ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अरपा महोत्सव: जीपीएम को पर्यटन जिले के रूप में मिलेगी पहचान : संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर
October 21, 2026
पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद
October 21, 2026
अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय
October 21, 2026
कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार
October 21, 2026
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच
October 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

अरपा महोत्सव: जीपीएम को पर्यटन जिले के रूप में मिलेगी पहचान : संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

By Om Prakash Verma Published February 11, 2024
Share
अरपा महोत्सव: जीपीएम को पर्यटन जिले के रूप में मिलेगी पहचान : संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल
अरपा महोत्सव: जीपीएम को पर्यटन जिले के रूप में मिलेगी पहचान : संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल
SHARE

अरपा महोत्सव में शामिल हुए संस्कृति मंत्री
35.26 करोड़ रूपए की लागत के 70 विकास कार्यो का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
पेण्ड्रा बाईपास सहित विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति की घोषणा
जीपीएम। संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि हमारी सरकार का लक्ष्य विकास की रोशनी हर घर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता में रखकर हमारी सरकार द्वारा नई-नई योजनाएं शुरू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पर्यटन की संभावना से भरा जिला है। इस जिले को पर्यटन जिले के रूप में पहचान दिलाने के लिए पूरी कोशिश होगी। उन्होंने कहा कि यहां पर्यटन संभावनाओं के साथ-साथ विकास के अन्य सभी कार्य किए जाएंगे।

मंत्री अग्रवाल गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गठन की चौथी वर्षगांठ पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित भव्य और वृहद अरपा महोत्सव के शुभारंभ अवसर को सम्बोधित कर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्य की जनता की ओर से जिला स्थापना की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने जिले वासियों की बहुप्रतिक्षीत मांग एवं आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पेण्ड्रा बायपास की स्वीकृति एक माह के भीतर दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उन्होंने 35.26 करोड़ रूपए की लागत के 70 विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की।

संस्कृति मंत्री अग्रवाल ने अरपा महोत्सव में स्पोट्र्स काम्पलेक्स की स्वीकृति दिलानेे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में विस्तरों की संख्या बढ़ाकर 50 बेड करने, मलनिया डेम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, आदिशक्ति दुर्गा मंदिर के विकास के लिए 25 लाख रूपए देने, राजमेर गढ़ को हिल स्टेशन के रूप में विकसित करने की घोषणा की। कार्यक्रम को स्वास्थ्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, क्षेत्रीय विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची समारोह को कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव और प्रबल प्रताप सिंह जुदेव ने भी संबोधित किया।

अरपा महोत्सव में छत्तीसगढ़ की लोकगीत-लोकसंगीत पर करमा, शैला नृत्य की प्रस्तुति के साथ ही स्कूली बच्चों और जाने-माने कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। समारोह स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णदेव साय की गारंटी के साथ डबल इंजन सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना, श्री राम लला दर्शन योजना, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शिक्षित बेरोजगारों के हित में ऐतिहासिक फैसला, तेंदुपत्ता संग्रहण दर एवं बोनस बढ़ोतरी आदि की जानकारी के साथ ही एलईडी टीवी स्क्रीन पर योजनाओं-उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। आम लोगों के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजानाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी गई।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर

पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद

अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय

कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच

Om Prakash Verma February 11, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : पत्नी ने अपने पति को जिंदा जलाया, सोते समय पेट्रोल डालकर लगा दी आग… जानिए क्या है वजह
Next Article भिलाई में मंत्री अग्रवाल ने विद्यार्थियों को किया सम्बोधित, कहा- देश की बागडोर संभालने हर तरह की खुबियों से होना होगा लैस भिलाई में मंत्री अग्रवाल ने विद्यार्थियों को किया सम्बोधित, कहा- देश की बागडोर संभालने हर तरह की खुबियों से होना होगा लैस

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?