ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने सेवानिवृत्ति से जुड़ा सेविंग्स प्रोडक्ट, ‘आईसीआईसीआई प्रू गोल्ड पेंशन सेविंग्स’ किया लॉन्च
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर
October 21, 2026
पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद
October 21, 2026
अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय
October 21, 2026
कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार
October 21, 2026
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच
October 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने सेवानिवृत्ति से जुड़ा सेविंग्स प्रोडक्ट, ‘आईसीआईसीआई प्रू गोल्ड पेंशन सेविंग्स’ किया लॉन्च

By Om Prakash Verma Published February 14, 2024
Share
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने सेवानिवृत्ति से जुड़ा सेविंग्स प्रोडक्ट, ‘आईसीआईसीआई प्रू गोल्ड पेंशन सेविंग्स’ किया लॉन्च
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने सेवानिवृत्ति से जुड़ा सेविंग्स प्रोडक्ट, ‘आईसीआईसीआई प्रू गोल्ड पेंशन सेविंग्स’ किया लॉन्च
SHARE

सेवानिवृत्ति फंड को व्यवस्थित रूप से जमा करने के लिए एक टैक्स एफीशिएंट रूट प्रदान करता है
मैच्योरिटी पर संचित बचत के 60 प्रतिशत तक के हिस्से की कर-मुक्त एकमुश्त निकासी का विकल्प
भारत का पहला पेंशन प्रोडक्ट जो निवेशित पूंजी की सुरक्षा और तरलता की जरूरतों को पूरा करने के लिए आंशिक निकासी की पेशकश करता है
ग्राहकों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी प्रदान की जाती है
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने एक टैक्स एफीशिएंट पेंशन प्रोडक्ट ‘आईसीआईसीआई प्रू गोल्ड पेंशन सेविंग्स’लॉन्च किया है। इसमें ग्राहकों को व्यवस्थित योगदान करने और वित्तीय रूप से स्वतंत्र सेवानिवृत्त जीवन जीने के लिए वांछित सेवानिवृत्ति कोष बनाने की सुविधा मिलती है।

यह प्लान देश का पहला ऐसा प्रोडक्ट भी है जो ग्राहकों को निवेश की गई पूंजी की सुरक्षा, कॉम्प्लीमेंट्री स्वास्थ्य जांच और आंशिक निकासी की सुविधा प्रदान करता है। ग्राहक तीन साल की अवधि के बाद किए गए योगदान का 25 प्रतिशत तक हिस्सा निकाल सकते हैं, जिससे वे लिक्विडिटी संबंधी अपनी जरूरतों को पूरा कर सकेंगे। इसके अलावा, वार्षिक बोनस, जब भी घोषित किया जाता है, कॉर्पस और परिणामस्वरूप एन्यूटि को और मजबूत करने की क्षमता रखता है।

‘आईसीआईसीआई प्रू गोल्ड पेंशन सेविंग्स’ प्रोडक्ट ग्राहकों को परिपक्वता पर संचित बचत का 60 प्रतिशत तक हिस्सा निकालने और शेष राशि से गारंटीशुदा नियमित जीवन भर पेंशन प्राप्त करने का अधिकार देता है, जिससे स्वर्णिम वर्षों के दौरान वित्तीय स्वतंत्रता मिलती है।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर श्री अमित पलटा ने कहा, ‘‘देश में तेजी से बदलती पारिवारिक संरचना के साथ सेवानिवृत्ति योजना की अहमियत बहुत बढ़ गई है। आईसीआईसीआई प्रू गोल्ड पेंशन सेविंग्स, एक टैक्स एफीशिएंट प्रोडक्ट है जिसे इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि ग्राहक वित्तीय रूप से स्वतंत्र होने के लिए आवश्यक सेवानिवृत्ति फंड तैयार करने के लिहाज से नियमित योगदान कर सकें।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘हम जानते हैं कि सेवानिवृत्ति योजना एक दीर्घकालिक प्रक्रिया है और ग्राहकों की वित्तीय परिस्थितियाँ बदल सकती हैं। 25 प्रतिशत तक की आंशिक निकासी की सुविधा से ग्राहक अपनी लिक्विडिटी संबंधी आवश्यकता को पूरा कर सकते हैं और इस दौरान भी उनकी सेवानिवृत्ति बचत योजना जारी रहती है। यह देश का पहला ऐसा रिटायरमेंट सेविंग्स प्लान है जो आंशिक निकासी और निवेश की गई पूंजी की सुरक्षा दोनों प्रदान करता है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि ग्राहक अपने सेवानिवृत्ति योजना के लक्ष्य को हासिल कर सकें, हम उन्हें कॉम्प्लीमेंट्री स्वास्थ्य जांच सुविधा भी प्रदान करते हैं, जिसके बारे में हमारा मानना है कि इससे ग्राहकों को प्लानिंग के प्रोसेस में लाभ होगा।’’

‘‘उल्लेखनीय बात यह भी है कि आईसीआईसीआई प्रू गोल्ड पेंशन सेविंग्स प्रोडक्ट ग्राहकों को गारंटीकृत लाभ और वार्षिक बोनस भी प्रदान करता है (अगर घोषित किया जाए), जिसमें परिपक्वता राशि बढ़ाने की क्षमता होती है। इसके अलावा, ग्राहक संचित राशि के 60 प्रतिशत तक हिस्से की कर-मुक्त निकासी कर सकते हैं। वित्तीय रूप से स्वतंत्र होने के लिए गारंटीशुदा जीवन भर आय प्राप्त करने के लिए परिपक्वता पर बचत करें और शेष राशि को वार्षिकी में परिवर्तित करें।’’

‘‘आईसीआईसीआई प्रू गोल्ड पेंशन सेविंग्स ग्राहकों को उनकी सेवानिवृत्ति संबंधी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सशक्त बनाने की हमारी प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है। यह उत्पाद नवीन जीवन बीमा समाधान पेश करने की कंपनी की रणनीति के अनुरूप है जो उभरते वित्तीय परिदृश्य और व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करता है।’’

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर

पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद

अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय

कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच

Om Prakash Verma February 14, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वेदांता एल्यूमिनियम ने प्राथमिक एल्यूमिनियम उत्पादों के लिए लांच किया दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन सुपरस्टोर - मेटल बाज़ार वेदांता एल्यूमिनियम ने प्राथमिक एल्यूमिनियम उत्पादों के लिए लांच किया दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन सुपरस्टोर – मेटल बाज़ार
Next Article साधराम यादव हत्याकांड : हिंदू संगठनों ने किया बंद का आह्वान, चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने किया समर्थन साधराम यादव हत्याकांड : हिंदू संगठनों ने किया बंद का आह्वान, चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने किया समर्थन

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?