ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हर वार्ड के नागरिकों को सुविधाएं मिले यही पहली प्राथमिकता, गृहमंत्री ने किया करोड़ों का भूमिपूजन व लोकार्पण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

हर वार्ड के नागरिकों को सुविधाएं मिले यही पहली प्राथमिकता, गृहमंत्री ने किया करोड़ों का भूमिपूजन व लोकार्पण

By Om Prakash Verma
Published: November 4, 2022
Share
हर वार्ड के नागरिकों को सुविधाएं मिले यही पहली प्राथमिकता, गृहमंत्री ने किया करोड़ों का भूमिपूजन व लोकार्पण
हर वार्ड के नागरिकों को सुविधाएं मिले यही पहली प्राथमिकता, गृहमंत्री ने किया करोड़ों का भूमिपूजन व लोकार्पण
SHARE

रिसाली। दुर्ग ग्रामीण के विधायक व गृह एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि उनके लिए रिसाली नगर पालिक निगम के सभी वार्ड समान है। प्रत्येक वार्ड के नागरिकों को सुविधाएं मिले यही पहली प्राथमिकता है। शुक्रवार को गृहमंत्री रिसाली निगम क्षेत्र पहुंचे और 3 करोड़ 11 लाख 27 हजार से होने वाले विकास कार्यो का भूमिपूजन किए। भूमिपूजन के बाद निगम द्वारा 1 करोड़ 14 लाख से खरीदे 5 वाहनों को हरि झंडी दिखाकर लोकार्पण भी किया।

गृहमंत्री ने कहा कि वैसे तो रिसाली निगम गठन दो वर्ष पहले हो चुका है। शहर सरकार बने केवल 10 माह हुए है। हर दूसरे माह करोड़ों का विकास करने भूमिपूजन लगातार कर रहें है। अलग-अलग वार्डो तक भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री ने कहा कि इतना कार्य इस क्षेत्र में अब तक नहीं हुआ है। सभी वार्डो के लिए प्राथमिकता तय कर लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए वे पैसे की कमि नहीं होने देंगे। भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, पीसीसी महामंत्री जितेन्द्र साहू, महापौर परिषद के सदस्य चन्द्रभान ठाकुर, अनुप डे, सोनिया देवांगन, सनीर साहू, गोविन्द चतुर्वेदी, ईश्वरी साहू, विलास बोरकर, परमेश्वर, ब्लाक अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, पार्षद अनिल कुमार, जहीर अब्बास, जमुना ठाकुर, रमा साहू, धर्मेन्द्र भगत, मनीष यादव, सुनंदा चन्द्राकर, टीकम साहू, सरिता देवांगन, एल्डरमेन संध्या वर्मा, शिशिर साहू, संतूदास, मो. निजाम आदि उपस्थित थे।

इन वार्डो में 3 करोड़ से होगा विकास
वार्ड 22 मैत्रीकुंज में 15 लाख से नाली, 17.50 लाख से सड़क व नाली, वार्ड 23 प्रगतिनगर में 7.85 लाख से परमेश्वरी भवन में सुविधा विस्तार, 19 लाख से सी.सी. रोड, वार्ड 25 आशीष नगर में 64 लाख से सी.सी. रोड, वार्ड 26 अवधपुरी में 30.83 लाख से नाली निर्माण, 12 लाख से सड़क मरम्मत, वार्ड 24 आजाद मार्केट में 16 लाख से बी.टी. रोड, वार्ड 8 में 15 लाख से पॉथवे निर्माण, वार्ड 9 डीपीएस रिसाली में पॉथवे निर्माण व 7.44 लाख से सांस्कृति भवन संधारण, 9 लाख से सी.सी. रोड, 14.92 लाख से विद्युतिकरण, वार्ड 10 दशहरा मैदान रिसाली में 4.14 लाख से विद्युतिकरण, 4 लाख से छोटा उद्यान निर्माण, 12 लाख से पॉथवे निर्माण, वार्ड 11 मरोदा सेक्टर में 4.20 लाख से विद्युतिकरण कार्य, वार्ड 12 मरोदा सेक्टर पश्चिम में 16 लाख से पॉथवे व धन्वंतरी मेडिकल निर्माण, 4.20 लाख से विद्युतिकरण, 5.17 लाख से युरिनल निर्माण और वार्ड 27 मैत्रीनगर में 20 लाख से फेसिंग एवं शेड निर्माण कराया जाएगा।

151 किलो फूलों से बने माला से स्वागत
गृहमंत्री का भव्य स्वागत वार्ड 8 में एमआईसी सद्स्य चन्द्रभान ठाकुर ने किया। यहां पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए मंत्री को 151 किलो फूलों से बने माला पहनाकर स्वागत किया। रिसाली के गोडवाना समाज व परमेश्वरी समाज ने मंत्री का शाल भेंटकर अभिनंदन किया। मंत्री का स्वागत वार्ड 26 अवधपुरी व वार्ड 24 में बाजे गाजे के साथ किया गया।

Gustakhi Maaf: एक बार फिर बाजारवाद के खिलाफ खड़ा हुआ धर्म
Railway Breaking : दुर्ग से जम्मूतवी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, नवरात्रि में डाेंगरगढ़ स्टेशन पर इन ट्रेनों को मिलेगा ठहराव
राजधानी में लूट के बाद युवक की हत्या के आरोपी इस राज्य से पकड़े गए
मेन्स ट्रिपल जंप में भारत ने गोल्ड और सिल्वर पर किया कब्जा, अन्नू रानी को मिला कांस्य, बॉक्सर अमित और नीतू ने जीता सोना
पुरानी पेंशन योजना बहाली का मिलेगा लाभ, भूपेश बघेल का यह बजट प्रदेश को नई दिशा में ले जाएगा- तुलसी साहू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सड़क पर कंडम वाहन हटाएगी निगम, निगम आयुक्त ने अफसरों को दिए शख्त निर्देश… दो दिन बाद शुरू होगा महाअभियान
Next Article आस्ट्रेलिया से हार के बाद अफगान कप्तान नबी ने दिया इस्तीफा, ट्विटर पर जारी किया बयान

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?