ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्पॉन्सरशिप के मामले में IPL ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा पहुंचा 1000 करोड़ रुपये के पार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

स्पॉन्सरशिप के मामले में IPL ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा पहुंचा 1000 करोड़ रुपये के पार

By @dmin
Published: March 26, 2022
Share
आईपीएल-2022: दो नई टीमों के लिए 11 बजे शुरू हुई बोली प्रक्रिया, अडाणी और गोयनका समेत 20 कंपनियों ने डाला टेंडर
आईपीएल-2022: दो नई टीमों के लिए 11 बजे शुरू हुई बोली प्रक्रिया, अडाणी और गोयनका समेत 20 कंपनियों ने डाला टेंडर
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा, जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई को एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई होगी। आईपीएल 2022 में स्पॉन्सरशिप को देखें तो इसका आंकड़ा 1000 करोड़ के पार हो गया है और लीग के अब तक के 14 साल के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ। आज यानी 26 मार्च से शुरू हो रहे आईपील के 15वें सीजन में बीसीसीआई को 1000 करोड़ रुपये की प्रायोजक राशि मिली है।

बीसीसीआई ने इस बार टाटा के साथ टाइटल स्पॉन्सर की डील की है, क्योंकि VIVO कंपनी ने अपना पल्ला झाड़ लिया था। वहीं, दो एसोसिएट स्पॉन्सर भी आईपीएल को मिले हैं, जो दर्शाता है कि ये लीग कितनी विशाल हो चुकी है। IPL की गवर्निंग काउंसिल ने हाल ही में RuPay और Swiggy Instamart के साथ IPL के केंद्रीय प्रायोजकों के रूप में नई डील की घोषणा की। रिपोर्ट में कहा गया है कि बोर्ड ने पहली बार सीजन के लिए सभी नौ प्रायोजन स्लॉट भरे हैं।

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, रुपे और स्विगी के साथ सालाना 48-50 करोड़ रुपये की डील बीसीसीआई ने की है। बीसीसीआई को दूसरा फायदा टाइटल स्पॉन्सरशिप डील से मिल रहा है। हालांकि, टाटा समूह 335 करोड़ रुपये का भुगतान कर रहा है जो कि वीवो के भुगतान से कम है, लेकिन फिर भी बीसीसीआई लगभग 30-40 प्रतिशत अधिक कमाएगा। सूत्रों के मुताबिक डील को इस तरह ट्रांसफर किया गया है कि सभी घाटे को वीवो वहन करेगी।

सूत्रों ने इनसाइडस्पोर्ट को बताया कि बीसीसीआई को न केवल वीवो से अनुबंधित राशि मिलेगी, बल्कि आईपीएल 2022 और आईपीएल 2023 के मैचों की संख्या में वृद्धि के अनुपात में भुगतान भी मिलेगा। वीवो ने आगामी दो सत्रों के दौरान मैचों की संख्या में वृद्धि के कारण आईपीएल 2022 के लिए 484 करोड़ रुपये और आईपीएल 2023 के लिए 512 करोड़ रुपये का भुगतान करने पर सहमति व्यक्त की थी। वीवो को अगले दो सत्रों में बीसीसीआई को 996 करोड़ रुपये का भुगतान करना था। अब टाटा समूह ने इसी अवधि के लिए सिर्फ 670 करोड़ रुपये में बीसीसीआई से डील की है, जबकि घाटा वीवो को वहन करना होगा।

इतना ही नहीं, अनुबंध की समझ के अनुसार, वीवो बीसीसीआई को ‘ट्रांसफर फीस’ भी देगा जैसा कि उस समय हुआ था जब ओप्पो ने बायजू को अपने राइट्स ट्रांसफर किए थे। यह सब टाइटल स्पॉन्सरशिप स्लॉट से बीसीसीआई के लिए 600 करोड़ रुपये से अधिक का फायदा होगा।

हमारे पुरखों को पता था समय और शिक्षा का महत्व, हमारी सरकार भी उन्हीं के राह परः CM भूपेश बघेल
हिमाचल में जारी है भूस्खलन की आफत, हाईवे बंद से सैंकड़ों पर्यटक फंसे
28 मार्च तक बढ़ाई गई हैदराबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन का परिचालन… इन दो ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण दर अब घटकर मात्र 2.7 प्रतिशत पर…. लगातार बढ़ाया गया रोजाना सैंपल जांच का दायरा… बीते 24 घंटों में सामने आए 1285 नए केस
राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के सचिव मो शाहिद बने राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रभारी, विधानसभा चुनाव के पहले मिली बड़ी जिम्मेदारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रूस ने समुद्र में उतार दी न्यूक्लियर पनडुब्बियां, परमाणु युद्ध का बढ़ा खतरा! रूस ने समुद्र में उतार दी न्यूक्लियर पनडुब्बियां, परमाणु युद्ध का बढ़ा खतरा!
Next Article मुख्यमंत्री के वेतन से ज्यादा कई पूर्व विधायकों की पेंशन, अधिकारियों की गलती से खजाने को लगा 192 करोड़ का चूना मुख्यमंत्री के वेतन से ज्यादा कई पूर्व विधायकों की पेंशन, अधिकारियों की गलती से खजाने को लगा 192 करोड़ का चूना

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?