ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हनुमान मंदिर को बचाने हिंदू संगठनों ने निकाली भव्य रैली, कलेक्टर को ज्ञापन सौंप जताया रोष
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

हनुमान मंदिर को बचाने हिंदू संगठनों ने निकाली भव्य रैली, कलेक्टर को ज्ञापन सौंप जताया रोष

By @dmin
Published: February 1, 2022
Share
हनुमान मंदिर को बचाने हिंदू संगठनों ने निकाली भव्य रैली, कलेक्टर को ज्ञापन सौंप जताया रोष
हनुमान मंदिर को बचाने हिंदू संगठनों ने निकाली भव्य रैली, कलेक्टर को ज्ञापन सौंप जताया रोष
SHARE

विहिप के दुर्ग जिला अध्यक्ष संजय उमक ने किया रैली का नेतृत्व
पूरा दुर्ग शहर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा

दुर्ग। बस स्टैंड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर को बचाने के लिए विश्व हिंदू परिषद की पहल पर सोमवार 31 जनवरी को विभिन्न हिन्दू संगठनों ने भव्य रैली निकाली। पूरा दुर्ग शहर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। विहिप के दुर्ग जिला अध्यक्ष संजय उमक के नेतृत्व में बजरंग दल, मातृशक्ति, भारतीय जनता पार्टी, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज व अन्य हिंदू संगठनों के हजारों लोगों ने इस विशाल रैली में अपनी उपस्थिति दी। रैली के दौरान आगे चल रहे ब्राह्मण समाज ने शंखनाद किया। प्रदर्शनकारियों के हाथों में भेदभाव नहीं सहेंगे और हनुमान मंदिर बचाओ जैसी मांग लिखी हुई तख्तियां थीं, बजरंग दल के नारों की गूंज हर तरफ सुनाई दे रही थी।

यह रैली कलेक्टोरेट पहुंची जहां विभिन्न हिन्दू संगठनों के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर को माननीय राज्यपाल महोदया के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रशासन की पक्षपातपूर्ण कार्रवाई पर रोष जताया। पदाधिकारियों ने मांग की कि धार्मिक स्थलों को हटाने में पक्षपातपूर्ण नीति न अपनाई जाए, सभी के साथ एक समान व्यवहार किया जाए। मंदिर के बचाव में उतरे बजरंग दल के लोगों पर लगी धाराएं वापस लेते हुए दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही की जाए।

कलेक्टर ने सभी की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि सड़़क चौड़ीकरण के दौरान जो भी काम होगा वह न्याय संगत होगा। किसी के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा कोई भी निर्णय लेने के पूर्व आप लोगों के साथ बैठक की जाएगी। पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर के सवाल पर कलेक्टर ने कहा कि इस योजना के मार्ग की पूर्ण समीक्षा की जावेगी। ललित दाऊ के सुझावों पर भी कलेक्टर ने अपनी सहमति दी।

रैली से पूर्व पदाधिकारियों ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप
रैली निकलने के पूर्व भारतीय जनता पार्टी सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रशासन की पक्षपात पूर्ण नीति का विरोध करते हुए अपनी बात रखी। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सड़क चौड़ीकरण के कार्य में केवल मंदिर ही नहीं बल्कि एक और समुदाय का धार्मिक स्थल आ रहा है। लेकिन केवल मंदिर को हटाने का आदेश देना पक्षपातपूर्ण है। यह हिंदुओं की सहिष्णुता का अनादर है। ऐसा करके हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है।

धर्म संस्कृति प्रकोष्ठ दुर्ग जिला संरक्षक पंडित सुरेंद्र गौतम शास्त्री ने कहा कि अब हिन्दू समाज जाग चुका है, इस तरह का पक्षपात अब बर्दाश्त नहीं किया जावेगा। इस मंदिर से हजारों भक्तों की भावना जुड़ी है। शासन इसे हल्के में न ले। हनुमान जी महाराज का यह मंदिर अति प्राचीन और जाग्रत स्थान है।

इस अवसर पर पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, बीजेपी के महामंत्री नटवर ताम्रकार ललित चंद्राकर, जिला मंत्री मनोज मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष चैन सुख भट्टर, कांतिलाल जैन , जिला उपाध्यक्ष संतोष सोनी , अजय तिवारी प्रमोद वाघ, मनोज मिश्रा, देशदीपक सिंह, ऋषी यादव, गुड्डू यादव, राजू उजाला, सुनील साहु, श्री कृष्णा गौशाला के उपाध्यक्ष ज्ञानचंद पाटनी, हिंदू जागरण मंच से शिवेंद्र परिहार, आकाश ठाकुर, राजू मित्रा, ठाकुर निहाल सिंह,आरएसएस से महेश यादव, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ दुर्ग जिला प्रमुख अलका बागमार की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष संतोष गोलछा की उपस्थिति ने सभी का उत्साह बढ़ाया। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद से पंडित सुरेंद्र गौतम शास्त्री, पंडित पंकज तिवारी, गुरुदत्त पांडे महाराज, शिवम द्विवेदी, श्रीपति मिश्रा जनार्दन, राजेश दुबे, बबलू महाराज, श्री झा महाराज सहित बड़ी संख्या में विप्र बन्धु, आचार्य-पुरोहित उपस्थित थे। वहीं मातृशक्ति से ज्योति शर्मा उपस्थित थीं।

इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष संजय उमक, मंत्री कमल साव, उपाध्यक्ष प्रवीण राव, जिला कार्याध्यक्ष अमर सुराना, सह मंत्री मनीष वैष्णव, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रघुवीर साहू, महेश यादव तथा विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के जिला संयोजक अपूर्व सिंह, सहसंयोजक दीपक यादव, दुर्ग पूर्व सुरक्षा प्रमुख कुशल तिवारी, भिलाई पूर्व सुरक्षा प्रमुख संजीव चौबे, प्रखंड मंत्री खब्बू पंडा, कैंप के प्रखंड मंत्री दीपक कुलकर्णी, सुपेला के प्रखंड मंत्री अनिल बहरा, जामुन प्रखंड के संयोजक नंदन ओझा सहित अनेक कार्यकर्ता, कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 8 प्रतिशत पहुंची, 14 जिलों में भी पॉजिटिविटी दर 8 प्रतिशत या इससे कम
पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए 23 जून को होगी परीक्षा, अपनी प्रोफाइल से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
जीएसटी काउंसिल के ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) का हुआ पुनर्गठन, छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी बने सदस्य
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया पूर्व पीएम अटल की आदमकद प्रतिमा का अनावरण, व्यक्तित्व को बताया युगद्रष्टा
मल्टीएक्टिविटी से स्वावलंबन की राह पर गौठान… महिलाओं में जागा आत्मविश्वास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आत्मनिर्भर बनाने के साथ भारत के निर्माण की नींव डालने वाला बजट-राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय आत्मनिर्भर बनाने के साथ भारत के निर्माण की नींव डालने वाला बजट-राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय
Next Article राज्य में अब तक धान की खरीदी का आंकड़ा 95.78 लाख मीटरिक टन से पार राज्य में अब तक धान की खरीदी का आंकड़ा 95.78 लाख मीटरिक टन से पार

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?