ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अज्ञात बीमारी से एक के बाद एक हुई 8 मौतें, दहशतजदा ग्रामीणों ने जताई दैवीय प्रकोप की आशंका
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhNewsRaipur

अज्ञात बीमारी से एक के बाद एक हुई 8 मौतें, दहशतजदा ग्रामीणों ने जताई दैवीय प्रकोप की आशंका

By Mohan Rao Published September 25, 2024
Share
अज्ञात बीमारी से एक के बाद एक हुई 8 मौतें, दहशतजदा ग्रामीणों ने जताई दैवीय प्रकोप की आशंका
अज्ञात बीमारी से एक के बाद एक हुई 8 मौतें, दहशतजदा ग्रामीणों ने जताई दैवीय प्रकोप की आशंका
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के एक गांव में एक के बाद एक 8 लोगों की मौतों से ग्रामीण दहशतजदा हैं। ये ग्रामीण मौतों के पीछे दैवीय प्रकोप की आशंका भी जाहिर कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने भी इन मौतों को स्वीकार किया है। मृत लोगों के परिजनों से लेकर प्रशासन तक को अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर लगातार मौतों के पीछे की वजह क्या है। जिले का चिकित्सा अमला मौतों की वजह की पड़ताल कर रहा है।

मामला मोहला-मानपुर जिले के अंबागढ़ चौकी विकासखंड अंतर्गत ग्राम निचेकोहड़ा का है। यहां एक माह के भीतर एक के बाद एक 8 लोगों की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मौतें कैसे हो रही है, इसका क्या कारण है, यह फिलहाल रहस्य बना हुआ है। ऐसे में ग्रामीण स्वास्थ्यगत कारणों के साथ दैवीय प्रकोप की आशंका भी जाहिर कर रहे हैं। दूसरी ओर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंडावी ने ग्रामीणों की मौतों की पुष्टि करते हुए कहा है कि क्षेत्रीय बीएमओ को गांव भेजकर जानकारी ली गई है। कुछ मृतकों ने मौत से पहले स्थानीय डॉक्टर से इलाज करवाया था।

परिजन भी मौत की वजह से अनजान

मौतों की असल वजह से ग्रामीण खुद अंजान हैं। वहीं आशंका इस बात पर भी जताई जा रही है कि इन मौतों के पीछे कहीं कोई दैवीय प्रकोप तो नहीं? ऐसे में ग्रामीण स्वास्थ्यगत कारणों के साथ दैवीय प्रकोप की भी पड़ताल कर रहे हैं। दूसरी और जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंडावी ने मौतों की पुष्टि करते हुए कहा है कि क्षेत्रीय बीएमओ को गांव भेजकर जानकारी ली गई है। कुछ मृतकों ने मौत से पहले स्थानीय डॉक्टर से इलाज करवाया था।

एक से लक्षण आए सामने

ग्रामीणों की मानें तो नाक से खून निकलने, खून की उल्टी, हरारत सहित कई अन्य परेशानियों की चपेट में आने के बाद महज एक रात के अंतराल में विभिन्न अस्पतालों में इलाज के दौरान लोगों की मौत हुई हैं। गांव के सरपंच, मृत कॉलेज छात्रा के पिता समेत स्थानीय ग्रामीण ने गांव में आयोजित बैठक के दरमियान मौत की इस पहेली पर जानकारी साझा की।
बता दें कि जिले के कलेक्टर एस. जयवर्धन ने भी इन मौतों को गंभीरता से लिया है। मंगलवार की रात कलेक्टर, एसपी समेत आला अफसरों ने निचेकोहडा गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Mohan Rao September 25, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजहरा से भिलाई आ रही मालगाड़ी पर पथराव, लोको पायलट का सिर फटा राजहरा से भिलाई आ रही मालगाड़ी पर पथराव, लोको पायलट का सिर फटा
Next Article देश की ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता में मील का पत्थर साबित हो रहा सिंगरौली का कोयला देश की ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता में मील का पत्थर साबित हो रहा सिंगरौली का कोयला

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?