ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्टार्टअप इंडिया के माध्यम से अपने बिजनेस आइडियाज को इनक्यूबेशन के माध्यम से दे सकते हैं बढ़ावा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

स्टार्टअप इंडिया के माध्यम से अपने बिजनेस आइडियाज को इनक्यूबेशन के माध्यम से दे सकते हैं बढ़ावा

By @dmin
Published: March 12, 2022
Share
स्टार्टअप इंडिया के माध्यम से अपने बिजनेस आइडियाज को इनक्यूबेशन के माध्यम से दे सकते हैं बढ़ावा
स्टार्टअप इंडिया के माध्यम से अपने बिजनेस आइडियाज को इनक्यूबेशन के माध्यम से दे सकते हैं बढ़ावा
SHARE

उद्यमिता को बढ़ावा देने उद्योग विभाग का एक दिवसीय कार्यक्रम संपन्न
दुर्ग। राज्य में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र ने किया। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने विस्तार से जानकारी दी कि किस तरह स्टार्टअप को और नवाचार को इनक्यूबेशन के माध्यम से बढ़ावा दिया जा सकता है। प्रतिभागियों ने बताया कि युवाओं के मन में नवाचार बहुत से होते हैं लेकिन पूंजी और सटीक तरीके से नवाचार को मूर्त रूप देने की योजना के अभाव में वे इस ओर नहीं बढ़ सकते। कार्यक्रम में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती सरोजनी पाणिग्रही , जिला प्रमुख लघु उद्योग भारती ने बताया कि किस प्रकार युवाओं और महिलाओं के लिए नई संभावना इस क्षेत्र में है और उन्हें प्रेरित करने किस तरह से कार्य किये जा रहे हैं।

संयुक्त संचालक एमएसएमई राजीव एस ने कहा कि स्टार्टअप के आइडियाज को किस तरह से बेहतर किया जा सकता है उसके लिए उद्योग विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं ताकि विशेषज्ञता के लाभ से इस क्षेत्र में तरक्की की जा सके। उपसंचालक लोकेश परगनिहा ने कुछ उद्यमियों के नवाचार साझा किये और बताया कि किस तरह उन्होंने अपने उद्यम को तकनीकी विशेषज्ञता और उद्योग विभाग की सलाह लेकर बेहतरीन तरीके से संचालित किया। प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र श्री तुषार त्रिपाठी ने पीएमईजीपी और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने औद्योगिक नीति 2014-19 के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने विविध क्षेत्रों में उद्यम की संभावनाओं और इसके लिए आगे बढऩे के विषय में भी विस्तार से बताया। सहायक संचालक एमएसएमई उमेश प्रसाद ने केंद्र सरकार की क्रेडिट लिंक इन्वेस्टमेंट स्कीम के बारे में विस्तार से बताया। शंकराचार्य कालेज के प्राध्यापक प्रोफेसर शैलजा बहादुर व प्रोफेसर स्वाति वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम का आयोजन राज्य में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास कार्यालय रायपुर एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में तथा श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस के सहयोग से किया गया।

Breaking : स्टेट बैंक के सामने बाइक की डिक्की से ढ़ाई लाख पार, कैमरे में कैद हुए चोर… देखें Live Video
खुर्सीपार में सेवा पंडाल व दुर्गा दरबार में पहुंचेंगे भाजपा के दिग्गज, पार्षद दया सिंह ने दिया निमंत्रण
इस मौसम में बिल्कुल न खाएं दही, कफ दोष के कारण बढ़ सकती हैं यह समस्याएं…
छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचल में आई रोशनी की नई किरण, ‘नियद नेल्ला नार योजना’ से पुसकोंटा को मिली विकास की सौगात
किसान आंदोलन : टीकरी बॉर्डर पर तीन और किसानों की मौत, अब तक 23 ने जान गंवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 'चिरायु' योजना में इस साल अब तक 7440 बच्चों का इलाज ‘चिरायु’ योजना में इस साल अब तक 7440 बच्चों का इलाज
Next Article आजादी का अमृत महोत्सव चित्र प्रदर्शनी में जीवंत हो उठा बापू का दांडी मार्च आजादी का अमृत महोत्सव चित्र प्रदर्शनी में जीवंत हो उठा बापू का दांडी मार्च

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?