ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अच्छी पहल: इस अस्पताल में स्टॉफ के बच्चों के लिए संचालित होगा झूलाघर… प्लेइंग जोन भी बनाया जाएगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

अच्छी पहल: इस अस्पताल में स्टॉफ के बच्चों के लिए संचालित होगा झूलाघर… प्लेइंग जोन भी बनाया जाएगा

By Bhupendra Sahu
Published: October 29, 2022
Share
अच्छी पहल: इस अस्पताल में स्टॉफ के बच्चों के लिए संचालित होगा झूलाघर… प्लेइंग जोन भी बनाया जाएगा
अच्छी पहल: इस अस्पताल में स्टॉफ के बच्चों के लिए संचालित होगा झूलाघर… प्लेइंग जोन भी बनाया जाएगा
SHARE

रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव की अध्यक्षता में आज रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय और डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति अस्पताल के स्वशासी समिति के सामान्य परिषद की बैठक हुई। बैठक में डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल में स्टॉफ के बच्चों के लिए झूलाघर के संचालन की सहमति प्रदान की गई। झूलाघर के साथ ही वहां बच्चों के लिए प्लेइंग जोन भी विकसित किया जाएगा।

तीनों पालियों में इसके संचालन के लिए स्टॉफ की नियुक्ति भी की जाएगी। विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव प्रसन्ना आर., रायपुर संभाग के आयुक्त यशवंत कुमार, चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. विष्णु दत्त, पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय की डीन डॉ. तृप्ति नागरिया और डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एस.बी.एस. नेताम भी सामान्य परिषद की बैठक में शामिल हुए। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने कोरोना के मरीजों की पहचान के लिए मेडिकल कॉलेज में आरटीपीसीआर जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

उन्होंने ज्यादा से ज्यादा सैंपलों की जांच आरटीपीसीआर विधि से करने कहा। श्री सिंहदेव ने महाविद्यालय भवन, छात्रावास एवं नए भवन में फायर फाइटिंग सिस्टम की स्थापना के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए समय-सीमा तय कर कार्य की प्रगति की नियमित समीक्षा करने कहा। समिति की पिछली बैठक में इसके लिए तीन करोड़ रूपए का अनुमोदन किया गया था। बैठक में चिकित्सा महाविद्यालय में स्वशासी बजट से पुस्तक एवं जर्नल्स की खरीदी के लिए 50 लाख रूपए की मंजूरी दी गई।

रेलवे ब्रेकिंग: सिकंदराबाद एवं रक्सौल के बीच5 फेरों के लिए बड़ी समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा… दुर्ग व कोरबा की इन ट्रेनों में लगेगा एक्सट्रा कोच
रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, किसान से घूस लेते वायरल वीडियो देखकर एक्शन में आए कलेक्टर, बोले ऐसे भ्रष्ट लोगों की यही सजा
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर छत्तीसगढ़ में 7 दिन का राजकीय शोक, आधा झुका रहेगा ध्वज… सीएम ने रद्द किए सभी कार्यक्रम
साइलेंट फिल्मों के एक्टर खलील ने कृष्ण सुदामा से की थी करियर की शुरुआत, एनटीआर ने निभाया था 17 फिल्मों में श्रीकृष्ण का किरदार
नवा रायपुर में बनेगी साइंस सिटी, वैज्ञानिक कर सकेंगे शोध…. सीएम साय बोले- छत्तीसगढ़ विज्ञान के क्षेत्र में रचेगा इतिहास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पड़ोसन से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, और फिर करने लगा ब्लैकमेल, जब पति को चला पता तो……..जाने क्या है पूरा मामला पड़ोसन से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, और फिर करने लगा ब्लैकमेल, जब पति को चला पता तो……..जाने क्या है पूरा मामला
Next Article CG के मंदिरों में चोरों का धावा : इस जिले के पांच मंदिरों में चोरी, दानपेटी का ताला तोड़कर कैश ले गए चोर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?