ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सोनू सूद की बहन मालविका सूद कांग्रेस में शामिल, मोगा से लड़ सकती हैं चुनाव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

सोनू सूद की बहन मालविका सूद कांग्रेस में शामिल, मोगा से लड़ सकती हैं चुनाव

By @dmin
Published: January 9, 2022
Share
सोनू सूद की बहन मालविका सूद कांग्रेस में शामिल, मोगा से लड़ सकती हैं चुनाव
सोनू सूद की बहन मालविका सूद कांग्रेस में शामिल, मोगा से लड़ सकती हैं चुनाव
SHARE

मोगा (एजेंसी)। फिल्म अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद सच्चर कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। उन्होंने शनिवार देर शाम पार्टी की प्राथमिक सदस्यता हासिल की। कयास लगाए जा रहे हैं कि वे मोगा से कांग्रेस की उम्मीदवार हो सकती हैं। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा सोमवार को होने की संभावना है। सोनू सूद के राजनीति में सक्रिय होने की खबरें काफी समय से चर्चा में थीं। वे मोगा में कई समाजसेवी कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे थे। हालांकि उन्होंने खुद राजनीति में आने से इनकार करते हुए अपनी बहन को आगे बढ़ाया।

स्टेट आइकॉन के तौर पर सोनू सूद की नियुक्ति हो चुकी है रद्द
इससे पहले भारत निर्वाचन आयोग ने फिल्म अभिनेता सोनू सूद को पंजाब के राज्य आइकॉन के रूप में नियुक्ति को रद्द कर दिया था। सोनू सूद को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एक साल पहले पंजाब का आइकॉन बनाया गया था। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी एस करुणा राजू ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में कहा था कि चुनाव आयोग ने 4 जनवरी को सूद की पंजाब के राज्य आइकन के रूप में नियुक्ति को रद्द कर दिया था।

लगातार चल रही थी राजनीति में आने की चर्चा
पिछले साल नवंबर में सोनू सूद ने अपनी बहन के राजनीति में आने की बात कही थी लेकिन उनकी खुद के लिए ऐसी कोई योजना नहीं थी। पंजाब के मोगा जिले से ताल्लुक रखने वाले सूद पिछले साल कोविड लॉकडाउन के दौरान प्रवासी कामगारों को उनके घरों तक पहुंचाने में मदद करने के लिए राष्ट्रीय सुर्खियों में आए थे। कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से सोनू सूद की मुलाकात के बाद से ही उनके राजनीति में उतरने के कयास लगाए जा रहे थे। इसके बाद सोनू सूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि उनकी बहन मालविका और उनका परिवार अगले कुछ दिनों में चुनाव की रणनीति के साथ-साथ पार्टी का एलान करेंगे।

बीते माह सोनू सूद ने पंजाब के मौजूदा सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात की थी। इससे पहले एक निजी इंटरव्यू में सोनू सूद ने खुलासा किया था कि उन्हें दो पार्टियों की तरफ से राज्यसभा की सीट ऑफर की गई थी लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।

बहादुर कलारिन के नाम पर दिया जाएगा सम्मान, अलंकरण समारोह में किया जाएगा शामिल
राज्य में अब तक लक्ष्य का एक तिहाई से अधिक 6.98 लाख मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय का किया भूमिपूजन…. सांकरा-पाटन में 55 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होगा विश्वविद्यालय भवन
कोरोना काल में भी जारी रही उच्च शिक्षा, लिए गए 2 लाख 67 हजार से भी ज्यादा ऑनलाईन क्लॉसेस
मुख्यमंत्री बघेल ने मोर बिजली एप के नए वर्जन 2.0 किया लॉन्च… नए वर्जन से उपभोक्ताओं को घर बैठे मिलेगी 36 प्रकार की सेवाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article One year of Modi government's second term: strategy to reach people, target to reach 100 million homes बेकाबू हो रहे कोरोना के बीच ऐक्शन में मोदी, स्थिति का जायजा लेने बैठक बुलाई
Next Article बड़ी कार्रवाई: अरब सागर में पकड़े गए 10 पाकिस्तानी, नाव पर सवार होकर भारतीय सीमा में कर रहे थे प्रवेश बड़ी कार्रवाई: अरब सागर में पकड़े गए 10 पाकिस्तानी, नाव पर सवार होकर भारतीय सीमा में कर रहे थे प्रवेश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?