ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को भारत और जापान से मिली बड़ी मदद, कल कोलंबो पहुंचेगा भारतीय जहाज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को भारत और जापान से मिली बड़ी मदद, कल कोलंबो पहुंचेगा भारतीय जहाज

By @dmin
Published: May 21, 2022
Share
भारत के दो पड़ोसी देश, संकट में सरकारें: श्रीलंका में डीजल खत्म, राष्ट्रपति के घर के बाहर हिंसक प्रदर्शन
भारत के दो पड़ोसी देश, संकट में सरकारें: श्रीलंका में डीजल खत्म, राष्ट्रपति के घर के बाहर हिंसक प्रदर्शन
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। श्रीलंका अपनी आजादी के बाद सबसे खराब हालातों से जूझ रहा है। यहां आर्थिक हालात बद से बदतर हो गए हैं। आवश्यक वस्तुओं का अकाल पड़ गया है। महंगाई चरम पर है और देश अब तक के सबसे बड़े राजनीतिक उथल-पुथल से गुजर रहा है। इस सबके बीच श्रीलंका के लिए राहत भरी खबर है। देश को जल्द ही भारत और जापान की ओर से बड़ी मदद मिलने जा रही है।

कल कोलंबो पहुंचेगा भारतीय जहाज
श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने बताया कि संकटग्रस्त श्रीलंका के लोगों के लिए तत्काल राहत सामग्री जैसे चावल, दवाइयां और दूध पाउडर से लदा एक भारतीय जहाज रविवार को कोलंबो पहुंचने वाला है। गौरतलब है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बुधवार को चेन्नई से राहत सामग्री से लदे इस जहाज को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

भारत की ओर से श्रीलंका को भेजे जाने वाली पहली खेप में 9,000 मीट्रिक टन चावल, 200 मीट्रिक टन दूध पाउडर और 24 मीट्रिक टन जीवन रक्षक दवाएं शामिल हैं। इनकी कुल कीमत 45 करोड़ रुपये है। भारतीय मिशन ने ट्वीट किया, भारत के लोग श्रीलंका के साथ खड़े हैं।

जापान देगा 1.5 मिलियन डॉलर की मदद
उधर, जापान ने भी आवश्यक खाद्य सामग्री और स्कूल भोजन कार्यक्रम के लिए विश्व खाद्य कार्यक्रम के माध्यम से 1.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मदद की घोषणा की है। इसके तहत जापान सरकार श्रीलंका में लगभग 15,000 शहरी और ग्रामीण लोगों और 380,000 स्कूली बच्चों के लिए तीन महीने की आवश्यक खाद्य आपूर्ति प्रदान करेगी।

श्रीलंका में हटाया गया आपातकाल
आर्थिक संकट और हिंसा के बीच श्रीलंका में लागू आपातकाल शनिवार को हटा लिया गया।खबर के अनुसार राष्ट्रपति सचिवालय ने कहा है कि शुक्रवार मध्यरात्रि से आपातकाल हटा लिया गया है। देश में कानून-व्यवस्था में सुधार को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। श्रीलंका में फैली हिंसा में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का उद्घाटन आज, राज्यपाल रमेन डेका करेंगे शुभारंभ
कामधेनु विश्वविद्यालय में लिपिकीय पदों पर कार्यरत कर्मचारियों की टायपिंग हेतु कौशल परीक्षा का आयोजन
पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद, दोस्त ने कर दी दोस्त की हत्या… संदिग्ध हालत में मिला था शव
कांग्रेस विधायक छन्नी साहू पर चाकू से हमला, भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंची थी विधायक… नशेड़ी ने किया हमला
जल संरक्षण के कार्यों को और गति दें,अधिक से अधिक पेड़ लगाकर संरक्षित करें-राज्यपाल डेका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नहीं थम रही ओबीसी आरक्षण पर रार, बंद हुए बाजार नहीं थम रही ओबीसी आरक्षण पर रार, बंद हुए बाजार
Next Article धमतरी में तीन न्याय योजनाओं के हितग्राहियों को राशि अंतरण के कार्यक्रम में चिटफंड कंपनी के निवेशकों को लौटायी गई 2.17 करोड़ रुपए की राशि धमतरी में तीन न्याय योजनाओं के हितग्राहियों को राशि अंतरण के कार्यक्रम में चिटफंड कंपनी के निवेशकों को लौटायी गई 2.17 करोड़ रुपए की राशि

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?