रायपुर। हर वर्ष की भांति विश्व पर्यावरण दिवस वृक्षारोपण करके मनाया गया। विश्व में 150 से ज्यादा देशों में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल के दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र एवं छात्रा इकाई के संयुक्त तत्वाधान में विश्वविद्यालय परिसर में फलदार और छायादार पौधों का रोपण करके उसे संरक्षित करने का संकल्प भी लिया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने वृक्ष एवं जल संरक्षण पर छात्र-छात्राओं को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सुखी धरती कर रही हैं पुकार, आओ वृक्ष लगाकर करें श्रृंगार और जल जंगल है तो हम है हमारे आने वाले कल होंगे। यदि पेड़ पौधे की सरंक्षण नही किया गया तो वो दिन दूर नही जैसे पानी के बोतल लेकर आज चलना पड़ता है ठीक वैसे ही आक्सीजन सिलेंडर लेकर चलना पड़ सकता हैं।




