ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हिंदुस्तान में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू, छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा, धर्म सभा में बोले अवधेशानंद गिरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

हिंदुस्तान में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू, छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा, धर्म सभा में बोले अवधेशानंद गिरी

By Om Prakash Verma
Published: March 19, 2023
Share
हिंदुस्तान में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू, छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा, धर्म सभा में बोले अवधेशानंद गिरी
हिंदुस्तान में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू, छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा, धर्म सभा में बोले अवधेशानंद गिरी
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर में हो रही धर्मसभा में जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि, जिस तरह से जापान में रहने वाले जापानी हैं, यूरोप में रहने वाले यूरोपियन, फ्रांस में रहने वाले फ्रेंच हैं, वैसे ही हिंदुस्तान में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू है। उन्होंने कहा कि, हम सब के पूर्वज एक ही थे। हम गंगा जी में एक साथ डुबकी लगाते हैं, तो फिर हिंदू राष्ट्र में क्या दिक्कत है? अवधेशानंद गिरी ने कहा कि, हिंदू वह है जो भोर में भी सर्वे सुखिन: भवन्तु की बात करता है।

इस देश में हम सब बराबर हैं
रावणभाटा मैदान में हो रही धर्मसभा के पहले दिन अवधेशानंद गिरी महाराज ने धर्मांतरण का भी मुद्दा उठाया। कहा कि, जो लोग गए उन्हें हम वापस लाएंगे। धर्मांतरण रोकेंगे। छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण हो रहा है। इस देश में हम सब बराबर हैं। हम आदिवासियों के बहुत बड़े उपकारी हैं कि वहां शबरी ने राम को बेर खिलाया था। वनवासियों के उपकार को कभी भुलाया नहीं जा सकता। छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा। भारत में संत हैं, तीर्थ है, यहां का भविष्य कोई नहीं बिगाड़ सकता। संत द्वार पर आया तो भगवान आया। संतों का दर्शन बड़े भाग्य से होता है।

हिंदू सबका कल्याण करता है
अवधेशानंद गिरी ने कहा कि, आज हिंदुओं की भावनाएं संकुचित हो रही हैं। जबकि सारे हिंदू एक हैं। उन्हें जातियों में मत बांटिए। जब सब एक आएंगे, तभी हिंदू एक होंगे। जब तक संत है, भारतीय संस्कृति जागृत रहेगी। उन्होंने कहा कि, रोज मंदिर जरूर जाएं। जिस दिन हिंदू कट्टर हो गया, पूरे विश्व का कल्याण होगा। अपराध नहीं होगा, क्योंकि हिंदू सबका कल्याण करता है। उन्होंने कहा कि, हिंदू की दृष्टि में पूरा विश्व परिवार है। आज विश्व गुरु के रूप में सबका मार्गदर्शन कर रहा है। विश्व में अपराध को केवल भारत रोक रहा है। लाखों-लाखों साल पहले हम हिंदू थे। हिंदू हैं और हिंदू रहेंगे।

Bhilai Crime Breaking : वसूली को लेकर युवक की हत्या, लंबे समय से फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
Big news : कर्ज के दबाव में पूरा परिवार खत्म, शख्स ने मजार के पास जाकर खाया जहर, पति-पत्नी व तीन बच्चों की मौत
जंजगिरी के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्रों ने दी प्रतिक्रिया, गुणवत्ता के मामले में हमारा स्कूल सबसे अच्छा
बूस्टर डोज के लिए नहीं कराना होगा नया रजिस्ट्रेशन, प्राइवेट अस्पताल के लिए रेट भी तय
शोहरत की बुलंदियों को छुआ, फिर सब कुछ छोड़कर संन्यासी बन गए थे विनोद खन्ना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त 25 तक, कांकेर जिले को मिला 143.92 करोड़ के विकास कार्यो की सौगात राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त 25 तक, कांकेर जिले को मिला 143.92 करोड़ के विकास कार्यो की सौगात
Next Article प्रदेश का पहला जिला अस्पताल जहां मिलेगी एमआरआई जांच की सुविधा, सीएम बघेल ने किया शुभारंभ प्रदेश का पहला जिला अस्पताल जहां मिलेगी एमआरआई जांच की सुविधा, सीएम बघेल ने किया शुभारंभ
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?