ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उप मुख्यमंत्री से बिजली व्यवस्था पूर्णत: सौर ऊर्जा से कराने पहल-रत्नावली कौशल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

उप मुख्यमंत्री से बिजली व्यवस्था पूर्णत: सौर ऊर्जा से कराने पहल-रत्नावली कौशल

By Om Prakash Verma
Published: July 12, 2024
Share
उप मुख्यमंत्री से बिजली व्यवस्था पूर्णत: सौर ऊर्जा से कराने पहल-रत्नावली कौशल
उप मुख्यमंत्री से बिजली व्यवस्था पूर्णत: सौर ऊर्जा से कराने पहल-रत्नावली कौशल
SHARE

राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले फंड के दुरूपयोग एवं अधिकारियों की मनमानी और लापरवाही की शिकायत
रायपुर। भाजपा नेत्री एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छग शासन पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग, पीएचई, विधि तथा नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री अरुण साव से भेट कर उनके समक्ष ज्ञापन सौंपकर महत्वपूर्ण मांगें रखी और जनहित में कुछ सुझाव भी दिए।

भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल ने कहा भाजपा सरकार में छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है,ग्रामीणों एवं शहरी नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। छत्तीसगढ़ वासियों को सुशासन देखने और अनुभव करने का अवसर मिला है। रत्नावली कौशल ने उप मुख्यमंत्री साव को बताया कि महतारी वंदन योजना प्रदेश की मातृशक्ति को स्वावलंबी एवं आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सहायक साबित हुई है। भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव को बताया कि वह गांव -गांव का दौरा करती रहती हैं और उन्हें हर जगह हमारी सरकार की जय जयकार सुनाई देती है।

रत्नावली कौशल ने कहा कि आपके मार्गदर्शन में ग्रामीणों को अच्छी सड़कें, शुद्ध पेयजल की सुविधा मिल रही है, शहरों में भी आपके विभाग द्वारा तमाम बुनियादी सुविधाएं लोगों को मिलने लगी हैं। इसके साथ ही रत्नावली कौशल ने राजनांदगांव, बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, अंबागढ़ चौकी मोहला मानपुर, खैरागढ़, कवर्धा, मुंगेली, धमतरी व अन्य जिलों के अंदरूनी गांवों की पेयजल व्यवस्था, सड़क, स्कूल भवन, अस्पताल आदि जरूरतों से अवगत कराया। रत्नावली कौशल ने कुछ जिलों में पदस्थ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की मनमानी और लापरवाही की शिकायत भी पीएचई मंत्री साव से की।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार के दौरान से कुछ जिलों में पदस्थ पीएचई के अधिकारी जल जीवन मिशन और नल जल योजना के कार्यों में घटिया स्तर के कार्य कराकर हमारी सरकार की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। ये अधिकारी कांग्रेसी मानसिकता से उबर नहीं पा रहे हैं। रत्नावली कौशल ने नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव को बताया कि कांग्रेस शासित नगरीय निकायों में राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले फंड के दुरूपयोग की शिकायतें भी मिल रही हैं। ऐसे नगरीय निकायों में सरकारी धन की बंदरबांट और दुरूपयोग की जांच कराई जानी चाहिए। रत्नावली कौशल ने सुझाव दिया कि नगरीय निकायों में स्ट्रीट लाईट और प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना जन मन योजना जैसी केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के तहत बनवाले आवासों में बिजली व्यवस्था पूर्णत: सौर ऊर्जा से कराने की पहल की जाए। इससे बिजली का अपव्यय रुकेगा तथा बिजली चोरी की समस्या भी दूर होगी।

सबके हितैषी हैं अरुण साव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात कर लौट के आने के बाद रत्नावली कौशल ने जारी बयान में उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मिलनसारिता, कार्यशैली और जनता के प्रति उनकी चिंता की मुक्तकंठ से प्रशंसा की है। उन्होंने कहा है कि उप मुख्यमंत्री श्री साव भले ही पिछड़ा वर्ग से आते हैं, मगर उन्हें सर्वहारा वर्ग के हितों की चिंता रहती है। उनके लिए कोई अगड़ा, कोई पिछड़ा, कोई दलित कोई सवर्ण नहीं हैं। सृष्टि में सिर्फ एक ही जाति है और वह है गरीब। मगर सभी एक ईश्वर की संतान हैं और सभी की जरूरतें एक समान हैं। श्री साव इसीलिए सर्वहारा वर्ग के हित में कार्य करने पर जोर देते हैं। रत्नावली ने कहा है कि अरुण भैया हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप जन कल्याण के कार्यों निरंतर कर रहे हैं। राज्य के दूसरे सबसे बड़े पद पर आसीन रहते हुए भी अरुण साव भैया में अहंकार की रत्तीभर भी झलक दिखाई नहीं देती। गरीबों से मुलाकात और उनकी समस्याओं को दूर करने के प्रति श्री साव विशेष दिलचस्पी दिखाते हैं। मुलाकात में वे गरीबों और जरूरतमंदों को ही पहले प्राथमिकता देते हैं।

रायपुर साहित्य उत्सव 2026 : साहित्य प्रेमियों के लिए विशेष सुविधा… निःशुल्क चलेंगी बसें
कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी की पदयात्रा नया स्वर्णिम अध्याय: दक्ष वैद्य
बीएसपी का दावा: भिलाई टाउनशिप के पानी का रंग हुआ साफ…. गंगरेल के साफ रॉ वाटर आपूर्ति… अब टाउनशिप में मिलेगा साफ पानी
होली मिलन समारोह में विधानसभा परिसर हुआ रंग-गुलाल से सराबोर, मुख्यमंत्री साय के साथ मंत्री, विधायकों ने खेली होली
छत्तीसगढ़ में 10 हजार से नीचे पहुंची एक्टिव मरीजों की संख्या… पिछले 24 घंटों में सामने आए 1147 नए केस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Achievement : राष्ट्रीय कत्थक प्रतियोगिता में छाई सौम्या, प्रथम पुरस्कार जीत इस साल फर्स्ट प्राइज की लगाई हैट्रिक
Next Article पुलिसकर्मियों ने दिव्यांग के साथ की मारपीट, महिला आरक्षक सहित एसपी ने तीन को किया सस्पेंड पुलिसकर्मियों ने दिव्यांग के साथ की मारपीट, महिला आरक्षक सहित एसपी ने तीन को किया सस्पेंड
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?