ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हीरा कारोबारी के 23 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, बेहिसाब खरीद-बिक्री का खुलासा
Share
Notification Show More
Latest News
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान
October 2, 2026
एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई
October 2, 2026
रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा
October 2, 2026
बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video
October 2, 2026
नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

हीरा कारोबारी के 23 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, बेहिसाब खरीद-बिक्री का खुलासा

By @dmin Published September 25, 2021
Share
हीरा कारोबारी के 23 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, बेहिसाब खरीद-बिक्री का खुलासा
हीरा कारोबारी के 23 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, बेहिसाब खरीद-बिक्री का खुलासा
SHARE

अहमदाबाद (एजेंसी)। आयकर विभाग ने गुजरात के एक प्रमुख हीरा निर्माता और निर्यातक से जुड़े 23 परिसरों पर तलाशी और जब्ती अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी मात्रा में बेहिसाब डेटा जब्त किया गया है। कर चोरी के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर 22 सितंबर को छापेमारी की गई थी। वित्त मंत्रालय की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, समूह हीरे के कारोबार के अलावा टाइलों के निर्माण के कारोबार में भी था। सर्च ऑपरेशन में सूरत, नवसारी, मोरबी, गुजरात के वांकानेर और महाराष्ट्र में मुंबई में स्थित 23 परिसरों को कवर किया गया।

विज्ञप्ति में कहा गया है, सर्च ऑपरेशन के दौरान कई अहम दस्तावेज कागज और डिजिटल रूप में जब्त किए। इन्हें सूरत, नवासारी, मुंबई में अपने विश्वसनीय कर्मचारियों की हिरासत में गुप्त स्थानों पर रखा गया था।

आंकड़ों के प्राथमिक विश्लेषण से पता चलता है कि लगभग 518 करोड़ रुपये के छोटे पॉलिश किए हुए हीरों की बेहिसाब खरीद और बिक्री हुई है। इसके अलावा, डेटा से पता चलता है कि करीब 95 करोड़ रुपये से अधिक का हीरा स्क्रैप बेचा गया है। मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, आरोपी कारीबारी ने अपनी डायरी में लगभग 2,742 करोड़ रुपये के छोटे हीरे की बिक्री का हिसाब लगाया है, जिसके खिलाफ खरीद का एक बड़ा हिस्सा नकद में किया गया था।

मंत्रालय ने कहा, आंकड़ों से पता चलता है कि इस इकाई के माध्यम से पिछले दो वर्षों में 189 करोड़ रुपये की खरीद और 1040 करोड़ रुपये की बिक्री की गई है।

आयकर विभाग ने तलाशी अभियान के दौरान 1.95 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी और आभूषण भी जब्त किया है। अब तक 10.98 करोड़ रुपये मूल्य के 8900 कैरेट के हीरा स्टॉक का पता चला है। समूह से संबंधित बड़ी संख्या में लॉकरों की पहचान की गई है। तलाशी अभियान अभी भी जारी है और आगे की जांच चल रही है।

You Might Also Like

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा

बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video

नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर

@dmin September 25, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 देश में कोरोना: पिछले 24 घंटे के दौरान 30 हजार से कम मिले नए मामले, 290 लोगों ने गंवाई जान
Next Article Big news: Elections of BSP Officers Association: NK Banchor again became the President बड़ी खबर: बीएसपी ऑफिसर एसोसिएशन के चुनाव: एनके बंछोर फिर बने अध्यक्ष… परविंदर सिंह महासचिव व अंकुश मिश्रा को मिली कोषाध्यक्ष की कमान
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?