ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हितग्राहियों ने उठाया लाभ, अब प्रत्येक शनिवार को निगम में बनवा सकते है आधार कार्ड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

हितग्राहियों ने उठाया लाभ, अब प्रत्येक शनिवार को निगम में बनवा सकते है आधार कार्ड

By @dmin
Published: May 7, 2022
Share
हितग्राहियों ने उठाया लाभ, अब प्रत्येक शनिवार को निगम में बनवा सकते है आधार कार्ड
हितग्राहियों ने उठाया लाभ, अब प्रत्येक शनिवार को निगम में बनवा सकते है आधार कार्ड
SHARE

शासकीय अवकाश के दिन भी भिलाई निगम में खुला रहा आधार कार्ड की सेवा
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय सहित जोन 1, 4 व 5 कार्यालय में आज शासकीय अवकाश के दिन भी आधार कार्ड की सेवा खुली रही। हितग्राहियों ने आधार कार्ड सेवा का लाभ उठाया। महापौर नीरज पाल एवं कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश के बाद आधार कार्ड सेवा अब भिलाई निगम के कार्यालयों में शनिवार को भी अवकाश के दिन खुला रहेगा। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने इसके निर्देश अधिकारियों को दिए थे।

यह निर्णय उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है जो शासकीय नौकरी में सेवारत है, अवकाश होने के कारण शासकीय सेवक अपने एवं अपने परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड बनवा एवं सुधरवा सकते हैं। वही आधार कार्ड के लिए अन्य दिनों में लगने वाली लंबी लाइन से भी छुटकारा मिलेगा। शनिवार को अवकाश के दिन हितग्राही अपना आधार कार्ड से संबंधित कार्य करवा सकते हैं। प्राय: आधार कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि सुधार के लिए तथा नया आधार कार्ड बनाने के लिए हितग्राही निगम में पहुंचते हैं। छुट्टी के दिन आधार कार्ड का कार्यालय निगम मुख्य कार्यालय के बंद होने के साथ ही बंद हो जाती थी परंतु अब आधार कार्ड बनाने का काम हर शनिवार को जारी रहेगा, सप्ताह में 6 दिन आधार कार्ड के कार्यालय सेवाओं के लिए खुले रहेंगे। आज आधार कार्ड के ऑपरेटरों ने कई हितग्राहियों के आधार कार्ड बनाने एवं त्रुटि सुधार की प्रक्रिया की।

आधार कार्ड बनवाने पहुंची महिला मंजू साहू, साहिल वर्मा, पम्मी वर्मा ने बताया कि आधार कार्ड की जरूरत आज हर जरूरी कार्यों के लिए आवश्यक हो गया है, बच्चों का भी आधार कार्ड बनवाना होता है, कुछ त्रुटि होने पर सुधार भी आवश्यक है जिसको देखते हुए आज शासकीय अवकाश के दिन आधार कार्ड सुधरवाने के लिए पहुंची हूं, आसानी से कार्य हो गया। उन्होंने आगे बताया कि शासकीय अवकाश शनिवार के दिन भी आधार कार्ड सेवा खुला रखने का निर्णय सराहनीय है, इससे हितग्राहियों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। मुख्य ऑफिस में निरंजन गुप्ता, उमाशंकर साहू व दीप्ति कन्नोजे ने आधार कार्ड की सेवा दी।

CG News : किसानों के खाते से 1.84 करोड का गबन, HDFC बैंक मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए कैसे लगाया चूना
शॉर्ट ड्रेस में अलाया एफ ने कराया फोटोशूट, कंधे पर बने टैटू ने खींचा फैंस का ध्यान
स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, नोएडा में ई-मेल से मैसेज…. जांच में जुटी पुलिस
रणबीर कपूर के साथ फाइट करते नजर आएंगे बॉबी देओल, जल्द होगी नयी फिल्म की घोषणा
CG Breaking : डीजे सिस्टम लूटने बदमाशों ने बनाया गजब का प्लान, इस तरह दिया घटना को अंजाम… चढ़े पुलिस के हत्थे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सेक्टर 02 तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने लिया जायजा, कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश बिजली कटौती के दौरान पानी सप्लाई का निरीक्षण करने तड़के सुबह वार्ड क्षेत्रों में पहुंचे आयुक्त प्रकाश सर्वें
Next Article सीएम बघेल ने पूर्व विधायक रमेश वर्ल्यानी के पार्थिव शरीर को कंधा देकर किया विदा भेंट-मुलाकात अभियान: कुदरगढ़ में शीघ्र बनेगा रोप-वे- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?