ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्कूल जाने के नाम पर घर से निकली CG की तीन छात्राएं मिली दमन दीव में, शादीशुदा प्रेमी के बिछाए जाल में ऐसे फंसी…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Bilaspur

स्कूल जाने के नाम पर घर से निकली CG की तीन छात्राएं मिली दमन दीव में, शादीशुदा प्रेमी के बिछाए जाल में ऐसे फंसी…

By @dmin
Published: October 4, 2022
Share
स्कूल जाने के नाम पर घर से निकली CG की तीन छात्राएं मिली दमन दीव में, शादीशुदा प्रेमी के बिछाए जाल में ऐसे फंसी…
स्कूल जाने के नाम पर घर से निकली CG की तीन छात्राएं मिली दमन दीव में, शादीशुदा प्रेमी के बिछाए जाल में ऐसे फंसी…
SHARE

बिलासपुर. स्कूल जाने के नाम पर घर से निकली तीन नाबालिग छात्राएं दमन दीव में मिल गई हैं। बिलासपुर संभाग की रहने वाली ये तीनों छात्राएं 27 सितंबर से घर से लापता थीं। एक साथ तीनों सहेलियों के गुमशुदा होने से परिजनों में हड़कंप मच गया था। दरअसल तीन में दो छात्राएं अपने प्रेमी और एक छात्रा अपनी सहेलियों का साथ देने के लिए घर से भाग गई थी। पुलिस ने आरोपी शादीशुदा प्रेमी का लोकेशन ट्रेस करते हुए एक सप्ताह के अंदर तीनों नाबालिगों को सकुशल ढूंढ निकाला।

पुलिस ने बताया कि तखतपुर निवासी कक्षा 11वीं की दो छात्राएं व एक छात्रा मुंगेली जिले के जरहागांव की 27 सितंबर को घर से स्कूल जाने की बात कह कर निकली थीं। शाम तक घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने स्कूल सहित अन्य रिश्तेदारों के यहां तलाश की। यहां सुराग न लगने पर परिजनों ने तखतपुर व जरहागांव थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच व टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर तखतपुर पुलिस ने छात्राओं की लोकेशन ट्रेस कर पता लगाया कि अपहरण हुई तीनों किशोरी दमन दीव में हैं। इस पर पुलिस की टीम ने दमन दीव में दबिश देकर तीनों को लोकेशन के आधार पर बरामद कर लिया।

दो प्रेम में तो तीसरी दोस्ती निभाने गई साथ में
पुलिस टीम ने जब मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि तखतपुर निवासी छात्रा व जरहागांव निवासी छात्रा का प्रेम संबंध मोपका बिलासपुर निवासी संजू धुरी के साथ था। संजू की बहन का ससुराल तखतपुर में है। संजू के तखतपुर आने-जाने के दौरान छात्रा से उसकी मुलाकात हुई थी। संजू ने छात्रा की सहेली की दोस्ती जरहागांव निवासी हरिओम पटेल से कराई थी। दोनों छात्राओं से तीसरी छात्रा की दोस्ती थी। दोनों सहेलियों का साथ देने तीसरी छात्रा भी साथ में भाग गई थी।

शादीशुदा युवक के प्रेम जाल में फंसी
पुलिस की जांच में पता चला कि किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसाने वाला संजू धुरी शादीशुदा है। इसके बाद भी संजू ने किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसे लेकर भाग निकला।

बच्चियों की मौत पर हाईकोर्ट सख्त: पूछा अवैध उत्खनन रोकने सरकार क्या कदम उठा रही, एफआईआर दर्ज करने के दिए आदेश
शेयर मार्केट में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 1.88 करोड़ की ठगी, जांजगीर चांपा में फरार आरोपी गिरफ्तार
जानबूझकर गाय के बछड़े पर चढ़ा दी कार, मौत के बाद मचा बवाल; आरोपी हुआ गिरफ्तार
पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा : मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट की बिलासा देवी केवट का मोमेंटो
इंसानियत शर्मसार, कलयुगी मां ने 3 साल की दिव्यांग बच्ची को नहर में मरने के लिए फेका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG-झारखंड बॉर्डर पर मॉब लिचिंग : बकरी चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या… जांच में जुटी पुलिस
Next Article डोंगरगढ़ मेला में हजारों की भीड़ में चाकू लेकर घूमते मिला युवक, अनहोनी होती इससे पहले पुलिस ने…. डोंगरगढ़ मेला में हजारों की भीड़ में चाकू लेकर घूमते मिला युवक, अनहोनी होती इससे पहले पुलिस ने….

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?