ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 11 से 13 अक्टूबर तक जशपुर में होगा छत्तीसगढ़ स्टेट लेवल ओपन शतरंज प्रतियोगिता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhEntertainmentFeaturedJashpurNewsRaipurSports

11 से 13 अक्टूबर तक जशपुर में होगा छत्तीसगढ़ स्टेट लेवल ओपन शतरंज प्रतियोगिता

By @dmin
Published: October 3, 2025
Share
11 से 13 अक्टूबर तक जशपुर में होगा छत्तीसगढ़ स्टेट लेवल ओपन शतरंज प्रतियोगिता
11 से 13 अक्टूबर तक जशपुर में होगा छत्तीसगढ़ स्टेट लेवल ओपन शतरंज प्रतियोगिता
SHARE

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप खेलों को नई ऊर्जा देने और छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति विकसित करने की पहल लगातार की जा रही है। इसी कड़ी में जशपुर जिले में छत्तीसगढ़ स्टेट लेवल ओपन चेस प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 13 अक्टूबर तक कराया जा रहा है। भारत में शतरंज का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। यह खेल हमारी प्राचीन संस्कृति और ज्ञान की गहराई को दर्शाता है। शतरंज की शुरुआत भारत में ही चतुरंग नाम के खेल से हुई थी। कालांतर में यह पूरे विश्व में फैला। आधुनिक रूप में आने के बाद आज विश्वभर में इसे चेस के नाम से जाना जाता है। भारत के खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाया हैं। विश्वनाथन आनंद ने पहली बार भारत को विश्व चौंपियन बनाकर शतरंज की दुनिया में एक नई पहचान दिलाई और वे पांच बार वर्ल्ड चौंपियन बने। उनके बाद कोनेरू हंपी, हरिका द्रोणावल्ली, अर्जुन एरिगैसी, आर. प्राज्ञनानंदा, डी. गुकेश जैसे युवा खिलाड़ी भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा रहे हैं।

यह टूर्नामेंट छत्तीसगढ़ राज्य शतरंज संघ के मार्गदर्शन और गाईडलाइन का पालन करते हुए कराया जा रहा है। जशपुर में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जशपुर की प्रतिभाएं शतरंज के क्षेत्र में आगे आकर देश का नाम रोशन कर सकतीं हैं। जिला प्रशासन द्वारा सभी जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को जशपुर में आयोजित होने जा रहे इस टूर्नामेंट में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और जशपुर की प्राकृतिक वादियों का आनंद लेने के लिए आमंत्रित किया है। पुरस्कार के रूप में विभिन्न श्रेणियों में कुल दो लाख इक्यावन हजार रुपए की नकद राशि और ट्रॉफी, 38 विजेता प्रतिभागियों को प्रदान की जाएगी, साथ ही उन्हें सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे। जिला प्रशासन के द्वारा सर्वप्रथम पंजीयन करने वाले 50 पुरुष और 30 महिला खिलाड़ियों को डॉरमेट्री आधारित निःशुल्क आवास उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही खिलाड़ियों को रियायती दरों पर लॉज, होटल तथा टूर्नामेंट स्थल पर रियायती दर पर भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिले के निवासी इस टूर्नामेंट में प्रवेश ले सकते हैं। जशपुर जिले के स्थायी निवासियों के लिए प्रवेश शुल्क 100 रूपए और अन्य जिलों के निवासियों के लिए 500 रूपए रखा गया है। प्रवेश की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर तक है । 6 अक्टूबर के बाद प्रवेश के लिए 250 रुपए अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा। 9 अक्टूबर के बाद प्रवेश पुरी तरह बंद हो जाएगा। टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट चेस एसोसिएशन में वर्ष 2025-26 के लिए लागू शुल्क जमा कर सदस्यता लेनी होगी।

जशपुर जिले के निवासियों के लिए 75 रुपए और अन्य जिले के निवासियों के लिए यह पंजीयन शुल्क 150 रूपए है। जिन खिलाड़ियों ने पहले से सदस्यता ली हुई है उन्हें दुबारा पंजीयन करने की आवश्यकता नहीं होगी। आयोजन समिति के सचिव और जिला खेल अधिकारी समीर बड़ा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर में ओपन टूर्नामेंट आयोजित हो रहा है, इसमें छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों के सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। यह टूर्नामेंट जशपुर के बालाजी मंदिर के पास स्थित कम्युनिटी हॉल में आयोजित होना है।

गुस्ताखी माफ:12वीं के छात्र की खुदकुशी से उठे सवाल
दर्दनाक सड़क हादसा, दो गाडिय़ों की टक्कर में 6 की मौत, 10 घायल
जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आदिवासी समुदाय ने किए विभिन्न आंदोलन
टीबी पर जागरूकता के लिए तेजी से हो रहा काम
छत्तीसगढ़ में कोरोना: प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 500 के पार…. पिछले 24 घंटों में सामने आए 2438 नए संक्रमितों की पुष्टि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आदि कर्मयोगी अभियान के राज्य नोडल अधिकारी एम. राज मुरूगन कबीरधाम के ग्रामीणों से किया सीधा संवाद आदि कर्मयोगी अभियान के राज्य नोडल अधिकारी एम. राज मुरूगन कबीरधाम के ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
Next Article जेल विभाग में छत्तीसगढ़ स्थापना रजत महोत्सव का शुभारंभ, डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया रक्तदान जेल विभाग में छत्तीसगढ़ स्थापना रजत महोत्सव का शुभारंभ, डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया रक्तदान

Ro.-13515/55

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?