ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: होली के लिए तैयार हो रहा हर्बल गुलाल, क्वालिटी ऐसी की चेहरे को नहीं होगा कोई नुकसान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

होली के लिए तैयार हो रहा हर्बल गुलाल, क्वालिटी ऐसी की चेहरे को नहीं होगा कोई नुकसान

By Om Prakash Verma
Published: February 26, 2023
Share
होली के लिए तैयार हो रहा हर्बल गुलाल, क्वालिटी ऐसी की चेहरे को नहीं होगा कोई नुकसान
होली के लिए तैयार हो रहा हर्बल गुलाल, क्वालिटी ऐसी की चेहरे को नहीं होगा कोई नुकसान
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के शहरी गौठान में हर्बल युक्त गुलाल तैयार किया जा रहा है। होली पर्व को देखते हुए महिलाएं इस कार्य में जुट गई है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महिलाओं ने हर्बल गुलाल तैयार करने का काम प्रारंभ कर दिया है। अलग-अलग प्रकार के रंगो के गुलाल तैयार किए जा रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर लाल, पीला, हरा, संतरा, नीला, गुलाबी, रंग के गुलाल अभी उपलब्ध है।

हर्बल गुलाल के लिए डिमांड भी अन्य जिलों से आ चुके हैं जिसके तहत रायपुर से हर्बल गुलाल की बुकिंग हो चुकी है इसके अलावा नगपुरा एवं रिसाली क्षेत्र सहित अन्य इलाकों से भी आर्डर प्राप्त हो चुके हैं। महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर भिलाई के गौठान में अलग-अलग गतिविधियां अपनाई जा रही है, जिसके तहत आगामी होली पर्व को देखते हुए गुलाल बनाने का काम महिलाओं के द्वारा किया जा रहा है। प्राकृतिक फूल जैसे गेंदा, गुलाब, सेवंती तथा सब्जी जैसे कि पालक, धनिया, चुकंदर ऐसे प्राकृतिक चीजों से हर्बल गुलाल तैयार किया जा रहा है। प्राप्त डिमांड के मुताबिक 15 किलो का गुलाल तैयार हो चुका है और होली त्यौहार के मद्देनजर 200 से अधिक किलो की हर्बल गुलाल बनाने की तैयारी महिलाओं के द्वारा की जा रही है।

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक हर्बल गुलाल तैयार करने का लक्ष्य महिलाओं के द्वारा रखा गया है। हर्बल गुलाल तैयार करने के लिए अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी एवं नोडल अधिकारी प्रीति सिंह के निर्देशन पर आशीर्वाद स्व सहायता समूह कोहका की महिलाएं जिसमें पूनम साहू, गीता सुमित्रा देवांगन तरुण जंघेल जागेश्वरी ठाकुर, संगीता वर्मा आदि हर्बल गुलाल बनाने के काम में लगी हुई है। गुलाल बनाने के लिए अखरोट का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। एक पैकेट की कीमत भी कम रखी गई है। जो कि मार्केट के मुकाबले में उचित दर पर उपलब्ध है। हर्बल गुलाल बिना कोई नुकसान पहुंचाए चेहरे के लिए उपयोगी होती है। महिलाओं ने बताया कि यह फेस पैक का भी काम करती है।

सहायक परियोजना अधिकारी फणिद्र बोस ने जानकारी देते हुए बताया कि इस गुलाल को शहरी गौठान से प्राप्त किया जा सकता है। डिमांड को देखते हुए पहले ही इसके लिए बुकिंग कराना उचित होगा ताकि इस आधार पर महिलाएं उचित मात्रा में हर्बल गुलाल तैयार कर सकें। हर्बल गुलाल की काफी मात्रा में मांग होती है। लोग दूर दराज से भी इसकी बुकिंग कराते हैं। प्राकृतिक चीजों से हर्बल गुलाल बनाने की तैयारियां होती है जिसको देखते हुए दिन-ब-दिन हर्बल गुलाल की डिमांड बढ़ते जा रही है।

३० बिस्तरों वाला भारतीय अस्पताल जहां हो रहा भूकंप प्रभावितों का इलाज, राजदूत बोले-लोगों की मदद के लिए तैयार
shreekanchanpath 356 # 09 Oct 2024
स्वास्थ्य विभाग की फिर खुली पोल, नसबंदी के बाद महिलाओं को नहीं मिले बेड, जमीन पर लिटाया
वन भैंसा छत्तीसगढ़ में दुर्लभ एवं संकटग्रस्त प्रजातियों में से एक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व में दिखा वन भैंसों का झुंड
Fire in Factory : बिलासपुर के बारदाना फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देर रात तक मशक्कत करती रही फायर ब्रिगेड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नाव टूटने से बड़ा हादसा, एक नवजात समेत 33 लोगों की मौत नाव टूटने से बड़ा हादसा, एक नवजात समेत 33 लोगों की मौत
Next Article CG Breaking : फिल्मी स्टाइल में महिला की हत्या, पति ने भतीजों के साथ मिलकर किया कांड… पुलिस को बताया एक्सीडेंट में हुई मौत

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?