, एमेजॉन; राजीव चोपड़ा, वीपी, प्राइसिंग, इमेजिंग और सीवीएनए; गीतांजलि भूटानी, डायरेक्टर, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट; लिज़ गेभार्ड, हेड ऑफ इनक्लूसिव एक्सपीरियंस एंड टेक्नालॉजी एमेजॉन; शांति कुरुपति, सीनियर डायरेक्टर ऑफ़ इंजीनियरिंग, वाई मीडिया लैब्स, सहित अन्य लोग शामिल थे। इस सम्मेलन में अमित अग्रवाल, एसवीपी, एमेजॉन इंडिया एंड इमर्जिंग मार्केट्स और सैंडी गॉर्डन, वीपी – पीपल एक्सपीरियंस टेक्नोलॉजी, ऑपरेशंस एचआर के बीच एक विशेष तीखी बातचीत भी देखी गई। इसी के साथ वैशाली कस्तूरे, डायरेक्टर, एडब्ल्यूएस टेक ने ‘ब्रेकिंग बैरियर्स’ के बारे में भी बातचीत की, जिसमें लीडर्स ने नेतृत्व और प्रौद्योगिकी में महिलाओं की उभरती भूमिकाओं के बारे में चर्चा की।

एमेज़विट 2023 सम्मेलन ने न केवल प्रौद्योगिकी में महिलाओं के लिए एक चैंपियन के रूप में एमेजॉन की मज़बूत स्थिति को बताया है, बल्कि इसका उद्देश्य तकनीकी समुदाय पर अपना गहरा असर छोड़ना, और महिलाओं को प्रौद्योगिकी की दुनिया में बेहतर बनने के लिए प्रेरित करना भी है। एमेजॉन नई खोज का एक केंद्र है जो अलग अलग तरह की पृष्ठभूमि, विशिष्टताओं और अनुभवों से रचनाकारों को एक साथ लाता है। दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली दिमागों को एमेजॉन ने नियुक्त किया है और उन्हें एक ऐसा स्थान दिया है जहां वे दुनिया भर के ग्राहकों के लिए सामान्य खरीदारी अनुभव को बढ़ाने के लिए कुछ नया कर सकते हैं।

कंपनी के डीएनए में मौजूद कुछ नया करने की भावना ने एमेजॉन को एक मजबूत ई-कॉमर्स भागीदार से एक विकसित मंच की वर्तमान स्थिति तक पहुंचा दिया है। एमेजॉन अपने ग्राहकों को चुनौतीपूर्ण तकनीकी और वाणिज्यिक मुद्दों के लिए सीधा समाधान तक पहुंचाना चाहता है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट के 19 ऐतिहासिक जनहितैषी निर्णय: दक्ष वैद्य साहू

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश सुशासन और विकास के स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर: रत्नावली कौशल

एआई+ स्मार्टफोन के चुनिंदा मॉडल्स 15 नवंबर से होंगे महँगे

आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात अर्बन, 135 की रफ्तार से हवाएं, जगह-जगह पेड़ गिरे

‘रियासत वीथिका’ में राजसी परंपराओं, दुर्लभ धरोहरों और ऐतिहासिक विरासत से रूबरू होगी नई पीढ़ी

Om Prakash Verma August 5, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति का भी उत्थान हो, जरूरतमंदों को मिलता रहेगा लाभ - गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति का भी उत्थान हो, जरूरतमंदों को मिलता रहेगा लाभ – गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
Next Article क्या ज़िंदा रहने के जज़्बे के साथ फ्रीज़र की कैद से आज़ाद हो पाएगी मिली? क्या ज़िंदा रहने के जज़्बे के साथ फ्रीज़र की कैद से आज़ाद हो पाएगी मिली?

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?