ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सोना-चांदी: करीब दो सप्ताह के उच्च स्तर पर सोना वायदा, लेकिन उच्चतम स्तर से नौ हजार रुपये नीचे है कीमत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

सोना-चांदी: करीब दो सप्ताह के उच्च स्तर पर सोना वायदा, लेकिन उच्चतम स्तर से नौ हजार रुपये नीचे है कीमत

By @dmin
Published: July 6, 2021
Share
दो दिनों में एक हजार रुपये सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी में दो हजार रुपये की गिरावट
दो दिनों में एक हजार रुपये सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी में दो हजार रुपये की गिरावट
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में तेजी आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.3 फीसदी उछलकर करीब दो सप्ताह के उच्च स्तर पर, 47,445 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की बात करें, तो चांदी वायदा 0.3 फीसदी बढ़कर 70254 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 0.11 फीसदी बढ़ा था और चांदी में 0.18 फीसदी की गिरावट आई थी। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से करीब नौ हजार रुपये नीचे है। 

वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
वैश्विक बाजारों में कमजोर अमेरिकी डॉलर से सोना 1800 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया। हाजिर सोने का दाम करीब दो सप्ताह के उच्च स्तर, 1,792.34 डॉलर प्रति औंस पर रहा। मौद्रिक नीति पर अधिक स्पष्टता के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व की जून की बैठक से मिनट जारी होने से पहले निवेशक सतर्क रहे। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.1 फीसदी गिरकर 26.44 डॉलर प्रति औंस पर थी और प्लैटिनम 0.5 फीसदी ऊपर 1,102.56 डॉलर प्रति औंस पर था। डॉलर इंडेक्स पिछले सप्ताह के अंत में तीन महीने के उच्च स्तर से गिरकर 92.132 पर आ गया। एक सर्वेक्षण के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस प्रतिबंधों में ढील के बीच जून में यूरो क्षेत्र के व्यवसायों ने 15 वर्षों में सबसे तेज दर से गतिविधि का विस्तार किया, जिससे वैश्विक इक्विटी बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब रहे।

हीरा निर्यात में 20 फीसदी तेजी का अनुमान: क्रिसिल
अमेरिका और चीन के बाजार में सुधार आने से भारतीय हीरा उद्योग में इस साल 20 फीसदी निर्यात बढऩे का अनुमान है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने बताया कि भारत से निर्यात होने वाले तराशे हीरे का 75 फीसदी हिस्सा अमेरिका और चीन में जाता है। महामारी के दबाव से उबरने की कोशिश कर रहा भारतीय हीरा उद्योग दूसरी छमाही से तेजी पकड़ सकता है और 2021 में निर्यात 20 अरब डॉलर रह सकता है। बीते साल 16.4 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था, जो 2019 के मुकाबले 12 फीसदी कम था। कोविड संक्रमण की दूसरी लहर बीतने पर हीरा उद्योग में काम करने वाले श्रमिकों की वापसी होगी, जिससे उत्पादन में भी तेजी आएगी।

बारात में नाचने पर हुआ विवाद, एक ने दूसरे युवक के पेट में मारा चाकू… अस्पताल में भर्ती
चीनी कंपनियों का झटका, महाराष्ट्र सरकार ने 5000 करोड़ रुपये के समझौतों पर लगाई रोक
विधायक वोरा ने किया बास्केटबॉल ग्राउंड का उद्घाटन, कहा- उत्कृष्ट प्रदर्शन से दुर्ग और छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करें खिलाड़ी
छत्तीसगढ़ में कोरोना बनी आफत… लगातार बढ़ रही संक्रमितों की संख्या…. मौतों का कुल आंकड़ा 1100 के पार…. 2888 मरीजों की पुष्टि
कोरोना महामारी की वापसी हो रही है? WHO का दावा- एक महीने में दुनियाभर में 52 प्रतिशत केस बढ़े
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article There was a stir due to midnight air firing.. Incident of Risali Corporation's Tanki Maroda area आधी रात हवाई फायरिंग से मचा हडकंप…. रिसाली निगम के टंकी मरोदा क्षेत्र की वारदात…. जाने आखिर क्या है पूरा माजरा
Next Article Corona Crisis: Rath Yatra will go out only in Puri, devotees will not be able to attend this year too सुप्रीम फैसला: सीमित दायरे में पुरी जगन्नाथ मंदिर से रथ यात्रा निकालने की अनुमति, पूरे ओडिशा में मंजूरी से इनकार

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?