ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वास्थ्य मंत्री ने भी कहा था मांग जायज है, सीएम बघेल से मुलाकात के बाद जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म
Share
Notification Show More
Latest News
मार्कफेड अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने छत्तीसगढ़ का किया प्रतिनिधित्व
राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की 93वीं बैठक नई दिल्ली में संपन्न
November 2, 2026
छत्तीसगढ़ निर्माण श्रमिक ई-रिक्शा सहायता योजना के तहत पंजीकृत महिला श्रमिकों को मिलेगी आर्थिक सहायता
ई-रिक्शा खरीदने के लिए निर्माण महिला श्रमिकों को मिलेगा एक लाख रुपए का अनुदान
November 2, 2026
रायगढ़ जिले के 2,709 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 10 महिला स्व-सहायता समूहों का चयन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रहे रोजगार के नए अवसर
November 2, 2026
shreekanchanpath 21 # 02 Nov 2026
November 2, 2026
shreekanchanpath 20 # 01 Nov 2026
November 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

स्वास्थ्य मंत्री ने भी कहा था मांग जायज है, सीएम बघेल से मुलाकात के बाद जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म

By Om Prakash Verma Published January 25, 2023
Share
स्वास्थ्य मंत्री ने भी कहा था मांग जायज है, सीएम बघेल से मुलाकात के बाद जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म
स्वास्थ्य मंत्री ने भी कहा था मांग जायज है, सीएम बघेल से मुलाकात के बाद जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 6 दिनों से जारी जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल स्थगित हो गई है। जूडा ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। छत्तीसगढ़ जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने आईएमए रायपुर के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार की शाम सीएम हाउस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को एसोसिएशन के विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। जूडा के सचिव अमन अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के सम्मान में हड़ताल को बैठक तक के लिए स्थगित किया गया है।

इन्होंने की सीएम से मुलाकात
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से चर्चा करते हुए ज्ञापन के परीक्षण के बाद उनकी मांगों पर तत्परतापूर्वक उचित कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में डॉ. प्रेम चौधरी, डॉ. गौरव सिंह परिहार, डॉ. पवन बृज, डॉ. अमन अग्रवाल, डॉ. व्योम अग्रवाल, डॉ. विधि आदि मौजूद रहे।

स्वास्थ्य मंत्री ने भी कहा था- जायज है मांग
इसके पूर्व जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, डीएमई और डीन के साथ मुलाकात की थी। स्वास्थ्य मंत्री ने जूडा की मांगों को ध्यान से सुना था। दूसरे राज्यों के स्टाइपेंड को भी देखा और यहां मिलने वाले स्टाइपेंड को कम पाया। उन्होंने जूडा के मांगों को जायज ठहराया था। मामले में कार्रवाई करने के लिए वित्त मंत्रालय से अनुरोध किया था।

चर्चा के बाद हड़ताल स्थगित
इससे पहले हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टर को मनाने के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायपुर के अध्यक्ष राकेश गुप्ता अंबेडकर अस्पताल पहुंचे थे। प्रतिनिधियों से चर्चा के बाद हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया गया।

मरीज हो रहे थे परेशान
पिछले 6 दिनों से प्रदेश के 3000 जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर बैठे थे। इस दौरान वो न तो सरकारी हॉस्पिटल्स में ओपीडी में शामिल हो रहे थे और न ही किसी तरह की इमरजेंसी में सेवाएं दे रहे थे। डॉक्टरों के ड्यूटी पर न होने से अस्पताल के मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्वास्थ्य व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमरा गई थी। डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे सरकारी अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर के भी हड़ताल पर चले जाने से मरीजों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रही थी।

ये थी हड़ताल की वजह
जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रेम चौधरी ने कहा कि एमपी और झारखंड से भी कम मानदेय छत्तीसगढ़ के जूनियर डॉक्टर्स को मिलता है। दूसरे प्रदेशों में जहां 90 हजार रुपए तक का फंड है। वहीं छत्तीसगढ़ में 50-55 हजार रुपए ही मिलते हैं। वहीं किसी भी प्रदेश में 4 साल के बॉन्ड नहीं भरवाए जाते हैं। केवल छत्तीसगढ़ में ही ऐसा किया जा रहा है। बीते 4 साल में मानदेय नहीं बढ़ा है। इस वजह से मजबूरन हड़ताल करना पड़ रहा है।

You Might Also Like

राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की 93वीं बैठक नई दिल्ली में संपन्न

ई-रिक्शा खरीदने के लिए निर्माण महिला श्रमिकों को मिलेगा एक लाख रुपए का अनुदान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रहे रोजगार के नए अवसर

शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह

रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना

Om Prakash Verma January 25, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 'परीक्षा पे चर्चा' आपके सपने आपके हैं, आपके बच्चों के नहीं अपने बच्चों को उड़ान भरने दे ‘परीक्षा पे चर्चा’ आपके सपने आपके हैं, आपके बच्चों के नहीं अपने बच्चों को उड़ान भरने दे
Next Article OlX के जरिए भिलाई तीन के शख्स से लाखों की ठगी, बैंक से फायनेंस कार का कर दिया सौदा, रुपए लेकर हुआ फरार

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?