ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऋतिक की वजह से बढ़ा विक्रम वेधा का बजट, मुगल-ए-आजम थी अपने दौर की महंगी फिल्म…
Share
Notification Show More
Latest News
खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
October 1, 2026
रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 10 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
October 1, 2026
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीमा सुरक्षा बल का प्रेरक आयोजन, भिलाई में रक्तदान शिविर सम्पन्न
October 1, 2026
वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
October 1, 2026
नवजात की खबर मिलते ही सीएचएमओ से फोन पर की चर्चा, स्वास्थ्य की ली जानकारी
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

ऋतिक की वजह से बढ़ा विक्रम वेधा का बजट, मुगल-ए-आजम थी अपने दौर की महंगी फिल्म…

By @dmin Published July 1, 2022
Share
SHARE

ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म ‘विक्रम वेधाÓ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ये तमिल फिल्म की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में ऋतिक के साथ सैफ अली खान भी नजर आएंगे। ऋतिक ने फिल्म मेकर्स को सुझाव दिया था कि इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश की बजाए दुबई में होनी चाहिए। विदेश में शूटिंग होने से फिल्म का बजट बढ़कर 175 करोड़ हो गया है, जिससे ये ऋतिक की अब तक की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म बन गई है। ऐसी और भी फिल्में है जिनका बजट समय, स्क्रिप्ट या किसी और वजह से बढ़ा है। तो चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में और साथ ही उन कारणों के बारे में जिनकी वजह से बजट में बढ़ोतरी हुई हो।

मणिकर्णिका:- कंगना रनोट की फिल्म मणिकर्णिका को बनाते समय कई परेशानियों का सामना करना पड़ा था। पहले इस फिल्म को साउथ के डायरेक्टर क्रिश निर्देशित कर रहे थे, लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने इस फिल्म को बीच में ही अधूरा छोड़ दिया। बाद में इस फिल्म की कमान कंगना ने संभाली। इसके बाद कंगना के साथ क्रिएटिव डिफरेंस के कारण सोनू सूद ने भी फिल्म को छोड़ दिया, फिर जीशान अय्यूब के साथ सीन दोबारा शूट किए गए। इसके अलावा भी कंगना ने कई बदलाव किए, जिस वजह से फिल्म का बजट बढ़कर 150 करोड़ रुपए हो गया। ये फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी।

रेस 3:- ये रेस फिल्म का सीक्वल है, जिसमें सैफ अली खान लीड रोल में थे। वहीं रेस 3 में सलमान खान लीड रोल में नजर आए थे। रेस 3 की स्क्रिप्ट में सलमान ने कई बदलाव किए थे। इसके साथ उन्होंने ये भी शर्त रखी थी कि फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा से कराया जाए। ऐसा भी माना जाता है कि काला हिरण मामले में सलमान को दोषी पाया गया था, जिस कारण भी फिल्म को बनाने में देरी हो गई थी। इन सभी कारणों की वजह से फिल्म का बजट 180 करोड़ का हो गया था। इस फिल्म को 2018 में रिलीज किया गया था।

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान:- इस फिल्म का भी बजट आमिर खान के कारण बढ़ा था। फिल्म की शूटिंग से कुछ समय पहले ही आमिर इटली चले गए थे, जिसकी वजह से फिल्म बनने में देरी हो गई थी। पहले इस फिल्म के कई सीन माल्टा में शूट किए गए थे, जिन्हें दोबारा यशराज स्टूडियो में भी शूट किया गया। 300 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 320 करोड़ की ही कमाई कर पाई थी। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी।

मेरा नाम जोकर:- इस फिल्म में राज कपूर एक्टर के साथ ही इस फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी थे। 1970 में रिलीज हुई यह 5 घंटे की फिल्म थी, साथ इस फिल्म में 2 इंटरवल थे। राज कपूर यह भी चाहते थे कि इस फिल्म के 6 चैप्टर बने, लेकिन बाद में सिर्फ 3 चैप्टर में फिल्म को पूरा किया गया। इसी सब बदलाव के चलते इस फिल्म का बजट बढ़ता चला गया। इसके बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। ये 5 घंटे की फिल्म थी और 2 इंटरवल थे।

मुगल-ए-आजम:- मुगल-ए-आजम को बनने में 16 साल लगे थे। इस फिल्म के दौरान ही दिलीप और मधुबाला को एक-दूसरे से प्यार हुआ और तकरार भी। ऐसे में फिल्म को बनाने में लीड एक्टर के बीच की तकरार और कई वजह से देरी होने से बजट बढ़ता चला गया। ‘मुगल-ए-आजमÓ को उस समय बनाने में डेढ़ करोड़ की लागत आई थी, जबकि उस दौर में फिल्में 10-15 लाख में बन जाता करती थी। ये फिल्म 1960 में रिलीज हुई थी।

सेतुबंधन:- सेतुबंधन फिल्म के लिए मायाशंकर भट्ट ने इस शर्त के साथ दादा फाल्के को 50 हजार रुपए दिए कि फिल्म इतने ही बजट में बने। फिल्म तैयार होने से पहले पैसे कम पड़ गए और फिल्म एक साल तक रुक गई। फाल्के के सेट से इम्प्रेस होकर फाल्के की पिछली कंपनी के वर्मन आप्टे ने उन्हें 1 लाख रुपए का फंड दिया था। इस फिल्म 1932 में रिलीज किया गया था।

You Might Also Like

खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 10 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीमा सुरक्षा बल का प्रेरक आयोजन, भिलाई में रक्तदान शिविर सम्पन्न

वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश

@dmin July 1, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article माही विज को जान का खतरा: कुक बोला- खंजर से मार दूंगा एक्ट्रेस ने कहा- अपनी और परिवार की सेफ्टी के लिए डरी हुई हूं
Next Article World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises कोरोना के खिलाफ जंग हमने सभी के सहयोग से जीती: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?