ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उपमुख्यमंत्री शर्मा माँ दुर्गा की महाआरती में शामिल होकर सेवा भजन की, नवरात्र पर्व पर किया मंदिरों और पंडालों का दर्शन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhEntertainmentkawardhaNewsRaipur

उपमुख्यमंत्री शर्मा माँ दुर्गा की महाआरती में शामिल होकर सेवा भजन की, नवरात्र पर्व पर किया मंदिरों और पंडालों का दर्शन

By @dmin
Published: September 30, 2025
Share
उपमुख्यमंत्री शर्मा माँ दुर्गा की महाआरती में शामिल होकर सेवा भजन की, नवरात्र पर्व पर किया मंदिरों और पंडालों का दर्शन
उपमुख्यमंत्री शर्मा माँ दुर्गा की महाआरती में शामिल होकर सेवा भजन की, नवरात्र पर्व पर किया मंदिरों और पंडालों का दर्शन
SHARE

श्रद्धा और शक्ति के प्रतीक नवरात्र में माँ दुर्गा की आराधना कर उपमुख्यमंत्री शर्मा ने दिया सद्भाव का संदेश
नवरात्रि महापर्व पर कन्या पूजन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

कबीरधाम । नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के कवर्धा और आसपास के माँ दुर्गा मंदिरों व पंडालों में पहुंचें। उन्होंने यहां विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उपमुख्यमंत्री ने महाआरती में भाग लिया, श्रृंगार सामग्री अर्पित की और सेवा मंडली के साथ माता सेवा की।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने काली मंदिर, दंतेश्वरी मंदिर, चंडी मंदिर, परमेश्वरी मंदिर और ठाकुरपारा, कुम्हारपारा, राजमहल चौक, भोरमदेव रोड एवं सकरहा घाट में स्थापित दुर्गा पंडालों का दर्शन किया। उपमुख्यमंत्री ने दुर्गा उत्सव समितियों के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं से भेंटकर नवरात्रि की शुभकामनाएँ दीं। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने छीरपानी कॉलोनी, माँ विंध्यवासिनी मंदिर, महामाया मंदिर और जनपद पंचायत कार्यालय के पास स्थित पंडालों में भी मां दुर्गा के दर्शन किए और बच्चों की खेल प्रतियोगिता में भाग लिया।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने वीर सावरकर सभागार, कवर्धा में आयोजित कन्या पूजन एवं भोजन कार्यक्रम में भी भाग लेकर बालिकाओं का पूजन किया और उन्हें भोजन कराया। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन नवरात्रि पर्व की आत्मा है और यह नारी शक्ति, मातृशक्ति एवं बालिकाओं के प्रति आदर-सम्मान का प्रतीक है। समाज में स्त्रियों का सम्मान और सशक्तिकरण ही वास्तविक प्रगति का मार्ग है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि शक्ति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का पर्व है, जो हमें माता दुर्गा के विभिन्न रूपों की आराधना कर सकारात्मक प्रेरणा देता है। उपवास, साधना, कन्या पूजन और सामूहिक भक्ति समाज में भाईचारा, सद्भाव और सेवा का संदेश फैलाते हैं। उन्होंने सभी से नवरात्रि पर्व को श्रद्धा, भक्ति और आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील की और प्रदेश की खुशहाली, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की।

इस अवसर पर श्री शर्मा ने सांसद संतोष पाण्डेय, पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियराम साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती गणपत सुषमा बघेल और जिला पंचायत सभापति रामकुमार भट्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

CG Election Breaking : भाजपा ने कई सीटों पर फिर से शुरू किया सर्वे, पितृपक्ष के बाद आएगी दूसरी सूची
Railway News : बिलासपुर-कोरबा-रायपुर जाने वाली 9 लोकल ट्रेनें रद्द, पावर ब्लाक के कारण प्रभावित रहेंगे गाड़ियां
बेकाबू हुई क्रेन लोगों को रौंदते हुए निकली, हादसे में एक बच्चे समेत चार की मौत, एक घायल
सीएम बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, प्रदेश की संस्कृति पर आधारित कलाकृति भेंट की
फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम : 90-90 पैसे और बढ़े…. 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ी थी कीमतें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बस्तर के कारीगरों को मिल रहे हैं डिजिटल पंख: उद्यमिता विकास कार्यक्रम में कारीगरों को दी गई जानकारी
Next Article उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम कुरूवा में सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम कुरूवा में सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?