ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हैवानियत की हदें पार: अब 25 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, रस्सी से बांधकर दूसरी मंजिल पर फेंका, बिजली के पोल से लटकी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

हैवानियत की हदें पार: अब 25 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, रस्सी से बांधकर दूसरी मंजिल पर फेंका, बिजली के पोल से लटकी

By @dmin
Published: February 13, 2022
Share
हैवानियत की हदें पार: अब 25 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, रस्सी से बांधकर दूसरी मंजिल पर फेंका, बिजली के पोल से लटकी
हैवानियत की हदें पार: अब 25 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, रस्सी से बांधकर दूसरी मंजिल पर फेंका, बिजली के पोल से लटकी -demo pic
SHARE

चुरू (एजेंसी)। राजस्थान के चुरू से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक असम की रहने वाली 25 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म कर उसे दूसरी मंजिल से फेंक दिया गया। गनीमत रही कि वह बिजली के पोल से लटक गई और जान बच गई। जानकारी के मुताबिक इस घटना को चुरू जिला मुख्यालय के धर्मस्तूप पुलिस चौकी से कुछ ही कदमों की दूरी पर चार व्यक्तियों ने अंजाम दिया। महिला थाना पुलिस ने इस संबंध में चूरू के इंद्रपुरा निवासी विक्रम सिंह, भवानी सिंह, देवेंद्र सिंह और चैनपुरा के बुल्ला उर्फ सुनील के खिलाफ आईपीसी की संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है।

विस्तार से जानिए क्या है मामला
पीडि़ता के मुताबिक चार लोग शराब के नशे में आए और फिर उसके साथ दरिंदगी शुरू कर दी। कुछ देर बाद जब सभी को लगा कि कहीं लड़की मुंह न खोल दे तब उसे रस्सी से बांधकर दूसरी मंजिल की खिड़की से बाहर फेंक दिया। गनीमत रही कि रस्सी बिजली के पोल में उलझ गई और वह अटक गई। मदद के लिए चिल्लाती रही लेकिन कोई मदद नही मिल सकी।

करीब दो घंटे तक बिजली के पोल में लटकी रही युवती
ऊपर से फेंकने के बाद पीडि़ता लगभग दो घंटे तक बिजली के पोल से लटकी रही और मदद के लिए चिल्लाती रही। बाद में सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को नीचे उतारा। उसे स्थानीय डेडराज भरतीया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

काम के बहाने लड़की को दिल्ली से चुरू बुलाया गया था
पुलिस उपाधीक्षक ममता सारस्वत ने बताया कि पीडि़ता मूल रूप से असम की रहने वाली है। वर्तमान में वह दिल्ली में रहती है और छोटा-मोटा काम कर घर चलाती है। पीडि़ता के अनुसार उसे चूरू निवासी सुनील उर्फ राजू ने उसे काम के अधिक पैसे दिलाने का भरोसा देकर चुरू बुलाया था। सुनील के झांसे में आकर वह जब चुरू पहुंची को एक युवक उसे बस स्टैंड लेने के लिए आया। इसके बाद युवती को कार में बैठाकर कमरे पर ले गया और कहा कि कल काम दिलवा देंगे। पीडि़ता ने आगे बताया कि कमरे में विक्रम राजपूत, भवानी, देवेंद्र सिंह उर्फ बुल्ला और सुनील ने पहले शराब पीना शुरू किया फिर आरोपी देवेंद्र ने धमकाते हुए कहा कि वह काम दिलाने के लिए नहीं बल्कि किसी और काम से बुलाया है। फिर सभी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

राज्यपाल रमेन डेका पहुंचे विधायक गजेंद्र के निवास, भाजपा कार्यकर्त्ताओं से की मुलाकात
Durg Breaking : पति-पत्नी का विवाद, पति ने फूंक दिया घर… सिलेंडर फटा तो चपेट में आए आधा दर्जन मकान
हाट बाजार क्लीनिक से दुर्गम इलाकों में सुलभ हुई स्वास्थ्य सेवाएं, प्रदेश में 84 लाख से अधिक मरीजों का हुआ उपचार
भूपेश बघेल और अशोक गहलोत को मिली नई जिम्मेदारी, संभालेंगे इंडिया गठबंधन के मामले
पीएम श्री योजना के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की 52 स्कूलों में बढ़ेंगी सुविधाएं…. अब तक 263 स्कूलों को मिली मंजूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लोकवाणी: छत्तीसगढ़ में उद्योग, व्यापार और कारोबार का बना बेहतर वातावरण: सीएम बघेल लोकवाणी: छत्तीसगढ़ में उद्योग, व्यापार और कारोबार का बना बेहतर वातावरण: सीएम बघेल
Next Article आजीविका के साधनों की मजबूती और जनता के हाथ में आर्थिक ताकत छत्तीसगढ़ के विकास मॉडल का आधार: भूपेश बघेल राजधानी में मुख्यमंत्री की लोकवाणी को नागरिकों ने उत्साह से सुना

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?