ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्टाइलिश कलाई वाली घड़ियां हर महिला के पास होनी चाहिए, मिलेगा बेहतरीन लुक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

स्टाइलिश कलाई वाली घड़ियां हर महिला के पास होनी चाहिए, मिलेगा बेहतरीन लुक

By Sonu Sahu
Published: December 9, 2022
Share
SHARE

फैशन एसेसरीज में से एक कलाई में पहने जाने वाली घड़ी यानी रिस्टवॉच आपके लुक में एक अलग चमक जोड़ती है। महिलाओं के लिए आजकल बाजार में कई पैटर्न और डिजाइन की घडिय़ां उपलब्ध हैं, लेकिन बेहतर घडिय़ों के चयन को लेकर उलझ बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि हर महिला के पास कौन-कौनसी घडिय़ां होनी चाहिए, जो उनके लुक को और बेहतर बना सकती हैं।

Contents
  • लेदर बैंड वाली घड़ी
  • मेटल बैंड वाली घड़ी
  • स्मार्टवॉच
  • बैंगल्स रिस्टवॉच
  • क्रोनोग्रफ रिस्टवॉच

लेदर बैंड वाली घड़ी

सबसे क्लासिक घडिय़ों में से एक लेदर बैंड वाली घड़ी कभी भी स्टाइल से बाहर नहीं होती और फॉर्मल के साथ कैजुअल अवसरों पर भी पहनी जा सकती हैं। कई लेदर बैंड वाली घडिय़ां विभिन्न रंग की स्ट्रेप्स के साथ आती हैं और आप उन्हें अपने पहनावे के अनुसार बदल सकते हैं। हालांकि, इन घडिय़ों को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए नमी या सीधे पानी के संपर्क में आने से बचना चाहिए।

मेटल बैंड वाली घड़ी

हर महिला के पास एक मेटल बैंड वाली घड़ी भी जरूर होनी चाहिए। यह अधिक टिकाऊ होने के साथ स्टाइलिश लुक भी देती है। आमतौर पर इसके बैंड स्टेनलेस स्टील से बने होते हैं और सिल्वर, रोज गोल्ड या गोल्ड रंगों में उपलब्ध होते हैं। सिल्वर बैंड वाली घड़ी को कैजुअल और फॉर्मल वियर के साथ पहना जा सकता है, जबकि रोज-गोल्ड और गोल्ड बैंड वाली घड़ी ट्रेडिशनल वियर के साथ खूब जंचती है।

स्मार्टवॉच

सबसे ट्रेंडी और सुपर-कूल घडिय़ों में से एक स्मार्टवॉच महिलाओं और पुरुषों दोनों पर ही अच्छी लगती हैं। ये रेगुलर वॉच से ज्यादा अच्छी लगती हैं और स्पोर्टी लुक देती हैं। ये समय दिखाने के अलावा, नेविगेशन, कॉलिंग, स्लिप ट्रैक करने, आपके कदमों की गिनती करने और ऑक्सीजन स्तर की जांच करने जैसी सुविधाएं भी देती हैं। ये रिस्टवॉच फिटनेस फ्रिक लोगों के लिए एकदम सही है।

बैंगल्स रिस्टवॉच

बैंगल्स या ब्रेस्लेट रिस्टवॉच उन महिलाओं के लिए एकदम सही हैं, जो चूडिय़ों के साथ घड़ी पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। ये रिस्टवॉच लगभग हर आउटफिट के साथ अच्छी लगती हैं, खासकर ट्रेडिशनल वियर के साथ। आप गोल्ड रंग और मोती या नग के डिजाइन वाली रिस्टवॉच का चयन कर सकती हैं। क्लासिक स्टेटमेंट लुक के लिए ये रिस्टवॉच शादी में पहनने के लिए भी एक बेहतरीन एक्सेसरी है।

क्रोनोग्रफ रिस्टवॉच

ये रिस्चवॉच फन, बोल्ड और स्टाइलिश लुक देने में काफी मदद कर सकती हैं। ये स्टॉपवॉच के साथ डिस्प्ले वॉच के रूप में आती हैं। इन रिस्टवॉच में कई सब-डायल होते हैं, जो सेकंड, मिनट, घंटे और सेकंड के दसवें हिस्से को मापते हैं। इन रिस्टवॉच को कभी भी शुरू किया जा सकता है, रोका जा सकता है और शून्य पर भी लौटाया जा सकता है। ये फंक्शनेलटी और स्टाइल का सही मिश्रण हैं।

EPFO ने बढ़ा दिया PF पर ब्याज, 6 करोड़ लोगों को होगा फायदा… जानिए कितना बढ़ा है ब्याज
नक्सलियों को लगा बड़ा झटका : संगठन की सेंट्रल कमेटी मेंबर व एक करोड़ की इनामी सुजाताक्का का सरेंडर
पक्षियों से मानवों तक भी आ सकता है बर्ड फ्लू, भारत में फिलहाल ऐसा मामला नहीं: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान
लापरवाह कर्मियों पर सख्ती : बिना सूचना के महिनों गायब रहने वाले कर्मी होंगे बर्खास्त… आदेश जारी
CG News : चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इस जिले के 19 समिति अंर्तगत हाट बाजार में होगी कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी…
Next Article सलाम वेंकी से कैट तक, इस वीकेंड रिलीज हो रही हैं ये फिल्में और वेब सीरीज
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?