ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आलाकमान पर भड़के सिद्धू: अपनी ताल पर नाचने वाला सीएम चाहते हैं शीर्ष पर बैठे लोग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

आलाकमान पर भड़के सिद्धू: अपनी ताल पर नाचने वाला सीएम चाहते हैं शीर्ष पर बैठे लोग

By @dmin
Published: February 4, 2022
Share
काफिले के साथ सहारनपुर बॉर्डर पहुंचे सिद्धू, पुलिस ने हिरासत में लिया
काफिले के साथ सहारनपुर बॉर्डर पहुंचे सिद्धू, पुलिस ने हिरासत में लिया
SHARE

चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब में कांग्रेस छह फरवरी को मुख्यमंत्री के चेहरे का एलान करेगी। इसके लिए मौजूदा सीएम चरणजीत चन्नी और पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू मुख्य दावेदार हैं। हालांकि इससे पहले ही सिद्धू ने हाईकमान पर निशाना साध दिया है। अमृतसर में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए सिद्धू ने कहा कि अगर नया पंजाब बनाना है तो यह मुख्यमंत्री के हाथ में है। इस बार आपको मुख्यमंत्री चुनना है। शीर्ष पर बैठे लोग एक कमजोर मुख्यमंत्री चाहते हैं जो उनकी ताल पर नाच सके। क्या आप ऐसा सीएम चाहते हैं।

इससे पहले पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व प्रचार समिति के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम चेहरा घोषित करने की वकालत की। उनके इस बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सिद्धू ने कहा कि यह सुनील जाखड़ पर निर्भर है कि वह क्या कहते हैं लेकिन यह न तो उनके हाथ में है और न ही मेरे। जनता विधायक चुनेगी और फिर सीएम चुना जाएगा। हमें लोगों को एजेंडा देना है।

सीएम चेहरे पर बढ़ रहा विवाद
पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे की दौड़ में केवल दो नेताओं को ही पार्टी हाईकमान ने प्राथमिकता दी है। हाईकमान ने इस मामले में प्रदेश के सभी दिग्गज कांग्रेसियों को साइडलाइन कर दिया है। यहां तक कि जिन नेताओं ने सार्वजनिक तौर पर खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताया था, उन्हें भी अनदेखा कर दिया है। इसके चलते प्रदेश कांग्रेस में अंदरखाते गुस्सा बढऩे लगा है।

सियासी गलियारों में अभी से यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि हाईकमान ने अगर मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को ही अपना मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया तो एक तरफ तो प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू मोर्चा खोलेंगे वहीं पार्टी के सीनियर नेता भी चन्नी की राह आसान नहीं रहने देंगे, क्योंकि ज्यादातर सीनियर नेता मानकर चल रहे हैं कि अगर चन्नी के हाथ में कमान आ गई तो अगले पांच साल के लिए बाकी सभी नेता पार्टी में हाशिए पर चले जाएंगे, भले ही उन्हें चुनाव जीतने के बाद मंत्री पद ही क्यों न मिल जाए।

रायपुर नाका और धमधानाका अंडरब्रिज के निर्माण में लेटलतीफी… निरीक्षण के लिए पहुंचे विधायक वोरा ने कहा कलेक्टर स्वयं करें विभागीय कामकाज की समीक्षा
निकाय चुनाव-2021: जामुल नगर पालिका परिषद के भाजपा ने की 18 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा
नारायणपुर में नक्सलियों की धमकी… पद्मश्री वैद्यराज हेमचंद मांझी सहित 6 लोगों को मौत की सजा देने का ऐलान
चुनावी दांव: बिजली सस्ती कर चन्नी ने विपक्ष को दिया झटका, डीए में भी किया बंपर इजाफा
CG Big News : महिला को मिली बेटा नहीं होने की सजा, पति ने पेट्रोल डाल कर लगा दी आग… हालत गंभीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत में कोरोना से हो रही मौतों से दहशत: पिछले 24 घंटों में रिकार्ड 4329 लोगों की गई जान… 4 लाख से अधिक मरीज हुए स्वस्थ्य… 2.63 लाख से ज्यादा नए मामले छत्तीसगढ़ में कोरोना के 2454 नए मरीज मिले, 12 की गई जान, एक्टिव केस 20 हजार से ज्यादा
Next Article गरीबों का राशन सरकारी गोदाम से निकला लेकिन दुकानों तक नहीं पहुंचा, एफआईआर दर्ज गरीबों का राशन सरकारी गोदाम से निकला लेकिन दुकानों तक नहीं पहुंचा, एफआईआर दर्ज

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?