ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आर्थिक संकट: थमें वाहनों के चक्के, अब साइकिल बनी सहारा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

आर्थिक संकट: थमें वाहनों के चक्के, अब साइकिल बनी सहारा

By @dmin
Published: July 12, 2022
Share
SHARE

कोलंबो (एजेंसी)। श्रीलंका ऐतिहासिक आर्थिक संकट से जूझ रहा है। खाने पीने के सामान से लेकर ईंधन तक सबके दाम बेतहाशा बढ़ चुके हैं और अब तो इनका मिलना भी मुश्किल हो रहा है। ईंधन नहीं मिलने से वाहनों के चक्के थम गए हैं। ऐसे में जिंदगी की रफ्तार को बनाए रखने के लिए लोग विकल्प के रूप में साइकिलों को चुन रहे हैं।

‘जीवन चलने का नाम, चलते रहो सुबह-शाम’ गीत वैसे तो हर दौर के लिए मौजूं है, लेकिन आर्थिक दुश्वारियों से जूझ रहे श्रीलंकावासियों पर सटीक बैठ रहा है। रोजमर्रा के कामकाज के लिए साइकिल अब उनकी पहली पसंद बनती जा रही है। महंगाई और किल्लत ने उन्हें इसके लिए मजबूर कर दिया है। आम और खास सभी लोग आवश्यक कामकाज के लिए साइकिल को सहारा बना रहे हैं।

घंटों कतार में लगने के बाद भी नहीं मिल रहा पेट्रोल
लोगों का कहना है कि वे पेट्रोल के लिए घंटों कतार में लगकर इंतजार नहीं कर सकते। कतारों में लगने के बाद भी पेट्रोल-डीजल नहीं मिल रहा है। ऐसे में राजधानी कोलंबो के एक ग्राहक ने कहा, कई लोगों ने साइकिल और सार्वजनिक वाहनों से आवाजाही शुरू कर दी है। देश में साइकिल की मांग भी लगातार बढ़ती जा रही है।

टमाटर 1000 रुपये किलो तो आलू 800
श्रीलंका के लोग दाने-दाने का मोहताज हो गए हैं। हालात यह हो गए हैं कि 1000 रुपये किलो टमाटर और 800 रुपये किलो आलू बिक रहा है। लोगों को न गैस मिल रही है और न ही बिजली। लोग लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हैं। कोलंबो के लोगों का कहना है कि ये हालात चीन के बहकावे में आए श्रीलंका सरकार के गलत फैसलों की वजह से हुआ है।

आर-पार के मूड में जनता, राष्ट्रपति व पीएम निवास में डेरा
श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों का विरोध लगातार जारी है। इस बार सभी प्रदर्शनकारी आर-पार के मूड में दिख रहे हैं और राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे, प्रधानमंत्री के घरों में डेरा डाले हुए हैं। इन सभी का कहना है कि जब तक हमारी मांगें नहीं मान ली जाती तब तक हमलोग यहां से हटने वाले नहीं है। दरअसल श्रीलंका में जनाक्रोश के चलते गोटबाया सरकार का पतन हो चुका है और सेना जैसे तैसे हालात को संभाल रही है। देश के पास आवश्यक सामान आयात करने का पैसा नहीं है। विदेशी मुद्रा भंडार सूख गया है।

साजिथ प्रेमदासा अंतरिम राष्ट्रपति
सोमवार को सर्वसम्मति से साजिथ प्रेमदासा को अंतरिम राष्ट्रपति पद के लिए नामित करने का फैसला किया है। वहीं श्रीलंका की संसद में 20 जुलाई को नए राष्ट्रपति का चुनाव होगा। श्रीलंका की संसद 20 जुलाई को नए राष्ट्रपति का चुनाव करेगी। स्पीकर महिंदा यापा अबेवर्दने ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

राष्ट्रपति के भाई को भागने से रोका
उधर, प्रदर्शनकारियों के डर से राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के छोटे भाई बासिल राजपक्षे विदेश फरार होना चाहते थे लेकिन एयरपोर्ट कर्मचारियों ने इसका जोरदार विरोध किया जिससे उन्हें उल्टे पांव लौटना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बासिल राजपक्षे कोलंबो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जैसे ही पहुंचे वैसे ही एयरपोर्ट के इमीग्रेशन स्टाफ और यूनियन ने बीती रात कामकाज बंद कर दिया और उनका विरोध करने लगे। कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी भी की। बासिल राजपक्षे सिल्क रूट का इस्तेमाल करके श्रीलंका से बाहर जाना चाहते थे।

फिर पैर पसारने लगा कोरोना: जवाहर नवोदय विद्यालय में 13 विद्यार्थी मिले संक्रमित, कक्षाओं को किया गया बंद
Landslide : केके रेललाइन पर गिरी चट्टान, ट्रेन यातायात ठप.. विशाखापट्नम-किरंदुल रद्द
Road Accident: मॉर्निंग वॉक पर निकले पति-पत्नी सहित बाइक सवार की मौत, जांच में जुटी पुलिस
PM आवास योजना के तहत निकाली गई लॉटरी… 187 हितग्राहियों को मिला खुद का आवास
निगम अमला पहुंचा तब ली राहत की सांस: दर्जन भर रिहायसी क्षेत्र से निकला पानी…. देर रात तक आयुक्त करते रहे भ्रमण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नर्स ने अपने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने मोबाइल किया जब्त
Next Article कई तरह के संक्रमण से बचाने में सबसे कारगर है यह औषधि, खून साफ रखने का भी है रामबाण तरीका

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?