ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईएस के आत्माघाती हमलावर ने किया था मस्जिद में धमाका, मौत का आंकड़ा 62 पहुंचा, 200 घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

आईएस के आत्माघाती हमलावर ने किया था मस्जिद में धमाका, मौत का आंकड़ा 62 पहुंचा, 200 घायल

By @dmin
Published: March 5, 2022
Share
कराची में 'पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज' पर आतंकी हमला, चार हमलावर ढेर
कराची में 'पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज' पर आतंकी हमला, चार हमलावर ढेर
SHARE

पेशावर (एजेंसी)। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने पाकिस्तान के पुराने शहर पेशावर में शिया इलाके कूचा रिसालदार में मस्जिद पर हुए विनाशकारी हमले की जिम्मेदारी ली है। इस हमले में कम से कम 62 लोग मारे गए और लगभग 200 अन्य घायल हो गए। पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने जुमे की नमाज के दौरान भीड़भाड़ वाली शिया मस्जिद पर इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह द्वारा किए गए घातक आत्मघाती हमले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करने का संकल्प लिया। गृह मंत्री ने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा पुलिस और जांच एजेंसियों ने हमले से जुड़े सभी तीन संदिग्धों की पहचान कर ली है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

सबसे घातक हमलों में से एक, 62 की गई जान
अफगानिस्तान की सीमा से लगे अशांत क्षेत्र में यह सबसे घातक हमलों में से एक था। इस घटना में खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर में किस्सा ख्वानी बाजार में एक मस्जिद के अंदर आईएसआईएस-खुरासान से संबंधित एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया था। पेशावर के लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता मुहम्मद आसिम ने कहा कि धमाके में घायल हुए पांच और लोगों की मौत के बाद शनिवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर 62 हो गई। यह संख्या बढ़ सकती है।

आत्मघाती हमलावर ने दिया धमाके को अंजाम
ट्विटर पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में अहमद ने कहा कि पुलिस और जांच एजेंसियां एक या दो दिनों में संदिग्धों तक पहुंच जाएंगी। पेशावर के एसएसपी (ऑपरेशन) हारून रशीद खान ने कहा कि यह एक आत्मघाती विस्फोट था। उन्होंने कहा कि दो हमलावर थे लेकिन उनमें से केवल एक आत्मघाती हमलावर था। एक प्रत्यक्षदर्शी ने काले कपड़े पहने एक व्यक्ति की पहचान आत्मघाती हमलावर के रूप में करते हुए कहा कि उसने मस्जिद में प्रवेश किया, पहले सुरक्षा गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर पांच से छह गोलियां चलाईं।

प्रत्यक्षदर्शी ने जियो न्यूज को बताया कि उसके बाद वह जल्दी से मुख्य हॉल में घुस गया और खुद को पुलपिट के सामने उड़ा लिया। इसके बाद हर जगह लाशें और घायल लोग पड़े थे। डॉन अखबार की खबर के मुताबिक बम विस्फोट की खबर फैलते ही महिलाओं समेत कई लोग अपने परिवार के सदस्यों का हालचाल जानने के लिए मस्जिद की ओर दौड़ पड़े, जो वहां जुमे की नमाज अदा करने गए थे।

उस्लापुर-सकरी रोड़ में अब ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, आवागमन होगा आसान, नई सड़क का सीएम साय ने किया लोकार्पण
बिलासपुर में एमपी से आए एमआर की संदिग्ध मौत, रात में सोया और सुबह मिली लाश, परिजनों ने की जांच की मांग
एमएमटीसी के फैसले से घटेंगे प्याज के दाम
किसानों के विरोध प्रदर्शन पर सख्त हुआ मानवाधिकार आयोग, इन चार राज्यों को नोटिस भेज मांगी रिपोर्ट
कोरोना से बाचव के लिए रेलवे का बड़ा कदम, स्टेशनों पर मिलेंगे डिस्पोजेबल कंबल-चादर और तकिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महाविजय: कोहली के 100वें टेस्ट में भारत की विराट जीत, श्रीलंका को बुरी तरह हराया, जडेजा ने किया कमाल भारत के खिलाफ श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा, रवींद्र जडेजा के शानदार शतक के बाद गेंदबाजों ने किया कमाल
Next Article स्वास्थ्य प्रभारी लक्ष्मीपति राजू ने किया वार्ड 5 का दौरा, स्वच्छता रैकिंग में भिलाई को अव्वल लाने सफाई पर विशेष ध्यान देने निर्देशित किया स्वास्थ्य प्रभारी लक्ष्मीपति राजू ने किया वार्ड 5 का दौरा, स्वच्छता रैकिंग में भिलाई को अव्वल लाने सफाई पर विशेष ध्यान देने निर्देशित किया

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?