ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्कूल में न हिजाब चलेगा और न केसरिया, यहां तो ड्रेस कोड ही जरूरी-कर्नाटक सरकार के मंत्री
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 20 # 01 Nov 2026
November 1, 2026
शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह
October 31, 2026
रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना
October 31, 2026
छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

स्कूल में न हिजाब चलेगा और न केसरिया, यहां तो ड्रेस कोड ही जरूरी-कर्नाटक सरकार के मंत्री

By @dmin Published February 9, 2022
Share
स्कूल में न हिजाब चलेगा और न केसरिया, यहां तो ड्रेस कोड ही जरूरी-कर्नाटक सरकार के मंत्री
स्कूल में न हिजाब चलेगा और न केसरिया, यहां तो ड्रेस कोड ही जरूरी-कर्नाटक सरकार के मंत्री
SHARE

बेंगलुरु (एजेंसी)। कर्नाटक सरकार सरकारी स्कूलों में न तो हिजाब के पक्ष में है और न केसरिया के। प्रदेश के राजस्व मंत्री अशोक ने कहा, ‘छात्र सड़कों पर जो चाहें पहन सकते हैं, लेकिन स्कूलों में ड्रेस कोड अनिवार्य है। हमने छात्रों की सुरक्षा के लिए एहतियात के तौर पर स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए हैं। इस राजनीति के पीछे है कांग्रेस है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के निर्देश पर प्रदेश में 3 दिन के लिए हाई स्कूल और कॉलेज बंद हैं। इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।

सरकार ने यह भी कहा है कि हिजाब विवाद में जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है, उनमें से किसी का भी संबंध स्कूल से नहीं है। वे सभी बाहरी हैं। वहीं, नारा लगाने वाली लड़की ने कहा है कि प्रिंसिपल ने कल अचानक मुझे हिजाब हटाने के लिए कहा। कॉलेज के बाहर बहुत सारे लड़के थे, जो चिल्ला-चिल्ला कर हमें डराने की कोशिश कर रहे थे। कुछ लोग ‘पाकिस्तान लौट जाओ’ जैसी बातें कर रहे थे।

Karnataka | High schools & colleges closed for 3 days in the state, as per the directions of CM Basavaraj Bommai#HijabRow pic.twitter.com/jilOffeVrc

— ANI (@ANI) February 9, 2022

यह तय करना महिलाओं का अधिकार है कि उन्हें क्या पहनना है: प्रियंका
इस मामले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा कि यह फैसला करना महिलाओं का अधिकार है कि उन्हें क्या पहनना है तथा पहनावे को लेकर उत्पीडऩ बंद होना चाहिए। उन्होंने लड़की हूं, लड़ सकती हूं हैशटैग से ट्वीट किया, चाहे वह बिकनी हो, घूंघट हो, जींस हो या हिजाब हो, यह फैसला करने का अधिकार महिलाओं का है कि उन्हें क्या पहनना है। प्रियंका गांधी ने कहा कि इस अधिकार की गारंटी भारतीय संविधान ने दी है। महिलाओं का उत्पीडऩ बंद करो।

क्या है हिजाब विवाद?
कर्नाटक के एक कॉलेज में क्लास के भीतर मुस्लिम लड़कियों को हिजाब पहनने के लिए मना कर दिया था। मुस्लिम छात्राओं ने इसका विरोध किया। उन्होंने इसे धार्मिक स्वतंत्रता करार दिया। इसके बाद हिजाब के विरोध में कुछ बच्चों ने भगवा गमछे या शॉल पहनने शुरू कर दिया। इससे विवाद और बढ़ गया। मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। इस मामले पर सियासत भी लगातार जारी है। हिजाब के पक्ष में मुस्लिम महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं।

You Might Also Like

शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह

रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना

छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल

@dmin February 9, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article घरेलू उड़ानों की बहाली से पहले सरकार ने जारी की गाइडलाइन, हवाई यात्रियों के क्वांरटाइन पर जोर नहीं, अंतिम फैसला राज्यों का टला बड़ा विमान हादसा: मुंबई से टेक-ऑफ के बाद अलायंस एयर के इंजन का ऊपरी हिस्सा गिरा, भुज में इमरजेंसी लैंडिंग
Next Article यहां सार्वजनिक जगहों पर बुर्के को बैन करने की तैयारी, अगर किया नियमों का उल्लंघन तो भरना पड़ेगा 82000 जुर्माना! कांग्रेस सत्ता में आई तो हिंदुओं को भी हिजाब पहनने के लिए कहेगी-ऊर्जा मंत्री सुनील कुमार

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?