ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हसदेव अरंड वन क्षेत्र में कोयला खदान परियोजना पर लगी रोक, लोगों के विरोध के बाद भूपेश सरकार ने लिया फैसला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

हसदेव अरंड वन क्षेत्र में कोयला खदान परियोजना पर लगी रोक, लोगों के विरोध के बाद भूपेश सरकार ने लिया फैसला

By @dmin
Published: June 10, 2022
Share
हसदेव अरंड वन क्षेत्र में कोयला खदान परियोजना पर लगी रोक, लोगों के विरोध के बाद भूपेश सरकार ने लिया फैसला
हसदेव अरंड वन क्षेत्र में कोयला खदान परियोजना पर लगी रोक, लोगों के विरोध के बाद भूपेश सरकार ने लिया फैसला
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सरगुजा संभाग के हसदेव अरंड वन क्षेत्र में राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरआरवीयूएनएल) को आवंटित तीन आगामी कोयला खदान परियोजनाओं के संबंध में कार्यवाही रोक दी है। परियोजनाओं को स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं के कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का दावा है कि कोयला खदान से जैव विविधता और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचेगा। पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील हसदेव अरंड वन क्षेत्र में खनन न केवल आदिवासियों को विस्थापित करेगा साथ ही क्षेत्र में मानव-हाथी संघर्ष भी बढ़ेगा।

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कोयला खदान परियोजनाओं का विरोध कर रहे स्थानीय ग्रामीणों के समर्थन में सोमवार को सरगुजा जिले के हसदेव अरंड क्षेत्र के गांवों का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि यदि विरोध करने वालों पर लाठी या गोली चली तो इसे झेलने वाले वह पहले व्यक्ति होंगे।

वहीं अगले दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अगर सिंह देव नहीं चाहते कि कोयला खदान परियोजनाओं के लिए पेड़ों को काटा जाए तो एक भी शाखा नहीं काटी जाएगी।

खनन परियोजनाओं को रोके जाने की पुष्टि करते हुए सरगुजा के जिलाधिकारी संजीव झा ने बृहस्पतिवार को बताया कि तीन आगामी परियोजनाएं परसा, परसा पूर्व और कांते बासन (पीईकेबी) का दूसरा चरण और कांते एक्सटेंशन कोयला खदान जो खदान शुरू होने से पहले विभिन्न चरणों में हैं को आगामी आदेश तक के लिए रोक दिया गया है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि की सहमति के बिना प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। साथ ही जिलाधिकारी संजीव झा ने बताया कि तीनों खदानें आरआरवीयूएनएल को आवंटित की गई हैं तथा अडानी समूह एमडीओ (माइन डेवलपर और आपरेटर) के रूप में इससे जुड़ा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के जिन खदानों में काम चल रहा है वे खदानें काम करती रहेंगी।

दिग्विजय सिंह ने 2023 के चुनाव को कांग्रेस के लिए आखिरी बताया, फिर वापस नहीं आएगी
धनबाद से आकर रहने वाली अध्ययनरत कुछ छात्राओं के पास राशन लेने के लिए नहीं थे पैसे, निगम से मिली मदद पहुंचा राशन
नगरीय निकाय बजट: 2022-23, चल पड़ा कका का ट्रेंड, सीएम के बाद अब महापौर भी कर रहे इस्तेमाल, बजट का ब्रांड बना गोबर का ब्रीफकेस
देवेंद्र फडणवीस का आरोप: नवाब मलिक का संबंध अंडरवल्र्ड से, मुंबई में बम धमाके करने वालों से खरीदी जमीन
42 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाले गेरसा-केरजू मार्ग का हुआ शिलान्यास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्यसभा चुनाव: यूपी से BJP के 8 प्रत्याशी निर्विरोध जीते, सपा-बसपा के 'राम' भी उच्चसदन पहुंचे हटकर है राज्यसभा चुनाव, विधायकों के लिए एक जैसे पेन से लेकर खुले मतदान तक, चौंकाने वाले हैं कई नियम
Next Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल काउंसलिंग की मांग खारिज, कहा- चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता से समझौता ठीक नहीं

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?