ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में शुरू हुई तीन दिवसीय एस्ट्रो शाला, खगोलीय घटनाओं के प्रत्यक्षदर्शी बने विद्यार्थी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में शुरू हुई तीन दिवसीय एस्ट्रो शाला, खगोलीय घटनाओं के प्रत्यक्षदर्शी बने विद्यार्थी

By Om Prakash Verma
Published: January 4, 2023
Share
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में शुरू हुई तीन दिवसीय एस्ट्रो शाला, खगोलीय घटनाओं के प्रत्यक्षदर्शी बने विद्यार्थी
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में शुरू हुई तीन दिवसीय एस्ट्रो शाला, खगोलीय घटनाओं के प्रत्यक्षदर्शी बने विद्यार्थी
SHARE

रात का दिशा सूचक ध्रुव तारा तो सुबह सूर्य अपने उगने और अस्त होने से देता है, दिशा का ज्ञान
स्काई व्यू एंड्राइड एप्लीकेशन बना बच्चों का एस्ट्रो ट्युटर
रायपुर। भिलाई सेक्टर 6 के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में तीन दिवसीय एस्ट्रो शाला की शुरुआत हुई, जिसमें सेजेस के विद्यार्थियों ने 110 गुना जूमिंग कैपेसिटी वाले रिफ्लेक्टिव टेलीस्कोप से चंद्रमा और जुपिटर ग्रह को देखा। स्टार गेजिंग में आकाशगंगा से लेकर खगोलीय घटनाओं के प्रत्यक्षदर्शी बने सेजेस के विद्यार्थी। सेजेस के बच्चों के लिए ये अनुभव किसी सपने के पूर्ण होने जैसा था।

दुर्ग जिले में सेक्टर 6 में स्थित आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल पहला स्कूल बन गया है, जहां एस्ट्रोनॉमी लैब से बच्चे इस दुनिया के परे दूसरी दुनिया से परिचित हो पाएंगे। इसी की शुरुआत आज स्टार गैजिंग इवेंट को लेकर हुई। जिसमें विद्यार्थियों ने 50 हजार रुपए से लेकर 1 लाख रुपए तक के ट्यूबलरनुमा रिफ्लेक्टिंग टेलीस्कोप से खगोलीय विज्ञान को समझने की कोशिश की। बच्चों ने इस टेलीस्कोप से आज चंद्रमा और जुपिटर ग्रह को अपनी आंखों के ठीक सामने पाया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अमेचर एस्ट्रोनॉमी क्लब के कोऑर्डिनेटर राजेश लोहिया ने स्कूली विद्यार्थियों को अंतरिक्ष में होने वाली खगोलीय घटक और उनकी घटनाओं के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होंने बच्चों को समझाया कि ब्रह्मांड में ग्रह पृथ्वी में हम दोनों के दोनों ऑर्बिट में है इसलिए दोनों की पोजीशन में निरंतर बदलाव होता रहता है। पृथ्वी अपने ही स्थान में घूर्णन भी कर रही है और सूर्य की परिक्रमा भी कर रही है। उन्होंने उपस्थित बच्चों को पुराने समय के लोग सुबह के समय सूर्य को और रात के समय ध्रुव तारे को किस प्रकार दिशा सूचक के रूप में प्रयोग करते थे इनकी जानकारी भी दी।

स्काई व्यू एंड्राइड एप्लीकेशन बना बच्चों का एस्ट्रो ट्युटर विद्यार्थियों को स्काई व्यू नामक एंड्राइड एप्लीकेशन के बारे में भी जानकारी दी गई।इस एप्लीकेशन के माध्यम से बच्चे अपने मोबाइल को आकाश की ओर दिशा देकर किसी भी खगोलीय पिंड के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कोऑर्डिनेटर ने बताया कि यह एप्लीकेशन एक प्रकार से बच्चों के लिए एक एस्ट्रो ट्युटर की भांति कार्य करता है।

खगोलीय विज्ञान की दुनिया को विद्यार्थी बेहतर तरीके से समझे और इसे भविष्य में अपने कैरियर के रूप में अपनाएं इसके लिए कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने नवाचार करने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत एस्ट्रोनॉमी इवेंट और एस्ट्रोनॉमी लैब को लेकर नगर निगम भिलाई के आयुक्त रोहित व्यास द्वारा अनुपम पहल की गई। इस पहल की नगर निगम भिलाई के महापौर नीरज पॉल ने भी सहराना की है।

इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस सहायक कलेक्टर लक्ष्मण तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी अभय जयसवाल, सेजेस की प्राचार्य श्रीमती दलजीत कोराड़ा, एस्ट्रो लाइफ डेवलपर सुश्री अनुष्ठा दास वैष्णव, एस्ट्रोलाइफ डिजाइनर अतुल जिंदल व सेजेस के अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

सर्वोदयी नेता स्वर्गीय पंथराम वर्मा को श्रद्धांजलि देने मटंग पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
भाजयुमो ने पौधारोपण कर मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन
शादी समारोह से लौट रही पिकअप पलटी: 14 लोग घायल, 2 महिलाओं की हालत गंभीर…
मुख्यमंत्री बघेल ने बिलासपुर जिले को दी 73 करोड़ के अनेक विकास कार्यों की सौगात
महंगाई: टमाटर-सब्जियों की कीमतों ने बढ़ाया दबाव, जुलाई में 6 प्रतिशत पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, सर्वे में दावा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Irregularity in paddy purchase: 70 bags of non-standard paddy seized, action taken during inspection धान खरीदी में गड़बड़ी: 70 बोरा अमानक धान जब्त, निरीक्षण के दौरान हुई कार्यवाही
Next Article प्रतिबंधित एवं सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर निगम की बड़ी कार्यवाही, जप्ती के साथ लगाया 40000 रुपए का जुर्माना प्रतिबंधित एवं सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर निगम की बड़ी कार्यवाही, जप्ती के साथ लगाया 40000 रुपए का जुर्माना

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?