ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आजाद हिन्द एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदने वाली महिला की शिनाख्त नहीं, अस्पताल में तोड़ा दम
Share
Notification Show More
Latest News
सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं व ऋषियों पर आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार
October 18, 2026
अवकाश के कारण सोमवार के स्थान पर बुधवार, 21 अक्टूबर को होगा वनोपज एवं औषधीय उत्पादों का कारोबार
श्यामतराई वनोपज मंडी में 19 अक्टूबर को नहीं होगा क्रय-विक्रय
October 18, 2026
भिलाई-दुर्ग में 20 ई-बस चलाने की तैयारियां तेज, प्रमुख सचिव ने किया डिपो का निरीक्षण
October 18, 2026
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने मड़मड़ा में आंगनबाड़ी और अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया लोकार्पण
October 18, 2026
रेत के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, छह ट्रैक्टर और दो टिपर जब्त
October 18, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

आजाद हिन्द एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदने वाली महिला की शिनाख्त नहीं, अस्पताल में तोड़ा दम

By Om Prakash Verma Published May 29, 2024
Share
आजाद हिन्द एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदने वाली महिला की शिनाख्त नहीं, अस्पताल में तोड़ा दम
आजाद हिन्द एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदने वाली महिला की शिनाख्त नहीं, अस्पताल में तोड़ा दम
SHARE

भिलाई। पूणे से चलकर हावड़ा जा रही आजाद हिन्द एक्सप्रेस ट्रेन के सामने खुदकुशी के इरादे से कूदने वाली महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना भिलाई नगर से पावर हाउस स्टेशन के बीच की बताई जा रही है। महिला को गंभीर रूप से घायल स्थिति में दुर्ग जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामले में जीआरपी भिलाई ने मर्ग कायम कर लिया है।

आज सुबह भिलाई नगर स्टेशन से पावर हाउस स्टेशन के बीच एक महिला तेज रफ्तार से आ रही आजाद हिन्द एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर जान देने की कोशिश की। आजाद हिन्द एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग 16 घंटे विलंब से चलकर आज सुबह 6.30 बजे दुर्ग स्टेशन पहुंची। यहां से अगले स्टापेज रायपुर के लिए रवाना होने के बाद भिलाई नगर से पावर हाउस के बीच महिला ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। लोको पायलट ने यह देखकर ट्रेन को रोक दिया। खुदकुशी के इरादे से ट्रेन के सामने कूदने वाली महिला की सांसे चल रही थी। पायलट व असिस्टेंट पायलट ने महिला को किसी तरह ट्रेन के कोच में लिटा दिया और भिलाई-3 स्टेशन को सूचना दी।

सूचना के बाद आरपीएफ और जीआरपी को एलर्ट किया गया। वहीं एंबुलेंस भी बुला लिया गया। आजाद हिन्द एक्सप्रेस को भिलाई-3 स्टेशन पर रोका गया और फिर गंभीर रूप से घायल महिला को कोच से उतारकर स्ट्रेचर की मदद से एंबुलेंस के जरिए दुर्ग जिला अस्पताल भिजवाया गया। यहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जीआरपी के मुताबिक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी उम्र 45 से 50 वर्ष होने का अनुमान है। महिला सलवार सूट पहने हुए थी।फिलहाल शव को मच्र्यूरी में रखवा दिया है। वहीं शिनाख्तगी का प्रयास किया जा रहा है।

You Might Also Like

सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं व ऋषियों पर आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार

श्यामतराई वनोपज मंडी में 19 अक्टूबर को नहीं होगा क्रय-विक्रय

भिलाई-दुर्ग में 20 ई-बस चलाने की तैयारियां तेज, प्रमुख सचिव ने किया डिपो का निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने मड़मड़ा में आंगनबाड़ी और अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया लोकार्पण

रेत के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, छह ट्रैक्टर और दो टिपर जब्त

Om Prakash Verma May 29, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रमिकों के लिए महंगाई भत्ता में हुई वृद्धि, श्रम विभाग ने जारी किया आदेश श्रमिकों के लिए महंगाई भत्ता में हुई वृद्धि, श्रम विभाग ने जारी किया आदेश
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 225 # 29 May 2024

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?