ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अपनी दौलत के बंटवारे को लेकर गंभीर हुए मुकेश अंबानी, पसंद आया वॉल्टन फैमिली का तरीका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeaturedNational

अपनी दौलत के बंटवारे को लेकर गंभीर हुए मुकेश अंबानी, पसंद आया वॉल्टन फैमिली का तरीका

By @dmin
Published: November 23, 2021
Share
रिलायंस ने रचा इतिहास, तोड़ा बाजार पूंजीकरण का अपना ही रिकॉर्ड
रिलायंस ने रचा इतिहास, तोड़ा बाजार पूंजीकरण का अपना ही रिकॉर्ड
SHARE

बिजनेस डेस्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी अब अपनी दौलत के बंटवारे को लेकर गंभीर हो गए हैँ। एक रिपोर्ट के मुताबिक, संपत्ति को लेकर उनके बेटे-बेटियों में कोई विवाद न हो इसके लिए वे कई योजनाओं पर विचार कर रहे हैं। इसके लिए मुकेश अंबानी ने दुनियाभर के कई अमीर घरानों में हुए संपत्ति बंटवारे के मामलों पर नजर दौड़ाई है। आखिरकार, उन्हें वॉल्टन फैमिली का तरीका सबसे अच्छा लगा है। 

कितनी है मुकेश अंबानी की दौलत
मुकेश अंबानी की दौलत 208 बिलियन डॉलर के करीब है। वे नहीं चाहते हैं कि इतनी बड़ी दौलत के बंटवारे को लेकर उनके तीन बच्चों के बीच किसी तरह का विवाद हो। गौरतलब है कि साल 2002 में जब धीरूभाई अंबानी का देहांत हुआ था, उसके बाद मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था। सालों तक चले इस विवाद में आखिरकार उनकी मां आनंदीबेन ने दोनों भाइयों का बंटवारा कर दिया और स्टेकहोल्डर्स के विरोध के बावजूद बॉम्बे हाईकोर्ट ने उस बंटवारे पर मुहर लगा दी।

वॉल्टन फैमिली मॉडल को समझें
रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1992 में वॉलमार्ट इंक कंपनी के फाउंडर सैम वॉल्टन की मौत के बाद जिस तरह उनके कारोबार के बंटवारे को प्रबंधित किया गया था, वह मुकेश अंबानी को काफी अच्छा लगा है। दुनिया के सबसे अमीर परिवारों में से एक वॉल्टन परिवार ने 1988 से ही कंपनी के कारोबार को हर दिन के हिसाब से मैनेजरों के हाथ सौंप दिया था और इस पर नजर रखने के लिए एक बोर्ड बनाया था। सैम के सबसे बड़े पुत्र रॉब वॉल्टन और उनके भतीजे वॉलमार्ट बोर्ड में शामिल हैं। सैम ने अपनी मौत से 40 साल पहले 1953 में ही उत्तराधिकार योजना पर काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपने पारिवारिक कारोबार का 80 फीसदी हिस्सा अपने चार बच्चों को दे दिया था।

अंबानी एक ट्रस्ट में ट्रांसफर करेंगे दौलत 
रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा माना जा रहा है कि मुकेश अंबानी अपनी दौलत को एक ट्रस्ट को ट्रांसफर करेंगे। इस ट्रस्ट के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज का मालिकाना हक होगा। इसमें मुकेश अंबानी, पत्नी नीता अंबानी, तीनों बच्चे आकाश, अनंत और ईशा का स्टेक होगा। यानी 64 वर्षीय भारतीय टाइकून की पसंदीदा योजना वॉलमार्ट इंक के वाल्टन परिवार के साथ तत्वों को साझा करती है। मुकेश अंबानी के कुछ खास लोगों को ट्रस्ट का एडवाइजर नियुक्त किया जाएगा। माना जा रहा है कि बोर्ड का मैनेजमेंट बाहर से नियुक्त किए गए पेशवर लोगों के हाथ में ही होगा। 

महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ में हुआ अंतिम शाही स्नान, नागा साधुओं ने निकाली पेशवाई
कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला प्रदेश में अव्वल
चारागाह विकास के लिए गौठाने में रोपे गए नेपियर घास, पशुओं के लिए साल भर रहेगी चारे की व्यवस्था
कर्नल सी के नायुडु ट्रॉफी :  चार दिवसीय मैच में छत्तीसगढ़ ने हिमाचल प्रदेश 198 रनों से हराया
विधायक देवेंद्र यादव की पहल पर खुर्सीपार लग रहे सीसीटीवी कैमरे, 24 घंटे क्षेत्र की निगरानी में रहेगी तीसरी आंख
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जाको राखे साइयां… रायगढ़ हादसे में मलबे से यूं सुरक्षित निकला 4 साल का मासूम हादसा: पिता ने गलती से चार साल के मासूम पर चढ़ाई कार, मौके पर ही तोड़ा दम
Next Article गृह मंत्री कल बेमेतरा जिले में विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन और शुभारंभ करेंगे गृहमंत्री की बाइक रैली: ‘हमर रिसाली-नवा रिसाली, गढ़त रिसाली-बढ़त रिसाली’ थीम के साथ बाइक चलाकर गृहमंत्री पहुंचे अपनों के बीच, सीएम का जताया आभार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?